10 सितंबर, 2020

मध्य प्रदेश समाचार | आज के समाचार | दिनांक 10.09.2020

Leave a Comment
भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।

नमस्कार समाचारों के साथ में जितेंद्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के रेहडी पटरी विक्रेताओं से संवाद में कहा-आपके लिए भी शुरू होगी ऑनलाइन डिलीवरी की सुविधा। 
2. लड़ाकू विमान रफाल आज औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल होगा। 
3. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के 2 लाख परिवारों को मिला अपना घर, गृह प्रवेश 12 सितंबर को। 
4. 21 सितंबर से शुरू होंगे स्कूल, फिलहाल 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को मिलेगी सशर्त इजाजत। 

स्वनिधि-संवाद
           प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के रेहड़ी पटरी विक्रेताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए से 'स्वनिधि संवाद' किया।  केंद्र सरकार ने कोविड-19 से प्रभावित गरीब रेहड़ी पटरी वालों को उनकी आजीविका फिर से शुरू करने में मदद के लिए पीएम स्वनिधि योजना शुरू की है।  प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस योजना के हितग्राहियों से संवाद करते हुए उनके द्वारा किए गए फिर से अपनी आजीविका को पटरी पर लाने के प्रयासों की प्रशंसा की।  प्रधानमंत्री ने 4.5 लाख से अधिक रेहड़ी पटरी विक्रेताओं की पहचान करने और महामारी के प्रभाव के बावजूद 2 महीने के भीतर एक लाख से अधिक हितग्राहियों को ऋण देने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की। 
  श्री मोदी ने कहा कि यह एक ऐसी योजना है, जिसमें आपको ब्याज से पूरी तरह से मुक्ति भी मिल सकती है। इस योजना के तहत वैसे भी ब्याज में 7% तक की छूट दी जा रही है। लेकिन अगर आप कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो आपको यह भी नहीं देना पड़ेगा। प्रधानमंत्री ने बताया कि रेहड़ी पटरी विक्रेताओं के लिए ऑनलाइन डिलीवरी की सुविधा प्रदान करने पर भी विचार किया जा रहा है। श्री मोदी ने कहा कि रेहड़ी-पटरी या ठेला लगाने वाले भाई-बहनों के पास मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो,यह सुनिश्चित किया जा रहा है।
  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वनिधि योजना लागू करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोई भूखा ना रहे, इसके लिए आपने 80 करोड़ गरीबों को निशुल्क राशन देने के लिए अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के 4 लाख से अधिक रेहड़ी पटरी वालों को पहचान और प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। 1 लाख 40 हजार विक्रेताओं को 140 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की जा चुकी है।

रफाल
         लड़ाकू विमान रफाल को आज औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल किया जाएगा।  इस अवसर पर अंबाला में आयोजित कार्यक्रम में फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पारली और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय कि फ्रांस में बनाए गए 5 लड़ाकू विमान 27 जुलाई को अंबाला पहुंचे थे। 

गृह-प्रवेश
          प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के 2 लाख परिवारों को आवास दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 सितंबर को गृह प्रवेश कार्यक्रम के तहत इन आवासों में हितग्राहियों को प्रवेश करायेंगे। वीडियो कांफ्रेंस के जरिए होने वाले इस आयोजन में श्री मोदी हितग्राहियों से चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आए अधिकारियों के साथ बैठक कर इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि हर परिवार के पास अपना घर हो। इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए राज्य में दो लाख आवास निर्मित किए गए हैं। इस योजना से उन्हें न सिर्फ आवास उपलब्ध होगा बल्कि वे सुरक्षा का अनुभव भी करेंगे। इससे बड़े पैमाने पर गरीब मजदूर के साथ-साथ प्रवासी श्रमिकों को भी आवास उपलब्ध होगा।

स्कूल-निर्देश
         स्वास्थ्य मंत्रालय ने कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के स्कूल 21 सितंबर से स्वैच्छिक आधार पर, आंशिक रूप से खोलने के लिए मानक उपाय जारी कर दिए हैं। इन निर्देशों के तहत छात्रों के बीच कॉपी, पेन, पेंसिल, पानी की बोतलों आदि का आदान प्रदान करने की मनाही रहेगी। सभाओं और खेलों पर भी प्रतिबंध रहेगा, साथ ही कोविड के लक्षणों वाले व्यक्तियों और कंटेनमेंट क्षेत्र में से विद्यार्थियों व स्टाफ की स्कूल में आने पर मनाही होगी। छात्रों को स्कूल आने के लिए माता-पिता की लिखित अनुमति भी जरूरी होगी, दिशा-निर्देशों के अनुसार, स्कूलों में बैठने का इंतजाम इस तरह से होगा कि हर कुर्सी के बीच कम से कम 6 फुट की दूरी हो। 'शारीरिक दूरी' के नियम का सभी जगह पालन करना होगा। शिक्षकों और छात्रों को मास्क भी पहनने होंगे।

कोरोना प्रदेश
          राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या लगभग 78 हजार हो गई है इनमें सक्रिय मरीजों की संख्या लगभग 17 हजार है। वही 58 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं। भोपाल में आज 162 संक्रमित मिले हैं जबकि कल 180 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देवास जिले में 7 नए मरीज मिलने के बाद अब तक संक्रमितों की संख्या 296 हो गई है। जबकि पन्ना में 8 नए मरीज मिले हैं। उन्हें मिलाकर मरीजों की संख्या 324 पर पहुंच गई है। छिंदवाड़ा में कल देर रात 2 बुजुर्गों की मौत हो गई। वही 29 पॉजिटिव मिले हैं।

उपचुनाव
           प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों के लिए राजनीतिक सक्रियता बढ़ रही है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 10 और 12 सितंबर को ग्वालियर चंबल क्षेत्र में 5 विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं करेंगे। अधिकृत जानकारी के अनुसार तीनों नेता 10 सितंबर को मुरैना की दिमनी और अंबाह विधानसभा क्षेत्रों में 176 करोड रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे। इसके अलावा वे 12 सितंबर को मुरैना, सुमावली और जौरा विधानसभाओं में 390 करोड की लागत के कार्यों के लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

राशन-वितरण
          प्रदेश में 16 सितंबर को पात्रता पर्ची के आधार पर खाद्यान्न वितरण की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान प्रदेश की सभी 25 हजार राशन दुकानों पर प्रतीकात्मक रूप से खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम से देश के लगभग 11 लाख परिवार लाभान्वित होंगे।

भाजपा-बैठक
          भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की उपस्थिति में भोपाल में पार्टी की अलग-अलग बैठकें हुई। इन बैठकों में प्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा के साथ ही इन क्षेत्रों में चुनावी तैयारियां तेज करने की कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया। इन बैठको में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के अलावा विधानसभा उपचुनाव के प्रभारियों, पार्टी के जिला अध्यक्षो, चुनाव संचालन समिति के सदस्यों और विस्तारको ने भी भाग लिया।

मौसम
        राजधानी भोपाल सहित कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई। जबकि शिवपुरी में 1 घंटे की बारिश से निचली बस्तियों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर, भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और इंदौर संभाग में कहीं-कहीं बारिश का अनुमान जताया है।

अब कुछ समाचार संक्षेप में
1. मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ ने स्थानीय ऑटो रिक्शा चालकों को नए परमिट जारी न करने के आदेश दिए हैं 
2. डिंडोरी जिले में महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए राज्य पोषण माह मनाया जा रहा है। इसके तहत महिलाओं को किचन गार्डन को बढ़ावा देने के लिए हरी सब्जियां लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
3. गुना जिले में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
4. इंदौर से हावड़ा के बीच शिप्रा एक्सप्रेस विशेष ट्रेन 14 सितंबर से चलाने का निर्णय लिया गया है। भोपाल स्टेशन की बजाए संत हिरदाराम नगर में इसका हॉल्ट रहेगा।
5. भोपाल जिला कलेक्टर अविनाश लावनिया ने सीरो सर्वे में नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियान के दौरान अनुपस्थित रहने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी है।

इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
Read More

09 सितंबर, 2020

मध्य प्रदेश समाचार | आज के समाचार | दिनांक 09.09.2020

Leave a Comment

भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।

नमस्कार समाचारों के साथ में जितेंद्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।

1. प्रधानमंत्री कल प्रदेश के रेहडी पटरी वालों से करेंगे संवाद एक लाख पथ विक्रेताओं के खातों में जमा करेंगे 10-10 हजार रुपए। 

2. प्रदेश में अब कोविड-19 के सभी टेस्ट पूरी तरह नि:शुल्क।

3. राज्य में करीब 57 हजार लोगों ने दी कोरोना को मात, सक्रिय मामलों की संख्या 17 हजार तक पहुंची।


स्वनिधि संवाद

           प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रदेश के रेहड़ी पटरी वालों के साथ स्वनिधि संवाद के तहत बातचीत करेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री प्रदेश के एक लाख पद विक्रेताओं के खातों में 10-10 हजार की राशि वितरित करेंगे। इस स्वनिधि संवाद में प्रदेश के 378 नगरीय निकायों में सार्वजनिक स्थान पर पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों के लिए एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम का प्रसारण देखने की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम का बेब कास्ट के माध्यम से प्रसारण किया जा रहा है, जिसके लिए माय जीओवी के लिंक पीएम इवेंट्स डॉट एमसीओजी डॉट जीओवी इन पर पंजीयन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री प्रदेश के उज्जैन, ग्वालियर, रायसेन, मुरैना, दतिया जिले के लाभार्थियों से उनके कार्यस्थल से वर्चुअल संवाद करेंगे।


कैबिनेट-बैठक

          प्रदेश में कोविड-19 के सभी टेस्ट पूरी तरह नि:शुल्क और फीवर क्लीनिक पर होंगे। यह फैसला राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि जरूरत पड़ने पर फीवर क्लीनिक की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

    प्रदेश में दीनदयाल रसोई योजना के 44 और नए केंद्र बनाए जाएंगे। अभी यह योजना 56 केंद्रों में चल रही है। इस प्रकार अब कुल 100 केंद्रों पर ₹10 में पौष्टिक और भरपेट भोजन दिया जाएगा। आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत प्रवासी मजदूरों को किराए पर मकान दिए जाएंगे। बैठक में बताया गया कि 12 सितंबर को आवास योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री लोगों को गृह प्रवेश कराएंगे। बैठक में कई और अन्य फैसले लिए गए।


बीमा-राशि

        मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 18 सितंबर को प्रदेश के 21 लाख किसानों को वनक्लिक से 4 हजार 600 करोड रुपए की बीमा राशि उनके खातों में अंतरित करेंगे। खरीफ़ 2019 के लिए यह राशि किसानों के खाते में अंतरित की जाएगी। पूर्व में यह कार्यक्रम 8 सितंबर को होना प्रस्तावित था।


साक्षरता दिवस

           इस वर्ष साक्षरता दिवस की थीम है कोविड-19 महामारी के दौरान साक्षरता, शिक्षा और पठन-पाठन पर विशेष जोर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि भारत साक्षरता मिशन की पढ़ना-लिखना के तहत वर्ष 2030 तक पूरी तरह साक्षर देश बन जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों विशेषकर महिलाओं को सशक्त बनाने और जीवन स्तर में सुधार लाने में साक्षरता की बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में महिला साक्षरता 60% से कम है। वहां अधिक ध्यान दिया जाएगा और मनरेगा, कौशल विकास कार्यक्रमों, सूचना प्रौद्योगिकी और खेल जैसे कार्यक्रमों से साक्षरता को जोड़ा जाएगा।


सीएम बैठक

        मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य स्थानों से रोगी भोपाल और अन्य बड़े नगरों में उपचार के लिए आ रहे हैं। यह रोगी अपना उपचार जिला स्तर पर ही करवा सकते हैं। प्रत्येक जिले में उपचार उपलब्ध है। श्री चौहान ने कहा कि आम लोगों द्वारा मास्क के उपयोग की अनिवार्यता भी सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरीय प्रशासन और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग प्रचार कर लोगों में जागरूकता बढ़ाएं।


कोरोना प्रदेश

          प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते प्रकरणों के बीच अब तक करीब 57 हजार लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जबकि सक्रिय प्रकरणों की संख्या करीब 17 हजार है।  राजधानी भोपाल में कोरोना के 242 नए संक्रमित मिले हैं इन्हें मिलाकर कुल मरीज 12000 से अधिक हो गए हैं।  9900 से अधिक लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।  इंदौर में 295 नए मामले सामने आए हैं।  कुल मिलाकर 15165 है।  छिंदवाड़ा जिले में आज 25 कोरोना के नए मरीज मिले हैं।  शहडोल में 6 नए मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 752 हो गई है।  खंडवा जिले में 20, अशोक नगर में 16, सीहोर में 20 नए मरीज मिले हैं।  देवास जिले में आज 38 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे।  उमरिया में 3 लोगों ने कोरोना को मात दी।  वही नीमच जिले में 5 लोग स्वस्थ हुए हैं। 


हुनर हाट

        केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि कोरोनावायरस की चुनौतियों के चलते लगभग 6 महीने के बाद 'लोकल से ग्लोबल' थीम के साथ 9 अक्टूबर से पुनः शुरू हो रहे हो 'हुनर हाट' में इस बार स्वदेशी खिलौनों का जलवा रहेगा। 'हुनर हाट' प्रयागराज में 9 से 18 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। आने वाले दिनों में 'हुनर हाट' का आयोजन इंदौर में 21 से 29 नवंबर तक होगा। उन्होंने बताया कि इस बार के 'हुनर हाट' का डिजिटल और ऑनलाइन प्रदर्शन भी होगा। साथ ही लोगों को 'हुनर हाट' में प्रदर्शित सामान को ऑनलाइन खरीदने की भी सुविधा दी जा रही है।


मौसम

अरब सागर से आ रही नमी और धूप के प्रभाव से राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर, भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और इंदौर संभागों में कहीं-कहीं बारिश का अनुमान है।  प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान जबलपुर, रीवा, सागर, शहडोल, उज्जैन, होशंगाबाद और इंदौर संभागों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई।  सबसे अधिक 7 सेंटीमीटर बारिश पवई में दर्ज की गई। 


अब कुछ समाचार संक्षेप में

1. शहडोल जिले में वनाधिकार के 589 निरस्त दावे समीक्षा के बाद मान्य किए गए। 

2. गुना जिले में आत्मा योजना के अंतर्गत वर्ष 2019-20 के सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार हेतु आवेदन 20 सितंबर तक लिए जाएंगे। 

3. उमरिया जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 20 विक्रेताओं पर अर्थदंड लगाया गया। 

4. खरगोन जिले में कोरोना महामारी के बचाव और रोकथाम के लिए आज से 1 माह तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 

5. सागर जिले में निगमायुक्त ने बैंक पहुंचकर पीएम स्वनिधि के हितग्राहियों को रोजगार स्थापित करने हेतु ऋण प्रकरणों की जानकारी ली।  2677 हितग्राहियों के ऋण प्रकरण स्वीकृत हुए। 

6. प्रधानमंत्री स्व निधि स्ट्रीट वेंडर योजना के अंतर्गत नीमच जिले के 1512 हितग्राहियों को एक करोड़ 51 लाख 20 हजार रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई।


इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।

Read More

08 सितंबर, 2020

मध्य प्रदेश समाचार | आज के समाचार | दिनांक 08.09.2020

Leave a Comment
भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।

नमस्कार समाचारों के साथ में जितेंद्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।

1. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा-नई शिक्षा नीति प्राथमिक विद्यालय स्तर पर बच्चों को मूलभूत साक्षरता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी ।
2. राज्य सरकार ने प्रॉपर्टी में खरीदी और बिक्री पर स्टांप ड्यूटी पर सेस 2% घटाया। 
3. प्रदेश में अब गौण खनिज खदानों के लीजधारकों को 75% रोजगार राज्य के निवासियों को देना होगा। 
4. प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 75 हजार के करीब हुई, जबकि 56 हजार मरीज अब तक हुए ठीक। 

शिक्षा नीति
          राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि नई शिक्षा नीति वर्ष 2025 तक प्राथमिक विद्यालय स्तर पर सभी बच्चों को मूलभूत साक्षरता प्रदान करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है।  श्री कोविंद ने आज नई दिल्ली में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर राज्यपालों के सम्मेलन को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि इस नीति को तैयार करने में देश के 675 जिलों के लोगों से मिले सुझाव का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक शिक्षा संस्थानों को मजबूत करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।  इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई शिक्षा नीति की सराहना करते हुए कहा है कि यह सभी पुरानी शिक्षा नीतियों का बेहतर विकल्प होगी।  उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति भारतीय युवाओं को नई चुनौतीयों का सामना करने के लिए तैयार करेगी और रोजगार और नौकरियों के नए अवसर भी पैदा करेगी।  प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया।  "उच्च शिक्षा में परिवर्तन लाने में नई शिक्षा नीति 2020 की भूमिका" शीर्षक से आयोजित इस सम्मेलन का आयोजन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने किया।  नई शिक्षा नीति 1986 की शिक्षा नीति के 34 वर्षों के बाद आई है।  इस सम्मेलन में राज्यों के शिक्षा मंत्री, राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति और अन्य वरिष्ठ अधिकारीयों ने भाग लिया। 

हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी
            भारत ने आज हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेटर व्हीकल का सफल परीक्षण किया।  यह स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।  इस सफल परीक्षण के साथ ही रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने अत्यधिक जटिल प्रौद्योगिकी क्षमता का प्रदर्शन किया है जो अगली पीढ़ी के हाइपरसोनिक व्हीकल के निर्माण में मददगार साबित होगी।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस तकनीक के सफल परीक्षण के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन को बधाई दी है।  इस व्हीकल में स्वदेश में विकसित स्क्रैमजेट प्रोपल्शन प्रणाली का उपयोग किया गया है। रक्षामंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

पोषण अभियान
         प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कुपोषण को समाप्त करने से संबंधित जागरूकता पैदा करने के लिए सभी की भागीदारी के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता बताई है। उन्होंने कहा कि इससे नारी शक्ति और युवा शक्ति को बल मिलेगा।  प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि समृद्ध राष्ट्र के निर्माण के लिए समुचित पोषण बहुत महत्वपूर्ण है। वही उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बच्चों में पोषण का स्तर बढ़ाने के लिए नाश्ते या दोपहर के भोजन में उन्हें दूध देने का सुझाव दिया है। उपराष्ट्रपति ने केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के साथ बातचीत में यह सुझाव दिया। उधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार अतिकुपोषित बच्चों के समग्र पोषण के लिए देशभर में सघन अभियान चलाएगी।  उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के पर्याप्त पोषण की व्यवस्था हमेशा सरकार की प्राथमिकता रही है। शाह ने कहा कि पोषण अभियान एक बड़ा कार्यक्रम है जिसके द्वारा देश से कुपोषण को समाप्त किया जा सकता है। 

सीएम-स्टाम्प
         राज्य सरकार ने प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री पर स्टाम्प ड्यूटी पर 3% के स्थान पर 1% सेस लेने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में यह जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 की वजह से व्यापक पैमाने पर आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। रियल एस्टेट सेक्टर पर भी इसका प्रभाव पड़ा है जिसके कारण प्रॉपर्टी खरीदने, बेचने के इच्छुक नागरिक भी विपरीत स्थितियों का सामना कर रहे हैं।

पितृपक्ष
          पितृपक्ष में पन्ना में भी तर्पण का धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। पन्ना की झीलनुमा तालाब धरम सागर में शहर भर के लोग शामिल होते हैं और विधि विधान से अपने पूर्वजों को तर्पण करते हैं। पन्ना का जुगल किशोर मंदिर बुंदेलखंड का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां भगवान भी तर्पण करते हैं।

खनिज
          मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गौण खनिज खदानों के लीज धारकों को 75% रोजगार प्रदेश के मूल निवासियों को देना होगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री चौहान ने भोपाल में गौण खनिज नियम तथा जिला खनिज प्रतिष्ठान नियम में प्रस्तावित संशोधनों पर विचार-विमर्श कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में दागी अधिकारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसे अधिकारियों को तत्काल सेवा से अलग किया जाए। उन्होंने कहा कि खनिज से संबंधित समस्त प्रक्रिया को पारदर्शी बनाते हुए ऑनलाइन व्यवस्था मजबूत की जाए। प्रदेश में उपलब्ध मुख्य खनिज तथा गौण खनिज रॉयल्टी का बड़ा स्त्रोत हैं।

कोरोना प्रदेश
          प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 75 हजार के करीब हो गई है जबकि लगभग 56 हजार मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।  वही भोपाल में आज 234 नए मरीज मिले हैं जिससे जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 12,000 से अधिक हो गई है। इंदौर में 289 नए मरीज मिलने के साथ ही यहां संक्रमितों की कुल संख्या 15 हजार के करीब हो गई है।  इंदौर में जहां अब तक 10129 लोग स्वस्थ हो चुके हैं वही भोपाल में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 9661 है। वही जबलपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित लोगों को उनके परिवार से मिलाने की व्यवस्था की गई।  इसके अलावा देवास में 16, शाजापुर जिले में 21, मंदसौर में 67, अशोकनगर में पांच, खरगोन में 70 और शिवपुर में पांच नए मरीज मिले हैं।  वही सीहोर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 804 हो गई है।  उज्जैन में 31 नए मामले सामने आए हैं।  धार में 35, सागर में 33, रायसेन में 30, पन्ना में 9, डिंडोरी में 3 और ग्वालियर में 188 नए संक्रमित मिले हैं।  इन जगहों पर बड़ी संख्या में लोग स्वस्थ भी हो रहे हैं।

गृहमंत्री
          गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पूर्ण सावधानी बरतने का फिर से अनुरोध करते हुए कहा कि सावधानी ही कोरोना का इलाज है। श्री मिश्रा ने भोपाल में पत्रकारों से चर्चा के दौरान राज्य में कोरोना के मामले लगातार बढ़ने के संबंध में जवाब देते हुए कहा कि वैश्विक परिप्रेक्ष्य में ही देखे, तो कोरोना के मामले सावधानी घटने से ही बढ़ रहे हैं। सरकार तो अपनी तरफ से पूरा प्रयास कर रही है। निशुल्क चिकित्सा, दवाएं, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

अब कुछ समाचार संक्षेप में
1. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने देशभर के होटल प्रबंध संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित कर दिया।  यह परीक्षा 29 अगस्त को हुई थी। 
2. इंदौर की अदालत ने हनी ट्रैप मामले में जांच कर रहे पलासिया थाना प्रभारी को सबूतों के साथ 15 सितंबर तक उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। 
3. दमोह के पथरिया विधायक ने आज मुख्यमंत्री से मुलाकात कर जिले के किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई करने कि शीघ्र मांग की। 
4. आगर मालवा जिले में प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत 560 फुटपाथ विक्रेताओं को राशि वितरित की गई। 
5. मुरैना जिला मुख्यालय में परिवहन मित्र योजना की शुरुआत हुई।  योजना के तहत पहले आओ पहले पाओ सिद्धांत पर कार्य किए जाएंगे। 
6. डिंडोरी पुलिस ने ग्राम किसलपुरी में जागरूकता अभियान चलाया।  जिसमें चिटफंड कंपनियों जैसी धोखाधड़ी करने वाली कंपनियों से बचाव और सतर्क रहने की समझाइश दी गई।

इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
Read More

07 सितंबर, 2020

मध्य प्रदेश समाचार | आज के समाचार | दिनांक 07.09.2020

Leave a Comment
भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।

नमस्कार समाचारों के साथ में जितेंद्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।

1.राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 सितंबर को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर राज्यपालों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। 
2. प्रदेश में कोरोनावायरस की कुल संख्या करीब 73000 से ज्यादा हुई पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी और तरुण भनोट भी बने संक्रमण के शिकार ।
3. प्रदेश भाजपा ने शुरू की 27 सीटों पर चुनाव की तैयारियां, भोपाल में हुई बैठक में नेताओं के दायित्वों की हुई समीक्षा। 

वीडियो कॉन्फ्रेंस
            राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 सितंबर को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर राज्यपालों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।  शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का विषय उच्च शिक्षा के परिवर्तन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भूमिका है।  नई शिक्षा नीति के माध्यम से स्कूल और उच्च शिक्षा स्तर पर बड़े सुधार किए जाएंगे।  इसके उद्देश्य देश को सक्रिय और समावेशी ज्ञान केंद्र बनाना है, वही एक ऐसी शिक्षा प्रणाली लागू करना है, जो भारत को वैश्विक महाशक्ति बनाने में महत्वपूर्ण योगदान कर सकें।  राज्यपाल सम्मेलन में सभी राज्यों के शिक्षा मंत्री, विश्वविद्यालयों के कुलपति और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे।

कोरोना प्रदेश
           प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या करीब 73 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि 55 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।  पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।  एक ट्वीट के माध्यम से श्री पचौरी ने उनके संपर्क में आए हुए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने को कहा है।  वहीं पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत भी संक्रमित हैं।  प्रदेश के 4 बड़े शहरों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।  इंदौर में 14000 से ज्यादा और भोपाल में 11000 से अधिक मरीज हो गए हैं।  वही ग्वालियर में 6000 से अधिक और जबलपुर में मरीजों की संख्या 5000 के करीब पहुंच गई है।  वही लॉकडाउन के बाद आज पहली बार इंदौर से जबलपुर के लिए ओवरनाइट एक्सप्रेस रवाना होगी।  शहडोल जिले में 25 नए संक्रमित पाए गए हैं।  जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 740 हो गई है।  सीहोर जिले में आज 48 नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद, सक्रिय मरीजों की संख्या 248 हो गई है। छिंदवाड़ा जिले में 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।  जिले में अब संक्रमितों की संख्या 516 हो गई है। वही 17 लोगों के स्वस्थ हो जाने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सतना जिले में रविवार को लगाया गया साप्ताहिक लॉकडाउन निरस्त किए जाने के बाद आज से महाराज मार्तंड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी मुकुंदपुर स्थित चिड़ियाघर में पर्यटक अब रविवार को भी भ्रमण कर सकेंगे । वही डिंडोरी जिले में भी लॉकडाउन खत्म होने के बाद आज बाजार खुले।  देवास जिले में आज 20 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 

वेबीनार
          पत्र सूचना कार्यालय भोपाल द्वारा आत्मनिर्भर भारत के तहत मध्यप्रदेश में गरीब कल्याण रोजगार अभियान विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान का उद्देश्य कोरोना के कारण बेरोजगार हुए प्रवासी मजदूरों को जीवन यापन उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत 20 कामों के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग मजदूरों के रोजगार के लिए काम कर रहा है।  इनमें से 13 कार्य मनरेगा से संबंधित हैं।  इससे प्रवासी मजदूरों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध हुए और उनका जीवन यापन आसान हुआ। 

अगरबत्ती उद्योग
            केंद्र सरकार अगरबत्ती उद्योग में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए देशभर में स्वयं सहायता समूह और व्यक्तियों को अगरबत्ती बनाने वाली 400 स्वचालित मशीने और पैर से चलाने वाली 500 मशीनें देगी।  इससे लगभग डेढ़ हजार कारीगरों को बढ़ी हुई आमदनी के साथ रोजगार मिल सकेगा।  सरकार हाथ से अगरबत्ती बनाने वालों और प्रवासी श्रमिकों को आत्मनिर्भर भारत अभियान में प्राथमिकता देगी।  सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने कहा है कि सरकार प्रशिक्षण, कच्चे माल, विपणन और वित्तीय सहायता के माध्यम से कार्यक्रम को लगातार प्रोत्साहन दे रही है। 

उपचुनाव तैयारियां
           सत्तारूढ़ दल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की भोपाल में हुई बैठक में चुनाव संबंधी रणनीति पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित अन्य नेता इस बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा की वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।  प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया की बैठक में उपचुनाव की दृष्टि से कार्य और जिम्मेदारीयों की समीक्षा की गई और आगामी रणनीति पर भी विचार विमर्श हुआ। राज्य में 27 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग 2 दिन पहले कह चुका है कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही देश में सभी उपचुनाव कराए जाएंगे और यह प्रक्रिया 29 नवंबर के पहले पूर्ण करना है। 

मौसम
          पिछले 24 घंटों के दौरान सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद और ग्वालियर संभागों में कहीं-कहीं बारिश हुई।  सबसे अधिक 5 सेंटीमीटर वर्षा पथरिया में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान जबलपुर, शहडोल, चंबल, ग्वालियर, रीवा, सागर, होशंगाबाद और उज्जैन संभागों में कहीं-कहीं बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पढ़ने का अनुमान जताया है। 

अब कुछ समाचार संक्षेप में
1. प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ लेने के लिए होशंगाबाद जिले के किसान अपनी फसल का बीमा 7 सितंबर तक करा सकेंगे। 
2. आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह ने आज उमरिया में कहा की प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्य समय-सीमा में पूरे किए जाएं। 
3. दमोह जिले के आरोग्यं केंद्र बोरीकला में राष्ट्रीय पोषण आहार सप्ताह के अंतर्गत मेला आयोजित कर पोषण आहार से संबंधित जानकारी दी गई। 
4. मुरैना नगर पालिक निगम के एक निर्दलीय पार्षद के निवास से पुलिस ने अवैध शराब बरामद कि, शराब की कीमत करीब 1 लाख 60 हजार आंकी गई है। 

इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
Read More

06 सितंबर, 2020

मध्य प्रदेश समाचार | आज के समाचार | दिनांक 06.09.2020

Leave a Comment
भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।

नमस्कार समाचारों के साथ में जितेंद्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।

1. राष्ट्रपति ने कहा शिक्षक वास्तविक राष्ट्रनिर्माता हैं।  प्रदेश के 2 शिक्षकों सहित 47 शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान। 
2. प्रदेश में पंचायतों को मिले 996 करोड़, मुख्यमंत्री ने कहा पंचायतों को संसाधन की कमी नहीं होने दी जाएगी। 
3. 12 सितंबर से अस्सी और नई यात्री ट्रेनें शुरू होंगी।  10 सितंबर से करा सकते हैं आरक्षण। 

शिक्षक पुरस्कार
          शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदेश के छिंदवाड़ा के शिक्षक शाहिद अंसारी और टीकमगढ़ के शिक्षक संजय जैन सहित देश के 47 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया।  इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि शिक्षक ही वास्तविक राष्ट्र निर्माता हैं जो हमारे बच्चों के चरित्र निर्माण का आधार तैयार करते हैं। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने के बाद राष्ट्रपति ने कहा कि केवल अच्छी इमारत, महंगे उपकरण या सुविधाएं ही एक अच्छे स्कूल का निर्माण नहीं करती हैं।  उन्होंने कहा कि शिक्षकों का समर्पण एक अच्छा स्कूल बनाने का महत्वपूर्ण पहलू है।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा है कि समाज को गढ़ने का महत्वपूर्ण काम शिक्षक ही करते हैं।  वही वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शिक्षकों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने गुरु की महिमा गोविंद से भी ऊंची बताई।  उन्होंने कहा कि हम शिक्षकों का आत्म सम्मान बरकरार रखते हुए प्रदेश में बेहतर शिक्षा व्यवस्था लागू करेंगे।  श्री चौहान ने कहा कि निजी स्कूलों में भी शिक्षकों का आत्म सम्मान बनाए रखने और स्कूलों द्वारा वसूली जा रही मनमानी फीस पर अंकुश लगाने के लिए सरकार जल्द ही एक विधेयक लाएगी।  धार, सीहोर, उमरिया सहित प्रदेश के कई जिलों में आज डिजिटल टीचर्स डे मनाया गया। 

पैसेंजर रेलगाड़ी
          इस महीने की 12 तारीख से अस्सी नई विशेष पैसेंजर रेलगाड़ियां शुरू की जाएंगी। रेलवे ने बताया कि रेल यात्री इन नई गाड़ियों के लिए 10 सितंबर से आरक्षण करना शुरू कर सकते हैं।  यह रेलगाड़ियां देश भर में चल रही 230 रेलगाड़ियों के अतिरिक्त होंगी।  रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि आरक्षण की मांग और प्रतीक्षा सूची पर रेलवे नजर रखे हुए हैं।  उन्होंने और कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो और रेलगाड़ियां बहुत जल्द शुरू की जाएंगी।  श्री यादव ने बताया कि परीक्षाओं और अन्य विशेष उद्देश्य के लिए राज्य सरकारों के विशेष अनुरोध पर और रेलगाड़ियां चलाई जाएंगी। 

कोरोना-प्रदेश
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या करीब 71 हजार हो गई है। जबकि 53 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।  राजधानी भोपाल में 229 नए मरीज मिले, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 11666 हो गई है।  वही इंदौर में 284 नए मरीज मिले हैं, इन्हें मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 14315 हो गया है।  जबकि 9896 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।  आज यहां एक हेड कांस्टेबल की कोरोना से मौत हो गई।  देवास में आज 14 नए मरीज मिले और 22 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे, अब यहां कुल संक्रमित मरीज की संख्या 795 हो गई है।  जिसमें से 662 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। कटनी में आज 5 नए मरीज मिले, अब यहां कुल मरीज 538 हो गए हैं।  वही रतलाम में एक भाजपा नेता की कोरोना से मौत हो गई।  अशोक नगर में आज 20 नए मरीज मिले, अब यहां कुल संक्रमित मरीज 266 हो गए हैं। इनमें से 169 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। 

सीएम/पंचायत अनुदान
          मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश की 70% आबादी गांव में निवासरत है।  गांव की तस्वीर बदलने का दायित्व पंचायत प्रतिनिधियों का है।  राज्य सरकार इन कार्यों के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होने देगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह बात 15वे वित्त आयोग अनुदान की 996 करोड रुपए की राशि पंचायतों को ई-ट्रांसफर करते समय कहीं।  मंत्रालय में आयोजित इस वर्चुअल संवाद में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोरोना काल में पंचायत प्रतिनिधि द्वारा की गई व्यवस्थाओं और कार्यों के लिए उनकी सराहना की।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पंच परमेश्वर योजना के अंतर्गत प्राप्त इस राशि से पेयजल और स्वच्छता से संबंधित कार्य कराए जाना है।  इस वित्तीय वर्ष में अब तक पंचायतों को 15वे वित्त आयोग से 3984 करोड रुपए उपलब्ध कराए जा चुके हैं, इससे ग्रामों की तस्वीर बदलेगी। 

कांग्रेस चावल जांच
          कांग्रेस ने घटिया चावल वितरण मामले की जांच सीबीआई से कराने और जांच का दायरा बढ़ाने की मांग की है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज एक ट्वीट करते हुए कहा है कि - 'चावल घोटाला' सिर्फ बालाघाट और मंडला जिले तक ही सीमित नहीं है।  यह कई जिलों तक फैला हुआ है और इसके तार ऊपर तक जुड़े हुए हैं।  वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामले की जांच पहले ही ईओडब्ल्यू को सौंप दी है। 

हनीट्रैप/एसआईटी
          हनी ट्रैप मामले की हाईकोर्ट की पड़ताल हाई कोर्ट की निगरानी में विशेष जांच दल द्वारा की जाएगी।  मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने से इंकार कर दिया है।  हाईकोर्ट की इंदौर बेंच द्वारा आज मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर लगाई गई जनहित याचिकाओं की सुनवाई के दौरान यह फैसला सुनाया है। 

मौसम
          प्रदेश में अगस्त के बाद सितंबर का महीना भी झमाझम की झड़ी के साथ बीतने वाला है मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि पूर्वी और उत्तर पूर्वी जिलों में आगामी 5 दिनों तक अच्छी बारिश होगी।  उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी शनिवार 5 सितंबर से बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी।  6 से 10 सितंबर के बीच प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश होने के आसार हैं।  वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया की उम्मीद है कि इस सप्ताह 6 से 9 सितंबर के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश में रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, खजुराहो, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर, उमरिया, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, छिंदवाड़ा में मध्यम से तेज बारिश देखने को मिलेगी।  इसके अलावा भोपाल, रायसेन, होशंगाबाद समेत मध्य जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। 

अब कुछ समाचार संक्षेप में
1. रायसेन जिले के गैरतगंज में स्वास्थ्य विभाग ने नवाचार करते हुए चलित अस्पताल का शुभारंभ किया।  यह अस्पताल हाट-बाजारों में जाकर मरीजों का चेकअप करेगा। 
2. आगर मालवा में केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि उपचुनाव में भाजपा की जीत होगी और सरकार पूर्ण बहुमत के साथ यथावत बनी रहेगी। 
3. शिक्षक पात्रता परीक्षा पास अभ्यर्थियों ने आज शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को एक ज्ञापन सौंपा और भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग की। 
4. दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर से रीवा जा रही एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी, जिसमें 13 यात्री घायल हो गए। 
5. अनलॉक-4 को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के बाद राजधानी भोपाल से रविवार का लॉकडाउन हटाए जाने के बाद रात का कर्फ्यू भी हटा लिया गया है। 

इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
Read More

05 सितंबर, 2020

मध्य प्रदेश समाचार | आज के समाचार | दिनांक 05.09.2020

Leave a Comment
भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।

नमस्कार समाचारों के साथ में जितेंद्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।

1. प्रदेश में आज से यात्री बसों का आवागमन शुरू, मुख्यमंत्री ने 5 महीने का बकाया वाहन कर माफ करने की घोषणा की ।
2. 29 नवंबर से पहले होंगे 27 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव ।
3. आज देश भर में मनाया जा रहा है शिक्षक दिवस ।
4. प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 हजार के पार, 53 हजार से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ ।

बस-संचालन/कर माफ
            प्रदेश में यात्री बसों का आवागमन आज से शुरू हो गया है । अब ये बसें पूरी क्षमता के साथ चल सकेगी । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बस संचालकों और उनसे जुड़े लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए 1 अप्रैल से 31 अगस्त तक की अवधि तक बसों पर बकाया वाहन कर पूरी तरह माफ करने की घोषणा की है ।

उपचुनाव
           प्रदेश की 27 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव 29 नवंबर से पहले संपन्न हो जाएंगे । आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं की 64 सीटों और एक संसदीय सीट पर उपचुनाव बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही कराए जाएंगे।  गौरतलब है कि 29 नवंबर से पहले बिहार विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होना है। कोरोना संक्रमण के दौरान इन चुनावों को लेकर आयोग पहले ही दिशा निर्देश जारी कर चुका है।  इनमें कहा गया है कि राजनीतिक दलों को जहां जनसंपर्क के लिए सीमित लोगों के साथ अनुमति दी जाएगी। वहीं प्रत्याशियों से ऑनलाइन नामांकन लिए जाएंगे। मतदाताओं को मतदान के दौरान मास्क और सैनिटाइजर के साथ-साथ लोगों को उचित दूरी का पालन भी करना होगा। 

उच्चतम न्यायालय
          उच्चतम न्यायालय ने दूसरी बार कोरोना संकट के कारण इंजीनियरिंग संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई और मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट को स्थगित करने के अनुरोध को खारिज कर दिया है।  छह विपक्षी दल शासित राज्यों ने उच्चतम न्यायालय के पहले दिए गए आदेश की समीक्षा करने और परीक्षा स्थगित करने का आग्रह किया था।  इधर प्रदेश में जेईई की परीक्षा चल रही है।  राज्य सरकारों द्वारा परीक्षार्थियों को परिवहन सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। 

ट्रेन संचालन
          रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भोपाल के हबीबगंज स्टेशन से रीवा के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन का संचालन आज से शुरू हो रहा है।  यह ट्रेन भोपाल से रात 10:00 बजे रवाना होगी।  वहीं, रीवा से रात 8:05 पर प्रस्थान करेगी।  इसके अलावा जबलपुर से भोपाल होते हुए इंदौर के लिए भी आज से ट्रेन चलाई जाएगी।  उधर जबलपुर के मदन महल स्टेशन से रीवा और मदन महल से सिंगरौली के बीच स्पेशल ट्रेन आज से ही शुरु हो रही है। 

शिक्षक दिवस-राष्ट्रपति
          आज देशभर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है।  यह दिन शिक्षाविद और पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मनाया जाता है।  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस अवसर पर शिक्षकों को बधाई दी है।  राष्ट्रपति आज वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा है कि समाज को गढ़ने का महत्वपूर्ण काम शिक्षक ही करते हैं।  श्री चौहान ने कहा कि कोरोना काल मे भी शिक्षकों ने ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षित करने का कार्य किया।  उनकी यह भूमिका सराहनीय है।  उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव शिक्षक दिवस के अवसर पर आज दोपहर 1:00 बजे से प्रदेश के अध्यापकों से वेबीनार के जरिए उच्च शिक्षा की चुनौतियां के साथ नई शिक्षा नीति को लेकर प्राध्यापकों से बात करेंगे।  स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को बधाई दी है। 

टीकमगढ़ शिक्षक
           शिक्षक दिवस के अवसर पर टीकमगढ़ के शिक्षक संजय जैन को शिक्षा के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुना गया है।  उन्होंने बच्चों को खेल खेल में शिक्षा देने के लिए एक अलग मॉडल विकसित कर महत्वपूर्ण नवाचार किया है।  श्री जैन ने बताया कि खेल-खेल में सीखा गया पाठ जीवन भर याद रहता है। वही विद्यार्थी भी अपने शिक्षक की इस उपलब्धि से खुश हैं। 

अनलॉक-4
          कोरोना महामारी के चलते लगे ज्यादातर प्रतिबंध हटा लिए गए हैं।  अनलॉक-4 को लेकर जारी दिशा निर्देशों के बाद राजधानी भोपाल में अब सभी तरह के प्रतिबंध हटा लिए गए हैं।  यहां रविवार का लोकडाउन हटाए जाने के बाद जिला प्रशासन ने रात का कर्फ्यू भी हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं।  कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि राजधानी में अब सभी गतिविधियां सामान्य दिनों की तरह ही होंगी। शासकीय कार्यालय में भी सभी कर्मचारियों को काम पर उपस्थित होना होगा। 

कोरोना-प्रदेश
          प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 70 हजार से अधिक हो गई है।  जबकि 53 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राजधानी भोपाल में 209 नए मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 11985 हो गई है। वहीं इंदौर में 284 नए मरीज मिले हैं, इन्हें मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 14315 हो गया है, जबकि 9896 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 

अब कुछ समाचार संक्षेप में
1. केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल आज अपने गृह नगर नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव पहुंच रहे हैं। वे यहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 
2. संघ लोक सेवा आयोग दिल्ली द्वारा आयोजित एनडीए और एनए प्रथम-द्वितीय परीक्षा कल राजधानी भोपाल के 55 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 
3. प्रदेश के 5 जिलों-रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद, देवास और हरदा में प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि जमा कराने की तिथि 7 सितंबर की गई है। इसके लिए रविवार को भी बैंक खुले रहेंगे। 
इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
Read More

04 सितंबर, 2020

मध्य प्रदेश समाचार | आज के समाचार | दिनांक 04.09.2020

Leave a Comment
भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।

नमस्कार समाचारों के साथ में जितेंद्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।

1. ईओडब्ल्यू करेगा खराब चावल की आपूर्ति की जांच, मंडला और बालाघाट के संबंधित अधिकारियों को हटाया ।
2. प्रदेश में अब तक 51 हजार से ज्यादा लोगों ने दी कोरोना को मात ।
3. खंडवा में जैविक खाद बनाकर महिलाएं बन रही है आत्मनिर्भर ।
4. एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी ।

चावल-कार्रवाई
          मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उपभोक्ताओं को खराब चावल प्रदाय करने का मामला गंभीर है । इसकी ईओडब्ल्यू से जांच करवाई जाएगी । मुख्यमंत्री ने आज इस संबंध में उच्च स्तरीय बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए हैं । 
        गौरतलब है कि प्रदेश के बालाघाट और मंडला जिलों में चावल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार गुणवत्ता नियंत्रको की सेवाओं को समाप्त कर दिया गया है । जबकि बालाघाट के जिला प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है । संबंधित मिल संचालक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है ।

प्रदेश-कोरोना
           प्रदेश में कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या अब 14357 हो गई है । अच्छी बात यह है कि 11 सौ से ज्यादा मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए मरीजों की की संख्या अब 51 हजार से ज्यादा हो गई है । भोपाल में आज 253 और ग्वालियर में 248 नए मरीज मिले हैं जो जिले में अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है । इंदौर में 259 नए मरीज मिलने से कोरोना संक्रमितों कि संख्या 13752 तक पहुंच गई है । नीमच से अच्छी खबर है कि यहां 15 मरीज स्वस्थ हो गए हैं । अब तक यहां 1 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, यहां अब केवल 198 एक्टिव केस हैं । वही देवास में भी 10 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं । उधर अशोकनगर में 11 नए मरीज मिले हैं । इस बीच एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है । उमरिया में 15 लोगों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीती है । खंडवा में आज 7 नए मरीज मिले हैं । उधर जबलपुर में एक दृष्टिबाधित दिव्यांग ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत कर आज घर वापसी की ।

लेह-नरवडे
         सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, लद्दाख के 2 दिन के दौरे पर हैं । पूर्वी लद्दाख में पेगोंग झील के दक्षिण किनारे पर चीन की सेना के साथ भारतीय सेना के ताजा झड़प के बाद सेना प्रमुख वहां गए हैं । 29 और 30 अगस्त की रात को भारतीय सेना ने चीन की सेना की घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया था । इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच चुशुल सीमा पर 31 अगस्त से 3 दिन तक ब्रिगेडियर स्तर की बातचीत हुई । इस मुद्दे का समाधान कर पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में शांति बहाल करने के प्रयास जारी हैं ।

वित्त-आयोग
         15वे वित्त आयोग की आर्थिक परामर्श परिषद की एक बैठक आज होगी । जिसकी अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह करेंगे । बैठक में सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी की वृद्धि दर, केंद्र और राज्यों के कर स्वरूप, वस्तु तथा सेवा कर, क्षतिपूर्ति के भुगतान, राजस्व घाटा अनुदान और वित्तीय सुदृढ़ता के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जाएगा ।

चीनीऐप-साइबर विशेषज्ञ
          साइबर विशेषज्ञ पवन दुग्गल ने कहा है कि चीन के ऐप पर भारत द्वारा प्रतिबंध लगाने से चीन की अर्थव्यवस्था पर चोट पड़ेगी । श्री दुग्गल ने कहा कि इन एप्लीकेशन का वैश्विक मूल्य 50 से 60% तक गिर गया है । उन्होंने कहा कि इन एप से हजारों करोड रुपए कमाए जाते थे । उन्होंने कहा कि ब्लॉक किए गए ऐप के माध्यम से बड़ी मात्रा में डाटा भारत से बाहर जाता था । सरकार ने पब्जी सहित 118 मोबाइल एप्लीकेशन पर रोक लगाई है । इससे पहले जून में भी केंद्र सरकार ने टिक-टॉक सहित 59 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया था ।

प्रधानमंत्री-टि्वटर
           ट्विटर प्रबंधन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत वेबसाइट से जुड़ा और हैक किया गया अकाउंट अब बहाल कर दिया गया है । ट्विटर के एक प्रवक्ता ने कहा है कि वे इस स्थिति की गहन जांच कर रहे हैं । संबंधित अकाउंट में करीब 25 लाख फ़ॉलोवर्स थे । 15 जुलाई को एलन मस्क, बिल गेट्स, बराक ओबामा, जेफ बिजोस जैसे दिग्गज लोगों के अकाउंट हैक कर लिए गए थे ।

स्व-सहायता
           खंडवा में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्व-सहायता समूह की महिलाएं जैविक खाद और कीटनाशक तैयार कर आत्मनिर्भर हो रही हैं । इसके अलावा यह महिलाएं वर्मी कंपोस्ट भी तैयार कर रही हैं । सीईओ रोशन कुमार ने कहा है कि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं ।

पेयजल
          लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में वर्षाकाल में पेयजल की सुचारू व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए । ग्रामीणों को शुद्ध और पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो ।

छात्र-रिसर्च
          निवाड़ी जिले की उबोरा गांव के एक छात्र और उसके दोस्तों की रिसर्च को इंटरनेशनल जनरल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में पब्लिश किया गया है । जवाहर नवोदय विद्यालय कुंडेश्वर के छात्र अजय देव परमार की इस रिपोर्ट ने उन्होंने रोबोटिक्स के क्षेत्र में ऑटोमेटिक क्लीनिंग रोबोट की रिसर्च की । इस रिसर्च में भारत के अलग-अलग राज्यों के 7 लोग शामिल थे । अजय ने बताया कि उन्होंने पूरी रिसर्च डिजिटल प्लेटफॉर्म के तहत घर से ही की ।

सहकारिता
            सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदोरिया ने कहा है कि कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सहकारिता आंदोलन की प्रमुख भूमिका है । उन्होंने निर्देश दिए हैं कि वे सहकारिता से संबंधित शासन की योजनाओं को पारदर्शिता के साथ प्रभावी रूप से मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाए ताकि हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके । डॉ भदोरिया ने यह भी कहा है कि वे 5 सितंबर को विस्तार से समीक्षा करेंगे ।

मौसम
         एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है । अगले दो दिनों में पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं । मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है और मानसून की अक्षय रेखा इस सरकुलेशन के आसपास है । जिसके चलते राज्य के विभिन्न भागों पर फिर से मानसून सक्रिय हो रहा है । इस दौरान भोपाल, रायसेन, होशंगाबाद और आसपास के अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है । 6 से 8 सितंबर के बीच बारिश का एक नया दौर देखने को मिलेगा । मौसम विभाग ने 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है । रीवा, सतना, सीधी, शहडोल, उमरिया, पन्ना जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है ।

अब कुछ समाचार संक्षेप में
1. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रायसेन तहसील के बाढ़ प्रभावित ग्रामों का द्वारा करेंगे श्री चौहान ग्राम पगनेश्वर में किसानों से संवाद भी करेंगे ।
2. शहडोल के पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय की स्नातक अंतिम वर्ष और स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की ओपन बुक सिस्टम परीक्षा 8 सितंबर से शुरू हो रही है । परीक्षा को लेकर सभी तैयारीयां पूरी कर ली गई है ।
3. सागर बीना रोड रेलवे गेट नंबर 11 पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर बंद फाटक को तोड़ता हुआ वहां खड़े अन्य वाहनों और राहगीरों से टकरा गया । जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई ।
4. मंडी एक्ट के विरोध में होशंगाबाद जिले में 3 दिन मंडिया बंद रहेंगी ।

इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
Read More

02 सितंबर, 2020

मध्य प्रदेश समाचार | आज के समाचार | दिनांक 02.09.2020

Leave a Comment
भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।

नमस्कार समाचारों के साथ में जितेंद्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।

1. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा बाढ़ प्रभावित लोगों को उनके नुकसान का सर्वे कर उचित राशि शीघ्र दिलाई जाएगी ।
2. जेईई परीक्षा शुरू, प्रदेश में शामिल हो रहे हैं 47 हजार से ज्यादा छात्र ।
3. कोरोना संक्रमितों की संख्या 65 हजार से अधिक अब तक 49 हजार से ज्यादा लोग हुए स्वस्थ ।

मुख्यमंत्री दौरा
           मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज देवास और सीहोर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लिया । मुख्यमंत्री ने देवास जिले के नेमावर के प्रभावित इलाके में पीड़ितों से संवाद किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ से नुकसान तो हुआ है । लेकिन पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ सहित कई लोगों ने इस आपदा में जनहानि नहीं होने दी । उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को उनके मकान, खेत और फसलों के नुकसान का सर्वे कर उचित राशि शीघ्र दिलवाई जाएगी । श्री चौहान ने कहा कि सरकार बाढ़ पीडितों की हरसंभव मदद करेगी इस दौरान मुख्यमंत्री ने नेमावर में फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण की घोषणा भी की ।

कोविड-देश
          देश में कोविड-19 के रोगियों के स्वास्थ्य होने की दर में और सुधार होने से यह 76.94 प्रतिशत हो गई है । पिछले 24 घंटों के दौरान लगभग 65 हजार से अधिक रोगी स्वस्थ हुए हैं । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अब तक लगभग 2 लाख 84 हजार लोग ठीक हो चुके हैं । इस समय कुल संक्रमित लोगों में से केवल 21.29% रोगी ही संक्रमित हैं जिनका इलाज चल रहा है । मंत्रालय ने कहा है कि स्वास्थ्य होने वालों की संख्या अगस्त के आखिरी सप्ताह में जुलाई के पहले सप्ताह के मुकाबले 4 गुना अधिक हो गई है । प्रभावी तरीके से नमूनों की जांच और रोगी के संपर्कों का पता लगाने तथा उपचार करने से बड़ी संख्या में लोग स्वस्थ हुए हैं और मरने वालों की संख्या भी कम हुई है । इस समय देश में कोरोना से होने वाली मृत्यु दर 1.77 प्रतिशत है ।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा
          देश के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई पूरी तैयारी के साथ शुरू हुई । लगभग 660 केंद्रों पर 6 सितंबर तक आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए लगभग 9 लाख 58 हजार उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है । कोविड महामारी के दौरान आयोजित होने वाली यह ऐसी पहली परीक्षा है जिसमें लगभग 10 लाख छात्रों के लिए 600 से अधिक केंद्र बनाए गए हैं । प्रदेश में 11 जिलों में 26 परीक्षा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग सहित स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइंस का खास ख्याल रखा  गया । राजधानी भोपाल में इस परीक्षा के लिए 4 केंद्र बनाए गए हैं । प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को सेंटर तक पहुंचाने के लिए परिवहन की सुविधा भी दी गई । परीक्षा में प्रदेश से लगभग 47 हजार से अधिक छात्रों ने अपना पंजीयन कराया है ।

कोरोना प्रदेश
         प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65 हजार से अधिक हो गई है, वही 49 हजार से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं । अब राज्य में 13 हजार से अधिक सक्रिय मामले हैं । राजधानी भोपाल में आज 199 नए मामले सामने आए है, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11000 के करीब पहुंच गई है । इंदौर में 258 नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 13500 के करीब हो गई है, हालांकि इनमें से 9000 से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं । उज्जैन में 15, अशोकनगर में 16, बैतूल में 42, खंडवा में 14 नए मामले सामने आए हैं ।

दिव्यांग अधिकार
          राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदेश में दिव्यांग लोगों को भी इस योजना का लाभ दिया जा रहा है । प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवई द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इस अधिनियम में प्राप्त सुविधाओं में वंचित रह गए दिव्यांगजन हितग्राहियों को 15 सितंबर तक विशेष अभियान चलाकर योजना का लाभ दिया जाएगा । आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्य की स्पर्श पोर्टल में 6 लाख 63 हजार से अधिक दिव्यांगजन दर्ज हैं । जिनमें से 5 लाख 23 हजार से अधिक दिव्यांग जनों को योजना का लाभ मिल रहा है । वहीं सरकार ने कोविड-19 के संक्रमण के चलते आगामी आदेश तक दिव्यांग शिक्षकों को विद्यालय में आने से छूट प्रदान की है ।

मौसम
प्रदेश में तेज बारिश का दौर थमने के बाद भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और होशंगाबाद संभागों में बारिश दर्ज की गई । मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद और रीवा संभागों के कुछ जिलों में तथा उमरिया, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है ।

अब कुछ समाचार संक्षेप में
1. राजीव कुमार ने आज देश के चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया है   1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री कुमार तीसरे आयुक्त के रूप में कार्य करेंगे ।
2. अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि, राज्य में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की देखरेख इस तरह से की जाए जिससे बोर्ड की आय बढ़ सके ।
3. बड़वानी जिले के सेंधवा गांव के पास मोटरसाइकिल की सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई ।
4. इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने श्योपुर पदस्थ खनिज अधिकारी के विरुद्ध छापेमार कार्यवाही की जिसमें करोड़ों रुपए की संपत्ति जांच में सामने आई है ।
5. शिवपुरी जिले में युवाओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन दिया है, जिसमें उन्होंने रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की है ।

इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
Read More

01 सितंबर, 2020

मध्य प्रदेश समाचार | आज के समाचार | दिनांक 01.09.2020

Leave a Comment
भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।

नमस्कार समाचारों के साथ में जितेंद्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।

1. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि ।
2. प्रदेश में बाढ़ के हालात सुधरे, मुख्यमंत्री ने दिए जनजीवन को सामान्य बनाने के निर्देश ।
3. राज्य में कोरोना संक्रमित की संख्या 63 हजार के पार, अब तक 48 हजार से अधिक लोग हुए स्वस्थ ।
4. राष्ट्रीय पोषण माह कल से, अति कुपोषित बच्चों की सेहत और किचन गार्डन पर दिया जाएगा खास ध्यान ।

पूर्व राष्ट्रपति निधन
          पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का आज दिल्ली के सैन्य अस्पताल में निधन हो गया । वे 84 वर्ष के थे । श्री मुखर्जी को इस महीने की 10 तारीख को इलाज के लिए भर्ती किया गया था । 2012 से 2017 तक देश के 13वें राष्ट्रपति रहे स्वर्गीय मुखर्जी की गिनती देश के कुशल नेताओं में होती रही है । कांग्रेसी सरकारों के दौरान उन्होंने केंद्र में गृह, वित्त, विदेश मंत्रालय सहित कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली । उनके निधन पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित विभिन्न नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की हैं । राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपनी श्रद्धांजलि में कहा कि उनके देहावसान से एक युग की समाप्ति हो गई । वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि श्री मुखर्जी ने राष्ट्र के विकास पथ पर एक अमिट छाप छोड़ी है । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें मां भारती का गुणी और राष्ट्र के प्रति समर्पित पुत्र बताया ।

बाढ़ स्थिति
         प्रदेश में बारिश रुकने से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य में तेजी आई है । होशंगाबाद में नर्मदा नदी का जलस्तर कम हो रहा है । वहीं, बारना और तवा बांध के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं । सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, सागर सहित अन्य बाढ़ प्रभावित जिलों में हालात बेहतर हो रहे हैं । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहत कार्य में सहयोग के लिए सेना और एनडीआरएफ का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि बाढ़ के बाद बीमारियों से बचाव के लिए एक अभियान भी चलाया जाएगा । दूसरी तरफ विदिशा जिले में पिछले 24 घंटे से बारिश तो नहीं हुई लेकिन भोपाल में कलियासोत और भदभदा डैम के गेट खोले जाने के बाद से बेतवा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है और वह खतरे के निशान से 3 फुट ऊपर बह रही है । एसडीआरएफ और होमगार्ड के जवान लगातार लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं । अब तक लगभग 700 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है ।

अतिवर्षा समीक्षा
           मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अति वर्षा से प्रभावित हुए जनजीवन को सामान्य बनाने के संबंध में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक की । श्री चौहान ने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के प्रयासों की जानकारी ली । श्री चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसलों, सड़कों, पेयजल स्त्रोतों, मकानों आदि की क्षति का आकलन कर शीघ्र रिपोर्ट तैयार की जाए । प्रदेश में अति वर्षा से हुई क्षति की जानकारी केंद्र सरकार को भेजी जाएगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को प्रदेश में हुई फसलों की स्थिति से अवगत कराया गया है । उन्होंने सोयाबीन की खेती का विस्तृत आकलन करने के निर्देश दिए हैं । मुख्यमंत्री ने आज भी सीहोर जिले सहित विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया ।

संस्कृत विश्वविद्यालय
          राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि कोविड-19 की लड़ाई में जीवन और आजीविका दोनों की सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी है । उन्होंने युवाओं का आव्हान किया है कि अपने सपनों को पूरा करने के प्रयासों में वे निरंतर जुटे रहे तो सफलता निश्चित है । श्रीमती पटेल आज महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय की योगेश्वर श्री कृष्ण योग भवन एवं आचार्य सांदीपनि शिक्षा भवन के शिलान्यास कार्यक्रम को लखनऊ राजभवन से ऑनलाइन संबोधित कर रही थी । राज्यपाल ने आव्हान किया है कि प्रत्येक नागरिक आत्मनिर्भर भारत की प्रतिज्ञा करें । यह तय करें कि आयात को कम से कम करने की दिशा में योगदान करेंगे । लघु उद्योगों को सशक्त बनाने लोकल के लिए वोकल बनेंगे । अधिक से अधिक नवाचार करेंगे ।

रक्षा मंत्रालय
         चीन के सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख में एक बार फिर नापाक हरकत करते हुए दोनों देशों के बीच बनी सहमति का उल्लंघन कर यथास्थिति को बदलने की कोशिश की है जिसका भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब दिया और विफल कर दिया है । रक्षा मंत्रालय ने आज एक बयान जारी कर बताया कि पूर्वी लद्दाख में पिछले 3 महीने से भी अधिक समय से चले आ रहे गतिरोध के बीच चीनी सैनिकों ने 29 और 30 अगस्त की रात को पेगांग झील के दक्षिणी किनारे पर भड़काऊ हरकत की और यथा स्थिति बदलने की कोशिश की । बयान में कहा गया है कि भारतीय सैनिकों ने चीन की नापाक हरकत को पहले ही भांप लिया और इसका करारा जवाब देते हुए इस कोशिश को विफल कर दिया ।

प्रदेश-कोरोना
          प्रदेश में कोविड-19 मामलों की संख्या 63 हजार से अधिक हो गई है, हालांकि अब तक 48 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं । मध्यप्रदेश में अभी भी 13500 से अधिक सक्रिय मामले हैं । भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं । श्री झा ने एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए लोगों से अपील की है की इस दौरान जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं, वे अपनी जांच करा लें । इंदौर में संक्रमितों की संख्या 13 हजार के करीब हो गई है । भोपाल में आज 229 लोग मिले हैं, इसके फलस्वरूप राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10725 हो गई है । देवास में 15 नए मरीज मिले हैं, यहां कुल मरीजों की संख्या 718 हो गई है । हालांकि अब तक 576 लोग ठीक हो चुके हैं । मंदसौर में 26 लोग संक्रमित पाए गए है । वहीं अशोकनगर में 3 और कटनी में 9 लोग पॉजिटिव मिले हैं । इनमें पांच लोग एक ही बैंक के कर्मचारी हैं ।

मशरूम खेती
         प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर अभियान पर अमल करते हुए मंदसौर जिले के फतेहगढ़ गांव के किसान बालाराम धाकड़ ने बिना किसी प्रशिक्षण के घर में ही मशरूम की खेती शुरू की है । उनका कहना है कि यह कम समय में अच्छी आय का बेहतर विकल्प है ।

पोषण माह
          पोषण अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर की बेहतरी के उद्देश्य से इस बर्ष भी सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रुप में मनाया जाएगा । इस वर्ष पोषण माह 2020 दो मुख्य उद्देश पर आधारित है । पहला अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित और उनकी मॉनिटरिंग करना तथा दूसरा किचन गार्डन को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण अभियान है । प्रदेश स्तर पर इस वर्ष पोषण माह के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा । गौरतलब है कि वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोषण अभियान को प्रारंभ किया था । इसका मुख्य उद्देश्य जन आंदोलन और जनभागीदारी से कुपोषण को मिटाना है । प्रधानमंत्री ने मन की बात में भी लोगों से पोषण माह के दौरान जागरूकता फैलाने की बात कही थी ।

अनंत चतुर्दशी
         आज अनंत चतुर्दशी है । इसके साथ ही 11 दिनों से चल रहा गणेश उत्सव संपन्न हो जाएगा । इस अवसर पर घर-घर विराजे गणपति की मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा । राज्य सरकार ने भगवान गणेश की मूर्तियों को इकट्ठा करने के लिए वार्ड स्तर पर केंद्र बनाए हैं । साथ ही लोगों से अपील की है कि वे संभव होने पर माटी गमलों में या घर के समीप ही मूर्तियों का विसर्जन करें । कोरोना के चलते मूर्ति विसर्जन के चल समारोह पर रोक लगाई गई है ।

अब कुछ समाचार संक्षेप में
1. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल भवन, बाणगंगा में राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है । यहां फोन नंबर 0755-2779417 पर संपर्क किया जा सकता है ।
2. विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रामखेलावन पटेल ने आज विमुक्त जाति दिवस पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला के प्रतिनिधियों से योजनाओं के संबंध में चर्चा की ।
3. पन्ना जिले के पवई में एसडीओपी कार्यालय में पदस्थ रामप्यारे गर्ग को पुलिस विभाग में सराहनीय कार्य करने पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा ।
4. बैतूल जिला कलेक्टर ने आज 1 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है । यह अवकाश कोषालय एवं उप कोषालय पर लागू नहीं होगा ।
5. मध्य प्रदेश संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर संविदा कर्मचारियों को नियमित करने तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा बालिका छात्रावासों में कार्यरत विधवा और परित्यक्ता सहायक वार्डनो के स्थानांतरण आदेश निरस्त करने की मांग की है ।
6. खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने सोमवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया अभियान की समीक्षा की ।
7. बैतूल जिले में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है ।

इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
Read More