नमस्कार समाचारों के साथ में जितेंद्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।
1.राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 सितंबर को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर राज्यपालों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।
2. प्रदेश में कोरोनावायरस की कुल संख्या करीब 73000 से ज्यादा हुई पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी और तरुण भनोट भी बने संक्रमण के शिकार ।
3. प्रदेश भाजपा ने शुरू की 27 सीटों पर चुनाव की तैयारियां, भोपाल में हुई बैठक में नेताओं के दायित्वों की हुई समीक्षा।
वीडियो कॉन्फ्रेंस
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 सितंबर को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर राज्यपालों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का विषय उच्च शिक्षा के परिवर्तन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भूमिका है। नई शिक्षा नीति के माध्यम से स्कूल और उच्च शिक्षा स्तर पर बड़े सुधार किए जाएंगे। इसके उद्देश्य देश को सक्रिय और समावेशी ज्ञान केंद्र बनाना है, वही एक ऐसी शिक्षा प्रणाली लागू करना है, जो भारत को वैश्विक महाशक्ति बनाने में महत्वपूर्ण योगदान कर सकें। राज्यपाल सम्मेलन में सभी राज्यों के शिक्षा मंत्री, विश्वविद्यालयों के कुलपति और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी भाग लेंगे।
कोरोना प्रदेश
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या करीब 73 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि 55 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। एक ट्वीट के माध्यम से श्री पचौरी ने उनके संपर्क में आए हुए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने को कहा है। वहीं पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोत भी संक्रमित हैं। प्रदेश के 4 बड़े शहरों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इंदौर में 14000 से ज्यादा और भोपाल में 11000 से अधिक मरीज हो गए हैं। वही ग्वालियर में 6000 से अधिक और जबलपुर में मरीजों की संख्या 5000 के करीब पहुंच गई है। वही लॉकडाउन के बाद आज पहली बार इंदौर से जबलपुर के लिए ओवरनाइट एक्सप्रेस रवाना होगी। शहडोल जिले में 25 नए संक्रमित पाए गए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 740 हो गई है। सीहोर जिले में आज 48 नए कोरोना संक्रमित मिलने के बाद, सक्रिय मरीजों की संख्या 248 हो गई है। छिंदवाड़ा जिले में 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 516 हो गई है। वही 17 लोगों के स्वस्थ हो जाने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सतना जिले में रविवार को लगाया गया साप्ताहिक लॉकडाउन निरस्त किए जाने के बाद आज से महाराज मार्तंड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी मुकुंदपुर स्थित चिड़ियाघर में पर्यटक अब रविवार को भी भ्रमण कर सकेंगे । वही डिंडोरी जिले में भी लॉकडाउन खत्म होने के बाद आज बाजार खुले। देवास जिले में आज 20 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
वेबीनार
पत्र सूचना कार्यालय भोपाल द्वारा आत्मनिर्भर भारत के तहत मध्यप्रदेश में गरीब कल्याण रोजगार अभियान विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गरीब कल्याण रोजगार अभियान का उद्देश्य कोरोना के कारण बेरोजगार हुए प्रवासी मजदूरों को जीवन यापन उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत 20 कामों के माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग मजदूरों के रोजगार के लिए काम कर रहा है। इनमें से 13 कार्य मनरेगा से संबंधित हैं। इससे प्रवासी मजदूरों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध हुए और उनका जीवन यापन आसान हुआ।
अगरबत्ती उद्योग
केंद्र सरकार अगरबत्ती उद्योग में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए देशभर में स्वयं सहायता समूह और व्यक्तियों को अगरबत्ती बनाने वाली 400 स्वचालित मशीने और पैर से चलाने वाली 500 मशीनें देगी। इससे लगभग डेढ़ हजार कारीगरों को बढ़ी हुई आमदनी के साथ रोजगार मिल सकेगा। सरकार हाथ से अगरबत्ती बनाने वालों और प्रवासी श्रमिकों को आत्मनिर्भर भारत अभियान में प्राथमिकता देगी। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने कहा है कि सरकार प्रशिक्षण, कच्चे माल, विपणन और वित्तीय सहायता के माध्यम से कार्यक्रम को लगातार प्रोत्साहन दे रही है।
उपचुनाव तैयारियां
सत्तारूढ़ दल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की भोपाल में हुई बैठक में चुनाव संबंधी रणनीति पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित अन्य नेता इस बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद श्री चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा की वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया की बैठक में उपचुनाव की दृष्टि से कार्य और जिम्मेदारीयों की समीक्षा की गई और आगामी रणनीति पर भी विचार विमर्श हुआ। राज्य में 27 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग 2 दिन पहले कह चुका है कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही देश में सभी उपचुनाव कराए जाएंगे और यह प्रक्रिया 29 नवंबर के पहले पूर्ण करना है।
मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद और ग्वालियर संभागों में कहीं-कहीं बारिश हुई। सबसे अधिक 5 सेंटीमीटर वर्षा पथरिया में दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान जबलपुर, शहडोल, चंबल, ग्वालियर, रीवा, सागर, होशंगाबाद और उज्जैन संभागों में कहीं-कहीं बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पढ़ने का अनुमान जताया है।
अब कुछ समाचार संक्षेप में
1. प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ लेने के लिए होशंगाबाद जिले के किसान अपनी फसल का बीमा 7 सितंबर तक करा सकेंगे।
2. आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह ने आज उमरिया में कहा की प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्य समय-सीमा में पूरे किए जाएं।
3. दमोह जिले के आरोग्यं केंद्र बोरीकला में राष्ट्रीय पोषण आहार सप्ताह के अंतर्गत मेला आयोजित कर पोषण आहार से संबंधित जानकारी दी गई।
4. मुरैना नगर पालिक निगम के एक निर्दलीय पार्षद के निवास से पुलिस ने अवैध शराब बरामद कि, शराब की कीमत करीब 1 लाख 60 हजार आंकी गई है।
इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें