18 जनवरी, 2021
40 प्रतिशत अथवा इससे कम परीक्षा परिणाम वाले शिक्षकों पर आगामी कार्यवाही विषयक।
11 जनवरी, 2021
मध्य प्रदेश समाचार | दोपहर के समाचार | दिनांक 11.01.2021
10 जनवरी, 2021
मध्य प्रदेश समाचार | दोपहर के समाचार | दिनांक 10.01.2021
मध्य प्रदेश समाचार | आज के समाचार | दिनांक 10.01.2021
04 जनवरी, 2021
मध्य प्रदेश समाचार | आज के समाचार | दिनांक 04.01.2021
02 जनवरी, 2021
मध्य प्रदेश समाचार | आज के समाचार | दिनांक 02.01.2021
01 जनवरी, 2021
मध्य प्रदेश समाचार | आज के समाचार | दिनांक 01.01.2021
भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।
नमस्कार समाचारों के साथ में जितेंद्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।
1.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह इंदौर सहित देश के 6 शहरों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाइटहाउस परियोजना की आधारशिला रखेंगे, प्रदेश उत्कृष्ट कार्य के लिए करेंगे पुरस्कृत
2.*सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा 4 मई से ,केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने की घोषणा।
3. देश में 2019 के टीके को लगा जाने का अभ्यास 2 जनवरी से शुरू होगा।
4.राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा में कल से फास्ट एक जरूरी 15 फरवरी तक नगर सुविधा भी मिलेगी।
5.प्रदेश के 25 शहरों में तापमान 310 डिग्री के बीच, दतिया में सबसे कम 3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज।
पीएम लाइट हाउस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 6 राज्यों के 6 शहरों में आवासीय प्रौद्योगिकी भारत के तहत लाइटहाउस की आधारशिला रखेंगे।योजना पर काम चल रहा है ।प्रधानमंत्री आवास योजना में लाइट हाउस प्रोजेक्ट के अंतर्गत नई तकनीकी से निर्मित होने वाले एक हज़ार चौबीस प्रधानमंत्री आवास इकाइयों का प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल शिलान्यास किया जावेगा। इंदौर में नई तकनीक का उपयोग करते हुए 1024 यूनिट बनाई जाएंगी। इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन करने के लिए पुरस्कार देंगे।प्रदेश को राज्य व नगरीय निकायों की श्रेणी में सर्वाधिक 4 पुरस्कार मिलेंगे।सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य का दूसरा पुरस्कार प्रधानमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री चौहान यह पुरस्कार इंदौर से प्राप्त करेंगे। प्रदेश में योजना के विभिन्न घटकों के अंतर्गत लगभग 8 लाख आवास स्वीकृत करते हुए 3 लाख हितग्राहियों को आवास प्रदान किए जा चुके हैं । तथा वर्तमान में से आवासों का निर्माण जारी है।
बोर्ड परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा 4 मई से आरंभ होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने ट्विटर हैंडल पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित की है। श्री निशंक ने बताया कि यह परीक्षा 10 जून तक पूरी होगी । परिणाम की घोषणा 15 जुलाई तक की जाएगी ।प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू की जाएंगी। कुछ देर में सीबीएसई अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भी यह जानकारी अपलोड कर देगा। सीबीएसई जल्द ही दोनों कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षा की विस्तृत कार्यक्रम जारी करेगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण विशेष परिस्थितियों में इस बार सीबीएसई ने दोनों कक्षाओं के लिए 30 फ़ीसदी पाठ्यक्रम कम किया है।
कोविड टीका अभ्यास
देश में कोविड-19 टीके को लगाए जाने का अभ्यास 2 जनवरी से शुरू होगा। केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों से टीकाकरण के लिए पर्याप्त तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने तैयारी के लिए राज्यों के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और अन्य संबंधित लोगों के साथ एक बैठक की सभी राज्यों की राजधानियों में कम से कम तीन स्थानों पर इस टीकाकरण अभ्यास को किया जाएगा।कुछ राज्यों में चलूंगा जिलों में भी अभ्यास किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य टीकाकरण के काम के दौरान आने वाली चुनौतियों की पहचान तथा इससे जुड़े लोगों को प्रशिक्षित करना है।
राज्यपाल
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं है बल्कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन को प्रकाशवन बनाकर प्रेरणा देती है। उन्होंने आज राजभवन से ऑनलाइन महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों से प्राप्त ज्ञान का उपयोग देश के नागरिकों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने ,जनकल्याण कर ,समाज एवं राष्ट्र के चहुंमुखी प्रगति में योगदान देने का आग्रह किया श्रीमती पटेल ने विद्यार्थियों का आव्हान किया के जीवन में लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने का प्रयास करें लक्ष्य सामर्थ्य के साथ जुड़ा होना चाहिए जो पास में हो पर पकड़ में नहीं हो।
फास्टैग
देश में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर टोल का भुगतान करने के लिए फास्ट एक कल से आवश्यक हो जाएगा, हालांकि 15 फरवरी तक नगद टोल भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यात्रियों को फास्ट्रेक लगाने के बाद टोल प्लाजा पर नगर भुगतान के लिए रुकना नहीं पड़ेगा। इससे समय और ईंधन की बचत होगी।सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पिछले महीने अधिसूचना जारी करके उन पुराने वाहनों पर भी फास्ट ट्रेक लगाना अनिवार्य कर दिया था, जिन्हें 1 दिसंबर 2017 से पहले खरीदा गया है।देश में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सभी टोल प्लाजा पर अनिवार्य रूप से और 30,000 से अधिक अन्य जगहों पर फास्टैग बिक्री के लिए आसानी से उपलब्ध है। फास्टैग ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है।
हाई कोर्ट
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि रिश्वत देना भी अपराध है।न्यायाधीश अतुल श्रीधरन की एकल पीठ ने कोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी के लिए रिश्वत देने वाले पांच लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने का आदेश दिया है।एकल पीठ ने यह निर्णय रिश्वत लेने के आरोपी की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए दिया है। याचिकाकर्ता पर आरोप है कि उसने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद के लिए रिश्वत ली है।
नया साल
मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी प्रदेशवासियों को नव वर्ष के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि नए वर्ष में एक बने -नेक बने का संकल्प लें।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश आने वाले वर्षों में विकास के क्षेत्र में अलग पहचान बनाएगा। आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करने में मध्यप्रदेश आगे रहेगा। इसके लिए प्रदेश के हर नागरिक को अपनी भागीदारी भी करना है।प्रदेश वासी कोरोना को देखते हुए नववर्ष का स्वागत अपनी-अपनी तरह से कर रहे हैं।प्रदेश के पचमढ़ी बांधवगढ़ सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों पर खासकर सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। जहां प्रशासन द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ नेशनल पार्क में डेढ़ हजार के आसपास पर्यटक पहुंचे हैं। इस बार विदेशी पर्यटक तो अभी तक नहीं पहुंचे हैं लेकिन देशी पर्यटक और से बांधवगढ़ गुलजार हो गया है। बांधवगढ़ में पर्यटकों की चहल-पहल लगभग 10 महीने बाद देखने को मिल रही है।
मौसम
प्रदेश में पिछले कई दिनों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में ठंड जारी है। तरसे आ रही बर्फीली हवा के कारण राज्य कड़कड़ाती ठंड की चपेट में है। राज्य के 25 शहरों मैं पारा घटकर 3 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच आ गया है जबकि 16 शहरों में लोग शीतलहर से जूझ रहे हैं।मध्य प्रदेश में सबसे कम तापमान दतिया में दर्ज किया गया है जहां पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। ग्वालियर, दतिया और गुना सहित कई भागों में कोहरा छाया रहा। राजधानी भोपाल में तापमान लगातार तीसरे दिन भी 10 डिग्री से नीचे रहा।बड़वानी,
मुरैना, जबलपुर, शिवपुरी और होशंगाबाद सहित कई जिलों में कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित हुआ है ।पचमढ़ी में तापमान 4.8 डिग्री दर्ज हुआ।
अब कुछ समाचार संक्षेप में
1.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आज मुरैना में आयोजित रोजगार मेले 738 बेरोजगार युवाओं ने अपना पंजीयन कराया। जिसमें से 400 से अधिक युवाओं का चयन हुआ।
2.बड़वानी के समीप जैन तीर्थ बावन गजा में आज से तीन दिवसीय विधान कार्यक्रम प्रारंभ हो गया यात्रा निकालकर ध्वजारोहण किया।
3.कृषि विज्ञान केंद्र सागर द्वारा कृषि बिल के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
4.बैतूल जिला मुख्यालय के करीब 50 किलोमीटर दूर टू ड्रा मोहड़ रेलवे स्टेशन के पास इटारसी से छिंदवाड़ा की तरफ जा रही एक लोडेड अनाज और फ़र्टिलाइज़र से भरी मालगाड़ी पटरी से उतर गई है जिससे दिल्ली से मद्रास जाने वाला ट्रैक बाधित हो गया है।
5.राष्ट्रीय राजमार्ग 7 पर कटनी- सतना मार्ग पर आज दोपहर 2:00 बजे झुकेही पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। जिसके कारण कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।