11 जनवरी, 2021

मध्य प्रदेश समाचार | दोपहर के समाचार | दिनांक 11.01.2021

Leave a Comment
भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।

नमस्कार समाचारों के साथ में जितेंद्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।

1.देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान की तैयारियां तेज, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल मुख्यमंत्रियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।
2.प्रदेश के 13 जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद सभी जिलों को केन्द्र के परामर्श के अनुसार सतर्कता उपाय करने के निर्देश।
3.मौसम विभाग ने कहा-प्रदेश में दो दिन और छाया रहेगा कोहरा, 14 से बढ़ेगी ठंड।

टीकाकरण तैयारियां
         देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं 16 जनवरी से शुरू हो रहे इस अभियान के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विचार विमर्श करेंगे देश के टीका नियामक -औषध महानियंत्रक ने हाल ही में भारत में निर्मित कोविशील्ड और कोवैक्सीन के टीके के आपतकालीन इस्तेमाल की अनुमति दे दी है । आधिकारिक जानकारी के अनुसार कोविड-19 के टीके सबसे पहले अग्रमि पंक्ति के योद्धाओं-लगभग तीन करोड़ स्वास्थ्य कार्यकर्ता को लगाये जायेंगे इसके बाद 50 वर्ष के अधिक के आयु के लोगों को यह टीका लगाया जायेगा। मध्यप्रदेश में भी टीकाकरण को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां पुख्ता की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में बताया कि टीकाकरण के लिए पहले से ही व्यापक इंतजाम किये गये हैं और इनकी सत्त निगरानी भी की जा रही है।

युवा-महोत्सव
          प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वामी विवेकानंद जयंती पर मंगलवार को दूसरे राष्ट्रीय युवा महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाले इस आयोजन में इसी दिन युवा उत्सव-नये भारत का नाम के एक सप्ताह तक चलने वाले कार्यक्रम का संसद के केन्द्रीय कक्ष में शुभारंभ किया जायेगा केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री किरन रिजिजु ने बताया कि इस समारोह में सभी राज्य वर्चुअल तरीके से जुड़ेगे।

बर्ड फ्लू
          प्रदेश में बर्ड फ्लू को लेकर विशेष सावधानियां बरती जा रही है । राज्य के 13 जिलों में इंदौर, उज्जैन, खंडवा, मंदसौर, देवास, आगरमालवा, नीमच, गुना, शिवपुरी, राजगढ़, शाजापुर और विदिशा में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। हमारे आगरमालवा संवाददाता ने बताया है कि जिले में 400 से अधिक कोंवौ की मृत्यु के बाद कुक्कुट बाजार को सात दिन के लिए बंद कर दिया गया है । वहीं शिवपुरी में आज कई पक्षियों के मृत मिलने के बाद सर्तकता बढ़ा दी गई है । आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 32 सैंपल जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान भोपाल भेजे गये। राज्य शासन ने रोग नियंत्रण के लिए केन्द्र सरकार द्वारा जारी परामर्श के अनुसार सभी जिलों को सर्तकता उपाय करने के निर्देश दिये हैं।

विष्णु-बयान
         भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी की ओर से बनाये जाने वाले प्रत्याशी के लिए उम्र की कोई बंदिश नहीं रखी गई है। सभी विजययोग्य प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में उतारे जायेंगे। श्री शर्मा ने उमरिया हवाई पट्टी पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा ने निकाय चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं, जबकि कांग्रेस जनता को बरगालने में लगी है । इन चुनावों में उनके सारे सपने ढेर हो जायेंगे।

मौसम
         राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के 9 संभागों में कल और आज हुयी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इधर, मावठ से रबी सीजन में गेहूं और चने की फसल को फायदा बताया जा रहा है। प्रदेश के कई संभागों में तापमान सामान्य से 7 डिग्री नीचे रहा, जबकि भोपाल, राजगढ़ और शाजापुर सहित कई जगहों पर कोहरा छाया रहा हालांकि दोपहर बाद बादल छटने लगे थे मौसम विभाग ने कहा है कि दो दिन सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा । 14 जनवरी से ठंड फिर बढ़ेगी । इधर शिवपुरी में आज दिनभर बादल छाये रहे और सर्दी का जोर रहा। पन्ना में भी आज बादल छाये रहे। यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है ।

अब कुछ समाचार संक्षेप में :-
1.आज विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर देशभर में हिंदी के प्रचार प्रसार जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किये गये। राजधानी भोपाल के अलावा इंदौर, रीवा, ग्वालियर, खंडवा में ऑनलाइन कार्यक्रमों में वक्ताओं ने हिंदी महत्व पर प्रकाश डाला।
2.छतरपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को बुंदेलखंड मैराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा।
3.सीधी जिले में महिला अपराधों के प्रति जागरूकता के लिए कल एक अभियान का शुभारंभ किया जायेगा।
4.कटनी रेलवे स्टेशन को स्वच्छता के लिए सर्वश्रेष्ठ रख रखाव वाले स्टेशन को सम्मानित किया गया। यह स्टेशन पश्चिम मध्य रेलवे में अव्वल रहा है। 
5.शाजापुर जिले में कल से राजस्व सेवा अभियान का दूसरा चरण शुरू किया जायेगा। 31 मार्च तक चलने वाले इस अभियान के दौरान राजस्व समस्याओं का निराकरण होगा।
6.सतना जिले में 17 से 19 जनवरी तक चलने वाला पल्स पोलियो अभियान स्थगित कर दिया गया है। आगामी आदेश तक।

इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
If You Enjoyed This, Take 5 Seconds To Share It

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें