18 जनवरी, 2021

40 प्रतिशत अथवा इससे कम परीक्षा परिणाम वाले शिक्षकों पर आगामी कार्यवाही विषयक।

Leave a Comment
जैसा कि आपको विदित है कि 40 प्रतिशत अथवा इससे कम परीक्षा परिणाम वाली शालाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इसी अनुक्रम में दिनांक 3 एवं 4 जनवरी 2021 को शिक्षकों की दक्षता आंकलन परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा उपरांत निम्नानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें

1. दक्षता आंकलन परीक्षा में अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्यवाही:

1.1 हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के अनुपस्थित शिक्षक- जिला शिक्षा अधिकारी संबंधितों को नोटिस तामील करवाकर उनका जवाब प्राप्त करेंगे और उस पर अपने अभिमत सहित प्रकरण के निराकरण हेतु राज्य कार्यालय को 18 जनवरी तक अनिवार्यतः उपलब्ध कराएंगे।

1.2 माध्यमिक शाला के शिक्षक- जिला शिक्षा अधिकारी संबंधितों को नोटिस तामील करवाकर उनका जवाब प्राप्त करेंगे और उसका निराकरण 18 जनवरी तक पूर्ण कर गूगल शीट में प्रविष्टि करेंगे।

1.3 अनुपस्थित शिक्षकों को परीक्षा में सम्मिलित होने का एक अवसर और दिया जाएगा इनकी परीक्षा 24 जनवरी को आयोजित की जाएगी। तदनुरूप सर्वसंबंधितों को सूचित कर सूचना की तामीली रिपोर्ट अपने पास सुरक्षित रखें। शेष व्यवस्थाएं दिनांक 3 एवं 4 जनवरी की परीक्षा के अनुरूप ही होंगी। निलंबित एवं अवकाश पर रहने वाले शिक्षकों को भी परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य होगा सिर्फ अस्पताल में गंभीर बीमारी के कारण एडमिट अथवा कोविड पॉजीटिव रिपोर्ट जो 10 दिवस से अधिक पुरानी न हो रिपोर्ट उपलब्ध कराने वाले शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा छूट दी जा सकेगी।

2. शिक्षकों का दक्षता आधारित प्रशिक्षण:

2.1. ऐसे शिक्षक जिन्होनें 70 प्रतिशत अथवा इससे कम अंक प्राप्त किए हैं उनके लिए प्रति शनिवार शाम को 4 बजे से 6 बजे तक विषयवार ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। शिक्षकों का प्रशिक्षण 23 जनवरी 2021 से प्रत्येक शनिवार को आयोजित किया जाएगा अर्थात प्रथम प्रशिक्षण 23 जनवरी 2021 को आरंभ होगा।

2.2 माध्यमिक शाला के शिक्षकों का प्रशिक्षण जिला स्तर से डाइट के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक उपस्थित शिक्षक का विधिवत रिकार्ड रखा जाएगा।

2.3 हाई/ हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के शिक्षकों का प्रशिक्षण सम्बंधित शिक्षा महाविद्यालय अथवा प्रगत शैक्षिक संस्थान के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित किया जायेगा। प्रशिक्षण हेतु संभाग/जिला स्तर पर उपलब्ध रिसोर्सपर्सन्स की सेवाएं भी ली जा सकेंगी।

2.4 प्रशिक्षण के दौरान निर्धारित टॉपिक पर प्रत्येक प्रशिक्षण दिवस को प्रत्येक शिक्षक का प्री टेस्ट एवं पोस्ट टेस्ट लिया जाएगा साथ ही प्रत्येक शिक्षक के प्रशिक्षण का संपूर्ण अभिलेख सुरक्षित रखा जाएगा।

2.5 शिक्षकों की प्रशिक्षण में उपस्थिति अनिवार्य होगी। अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी शिक्षकों को समय पर सूचित कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

3 आगामी 2 माह में आयोजित होने वाली परीक्षा की सूचना- ऐसे शिक्षक जिन्होंने अपने विषय की परीक्षा में 50 प्रतिशत अथवा इससे कम अंक प्राप्त किए हैं उन्हें सुधार हेतु 2 माह का नोटिस अविलंब जारी किया जाए (परिशिष्ट-1 संलग्न सूची)। मार्च 2021 में इन शिक्षकों की पुनः परीक्षा ली जाएगी तथा सुधार न होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

4. परीक्षा की कॉपी भेजने विषयक:- दिनांक 3 एवं 4 जनवरी की परीक्षा में उपस्थित शिक्षकों की कॉपी संलग्न परिशिष्ट-2 में दिए गए दिनांक को राज्य कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

5. नियमित समीक्षा- जिला शिक्षा अधिकारी एवं संयुक्त संचालक 40 प्रतिशत अथवा इस परीक्षा परिणाम वाले इन विद्यालयों का नियमित भ्रमण करें।
If You Enjoyed This, Take 5 Seconds To Share It

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें