भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।
नमस्कार समाचारों के साथ में जितेंद्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।
1. भारत के औषधि महानियंत्रक ने कॉविड के दो टीके- कोवी शील्ड और कोवैक्सीन के सीमित उपयोग की अनुमति दी।
2.राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दो मंत्रियों तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई।
3.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को कड़ी सजा देने का कानून।
4. प्रदेश में बर्ड फ्लू संभावना को देखते हुए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी।
को वैक्सीन अनुमति
भारत के औषधि महानियंत्रक ने आपात स्थिति में कोवीड के दो टीको भारतीय सीरम संस्थान कोविशील्डऔर भारत बायोटेक के को वैक्सीन के सीमित उपयोग की अनुमति दे दी है। भारत के औषधि महानियंत्रक वी.जी .सोमानी ने कल इन दोनों तीको को अनुमति देने की घोषणा की। औषधि महानियंत्रक ने बताया कि दोनों टीको के आपात उपयोग की विशेष समिति की सिफारिश के बाद केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन ने स्वीकृति प्रदान की। श्री सोमानी ने बताया कि को वैक्सीन का चरण 3 का परीक्षण भारत में 25 हज़ार आठ साों स्वयं सेवीयो पर किया गया था और आज की तारीख तक देश के 22 हज़ार पांच सो लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। तथा अब तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस वैक्सीन को सुरक्षित पाया गया है।
मंत्री शपथ
मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कल नव नियुक्ति मंत्री तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। मंत्रिमंडल विस्तार शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन में मुख्य सांदीपनि सभागार में किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित मंत्रिमंडल के कई सदस्य उपस्थित थे । तुलसीराम सिलावट उपचुनाव में इंदौर जिले के सांवेर और गोविंद सिंह राजपूत सागर जिले की विधानसभा सीट से विजयी हुए हैं। उधर शिवराज कैबिनेट में मंत्री इमरती देवी और राज्य मंत्री गिर्राज दंडोतिया के इस्तीफे मंजूर कर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। उप चुनाव हारने के बाद दोनों नेताओं का मंत्री पद से इस्तीफा 6 माह का कार्यकाल पूरा होने के बाद स्वीकार किया गया।
चीफ जस्टिस
जस्टिस मोहम्मद रफीक ने कल मध्य प्रदेश के 29 वे चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में पद की शपथ दिलाईl इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई जज मौजूद रहे।
पत्थरबाजी कानून
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार जल्द ऐसा कानून बनाएगी जिसमें सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को कड़ी सजा के साथ उनकी प्रॉपर्टी राजसात करने का प्रावधान होगा। कल भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निवास पर पत्रकारों से चर्चा मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पत्थरबाजी करने वाले समाज के दुश्मन हैं। ऐसे लोगों को सख्त सजा देने के लिए कानून बनाने के निर्देश अफसरों को दे दिए हैं। दरअसल नीमच ,उज्जैन और मंदसौर में पिछले दिनों पत्थरबाजी की घटनाएं हुई है।
जन आंदोलन
डिंडोरी के प्रधान वैज्ञानिक जवाहरलाल नेहरू कृषि अनुसंधान केंद्र डॉक्टर ओपी दुबे ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे जन आंदोलन का समर्थन करते हुए लोगों से मास्क पहनने, दो गज की दूरी का पालन करने और बार बार हाथ धोने की अपील की है।
बर्ड फ्लू अलर्ट
प्रदेश में बर्ड फ्लू की संभावना को देखते हुए पशुपालन विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसके बाद वन विभाग ने प्रदेश के सभी संरक्षित वन क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। प्रबंधन से कहा गया है कि क्षेत्र के सभी जलाशयों की लगातार निगरानी करें। किसी भी पक्षी में बर्ड फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्थानीय पशु चिकित्सकों की मदद से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजें। उल्लेखनीय है कि इंदौर के कॉलेज में मृत मिले कोवों मैं बर्ड फ्लू का वायरस पाया गया था। पशु चिकित्सा विभाग ने राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल से कोवो के शव का परीक्षण कराया था इसके बाद पशुपालन विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाय रहे । इससे हवा का रुख भी बदल गया है। श्योपुर जिले में शनिवार रात गिरे ओलों से हुए नुकसान का आकलन करने कल जिला प्रशासन की टीम प्रभावित गांव में पहुंची । उधर जबलपुर में बादल छाए रहने की वजह से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है।
अब कुछ समाचार संक्षेप में
1.गुना में प्रधानमंत्री निधि योजना अंतर्गत शहरी क्षेत्र के पद विक्रेताओं को ₹10 हज़ार का ऋण वितरण करने विशेष शिविर का आयोजन गया।
2.सागर संभाग के आयुक्त मुकेश शुक्ला ने पन्ना प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया।
3.रायसेन जिले में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन कल जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज के सुल्तानपुर में किया गया । मेले में 355 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया ।
इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें