02 जनवरी, 2021

मध्य प्रदेश समाचार | आज के समाचार | दिनांक 02.01.2021

Leave a Comment
भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।

नमस्कार समाचारों के साथ में जितेंद्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।

1.प्रधानमंत्री ने प्रदेश के इंदौर सहित छह राज्यों के छह स्थानों पर रखी मकानों के अनुमान से जुड़ी लाइट हाउस परियोजनाओं की आधारशिला।
2.कोविड टीकाकरण का राष्ट्रव्यापी पूर्वाभ्यास आज से, केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से पर्याप्त तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा।
3.जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रदेश के संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र को 2024 तक नल कनेक्शन के माध्यम से जल प्रदाय करवाने का लक्ष्य।
4.प्रदेश भर में नए साल का जश्न जारी, पिकनिक स्थलों ,पर्यटन केंद्र और धार्मिक स्थलों पर जाकर नए साल का आनंद उठा रहे हैं लोग।

लाइट हाउस प्रोजेक्ट्स
           प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के इंदौर से छह राज्यों के छह स्थानों पर ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज- इंडिया के तहत हल के मकान से जुड़ी परियोजनाओं लाइट हाउस प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी।प्रधानमंत्री श्री मोदी ने योजना के कार्यान्वयन में उत्कृष्टता के लिए वर्ष 2019 के लिए वार्षिक पुरस्कार भी दिए। मध्य प्रदेश खोलने के लिए कार्य के लिए दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर वर्चुअल रूप से यह पुरस्कार प्राप्त किया।
प्रदेश के लिए जहाज नए वर्ष का पहला दिन 1 जनवरी 2021 उपलब्धि भरा रहा ।आज प्रधानमंत्री ने वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से इंदौर में 128 करोड रुपए लागत के लाइट हाउस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश को उक्त पुरस्कार प्राप्त होने पर बधाई दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।प्रधानमंत्री श्री मोदी जी द्वारा लिए गए सभी को पक्के मकान लेने का संकल्प प्रदेश में 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा।


कोविड़ टीकाकरण पूर्वाभ्यास
            कोविड टीकाकरण का राष्ट्रव्यापी पूर्वाभ्यास कल से शुरू होगा। केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों से टीकाकरण के लिए पर्याप्त तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा।केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इसकी तैयारी के लिए राज्यों के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ काल उच्च स्तरीय बैठक की।सभी राज्यों की राजधानियों में कम से कम तीन स्थानों पर पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इस अभ्यास का उद्देश्य वास्तविक टीकाकरण के काम के दौरान आने वाली चुनौतियों का पता लगाना तथा इससे जुड़े लोगों को प्रशिक्षित करना है।केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने आज नई दिल्ली में कोविड-19 टीकाकरण के अभ्यास के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की।डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि टीकाकरण अभ्यास का उद्देश्य उन समस्याओं का पता लगाना है जिन्हें पहले चरण में ठीक किया जा सके। उन्होंने राज्य के अधिकारियों द्वारा की गई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

जल जीवन मिशन
          जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रदेश के संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र को नल कनेक्शन के माध्यम से जल्द प्रदान करवाने के लिए 2024 तक का लक्ष्य रखा गया है।लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रथम चरण में 2 जिलों के सभी ग्रामों में प्रत्येक परिवार को 31 मार्च 2021 तक नल कनेक्शन से जल प्रदाय किए जाने की दिशा में सुनियोजित प्रयास कर रहा है।हिंदू जिलों में से बुरहानपुर जिले में कुल 255 ग्राम है जिनमें एक लाख 06 हज़ार 282 घरेलू नल कनेक्शन दिए जाना है।इस योजना के पूर्ण होते ही 5 लाख 30 हज़ार 877 ग्रामीण आबादी को नल कनेक्शन के माध्यम से जल प्रदाय प्रारंभ हो जाएगा।

नया साल
          प्रदेश भर में नए साल का जश्न जारी है लोग विभिन्न  पिकनिक स्थलों , पर्यटन ,केंद्रों व धार्मिक स्थलों पर जाकर परिवार के साथ नए साल का आनंद उठा रहे हैं।उठा रहे हैं नए साल के पहले दिन देवास जिले में निवासियों ने एक दूसरे को बधाई देकर नववर्ष की अगवानी की।सुबह से ही जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ रही है ।देवास की मां चामुंडा टेकरी पर बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों  की भीड़ है।शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच नववर्ष के मौके पर अगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित पीतांबरा सिद्ध पीठ मां बगलामुखी मंदिर तथा आगर मालवा के श्री बैजनाथ महादेव मंदिर पर सुबह से लोग अपने परिजनों के साथ भगवान की पूजा -आराधना देव दर्शन कर रहे हैं। तथा नव वर्ष की एक दूसरे को शुभकामनाएं व बधाई दे रहे हैं।

फास्टैग
         सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के टोल प्लाजा पर पूरी तरह से फास्टेग के माध्यम से भुगतान की अनिवार्यता 15 फरवरी तक बढ़ा दी है।इससे पहले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल राशि नगर लेने की व्यवस्था 1 जनवरी से पूरी तरह समाप्त करने की घोषणा की थी। फिलहाल, फास्ट्रेक से टोल का भुगतान लगभग 80% तक हो रहा है।प्राधिकरण के लिखे पत्र में मंत्रालय ने कहा है कि 15 फरवरी से यह भुगतान पूरी तरह फास्ट ऐसे ही करने के लिए राजमार्ग प्राधिकरण, मंत्रालय से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर सकती है। टोल प्लाजा पर लगदी का उपयोग बंद करने के लिए दोनों तरफ एक ही लाइन को छोड़कर, ना की सभी लाइन में सिर्फ फास्टैग योगदान दिया जाएगा।इन नैनो मैं बिना फास्टैग वाले वाहनों को दोगुने टोल का भुगतान करना होगा।

इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
If You Enjoyed This, Take 5 Seconds To Share It

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें