28 दिसंबर, 2020

मध्य प्रदेश समाचार | आज के समाचार | दिनांक 28.12.2020

Leave a Comment
भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।

नमस्कार समाचारों के साथ में जितेंद्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।

1.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से आत्मनिर्भर भारत के लिए तेजी से काम करने और एक बार फिर स्वच्छता का संकल्प लेने का आह्वान किया।
2.कोरोना महामारी के मद्देनजर बहनों के लिए जरूरी दस्तावेजों की वैधता अगले साल 31 मार्च तक बढ़ाई गई।
3.आज से प्रसारित विधानसभा का शीतकालीन सत्र नहीं होगा सर्वदलीय बैठक में लिया गया फैसला।
4. प्रदेश में चक्रवाती गतिविधियां तेज होने से ठंड बढ़ने के आसार।

मन की बात
          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से आत्मनिर्भर भारत के लिए तेजी से काम करने और एक बार फिर स्वच्छता का संकल्प लेने का आह्वान किया है।उन्होंने आज आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में कहा कि कोरोना महामारी के चलते दुनिया को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा है, लेकिन इस संकट से हमने एक सबक भी सीखा है और अपनी क्षमताओं का भरपूर विकास किया है।
 
प्रधानमंत्री ने देश में मैन इन इंडिया सामान की भर्ती मांग का जिक्र करते हुए कहा कि यह लोगों की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। उन्होंने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए एक बार फिर स्वच्छता का संकल्प लेने की अपील  की।उन्होंने कहा कि देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करना ही हमारे नए साल के संकल्पों में से एक है।श्री मोदी ने स्वच्छता को लेकर देश के कई हिस्सों में चलाए जा रहे अभियानों से भी प्रेरणा लेने का आव्हान किया। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को करोड़ों देशवासियों ने सुना।मध्यप्रदेश के सीहोर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्री  मोदी के संबोधन को  सुना।
 
वाहन अनुमतियां
      कोरोना महामारी के मद्देनजर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने यातायात के लिए जरूरी कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन, फिटनेस और अनुमति या की वैधता अवधि अगले साल 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दी है। मंत्रालय की ओर से राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी दिशा निर्देशों में कहा गया है कि अब वाहनों से संबंधित सभी दस्तावेजों की वैधता 31 मार्च 2021 तक मानी जाएगी।

सीबीएसई- परीक्षा
      केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की अगले साल होने वाली परीक्षाओं की तिथियां 31 दिसंबर को घोषित की जाएगी।शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी।सीबीएसई प्रतिवर्ष फरवरी और मार्च के महीने में बोर्ड परीक्षा में आयोजित करता है।इन परीक्षाओं के लिए नवंबर में परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की जाती थी,लेकिन इस वर्ष को विद महामारी के चलते इन परीक्षाओं के कार्यक्रम में विलंब हुआ है।शिक्षा मंत्री है पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में फरवरी के बाद ऑफलाइन आयोजित की जाएगी।

अनुबंध
         मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने नए कृषि कानून का लाभ आसानी से किसानों तक पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए हैं।इसी क्रम में आपके सवालों के फसल खरीदने वाले व्यक्ति या कंपनी के साथ होने वाले अनुबंध पत्र को अनुविभागीय अधिकारी के कार्यालय में सुरक्षित रखा जाएगा। ताकि किसान के साथ किसी भी तरह के धोखा ना हो। श्री चौहान ने बताया कि कृषि का नाम की बारीकियों से किसानों को अवगत कराने के लिए प्रदेश की सभी जनपद पंचायतों में प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे।

जन -आंदोलन 
          गुना से साहित्यकार डॉ सतीश चतुर्वेदी ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे जन आंदोलन का समर्थन किया है और लोगों से 2 गज की दूरी बनाए रखना, मार्क्स लगाने और समय-समय पर हाथ धोने की अपील की है।

विधानसभा-सत्र
        कोरोना के चलते कल से प्रस्ताव विधानसभा का शीतकालीन सत्र स्थगित करने का फैसला लिया गया है।विधानसभा के सामने के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा द्वारा सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।बैठक में बताया गया कि कुछ सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके चलते यह सत्र आयोजित करना उचित नहीं होगा।इस प्रस्ताव पर बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई।

भाजपा शिविर
           भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्षों का दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आज सीहोर में संपन्न हो गया। पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ,,प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मंत्री शिवराज सिंह चौहान,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा ने अलग-अलग विषयों पर जिला अध्यक्षों को संबोधित किया।ऐसे वर्मा केंद्र और राज्य सरकारों की उपलब्धियों के अलावा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के बारे में भी चर्चा हुई।

पुरस्कार
          प्रख्यात पत्रकार स्वर्गीय माणिकचंद्र बाजपेयी राष्ट्रीय पुरस्कार फिर से शुरू किया जाएगा । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल भोपाल में माणिकचंद्र बाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष पर उनकी स्मृति में डाक टिकट अनावरण समारोह में यह घोषणा की । श्री चौहान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी मामा जी माणिकचंद्र का बेहद सम्मान करते थे । वे समाज और पत्रकारों के लिए पूरी तरह समर्पित थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि मामाजी के नाम से विख्यात माणिकचंद्र बाजपेयी समाज के लिए प्रेरणा के केंद्र थे ।

मौसम
       प्रदेश में चक्रवाती गतिविधियां बढ़ने से कल से ठंड बढ़ने के आसार हैं।प्रदेश में आज 22 जगहों पर तापमान 4 से 10 डिग्री दर्ज किया गया।भाई तेरा स्थानों पर सामान्य तापमान से 3 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।भाई होशंगाबाद में सबसे अधिक 13.2 डिग्री पारा दर्ज हुआ।पंजाब की इंदौर में 12.5 भोपाल में 10.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उमरिया आज भी सबसे सर्द रहा। यहां रात का पारा 4.2 डिग्री दर्ज किया गया।

अब कुछ समाचार संक्षेप में
1. प्रदेश में मिलावट से मुक्ति के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है । अब तक 68 मिलावटखोरों के खिलाफ एफआइआर और 15 लोगों के खिलाफ रासुका की कार्यवाही की गई है ।
2. प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड-पीईबी द्वारा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सहित 25 विभागों की समूह-5 की परीक्षा आज आयोजित की जाएगी ।
3. जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह डिजिटल माध्यम से अगले माह जनवरी में आयोजित किया जाएगा । कुलपति दीपेश मिश्रा ने बताया कि इस आयोजन में छात्रों को वर्चुअल डिग्री दी जाएगी ।
4. शहडोल में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया । कलेक्टर ने बताया कि इस मेले में पहली बार 1094 युवाओं को रोजगार मिला है ।
5. सतना जिले में नशा मुक्ति के लिए छात्र छात्राओं की ओर से व्यापक दीवार लेखन किया जा रहा है ।

इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
If You Enjoyed This, Take 5 Seconds To Share It

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें