27 दिसंबर, 2020

मध्य प्रदेश समाचार | आज के समाचार | दिनांक 27.12.2020

Leave a Comment
भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।

नमस्कार समाचारों के साथ में जितेन्द्ररघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से विचार साझा करेंगे ।
2. प्रलोभन या दबाव डालकर धर्मांतरण को रोकने के लिए धर्म स्वतंत्र विधेयक 2020 को राज्य मंत्री परिषद ने दी मंजूरी ।
3. ग्वालियर में पांच दिवसीय तानसेन समारोह की शुरुआत ।
4.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 28 दिसंबर को राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगे ।

मन की बात
          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 दिसंबर आज सुबह 11:00 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश और विदेश में स्थित लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे।मासिक रेडियो कार्यक्रम का यह 72वा संस्करण होगा मन की बात कार्यक्रम के लिए आम लोग नमो ऐप माय जिओ भी फॉर्म यहां टोल फ्री नंबर 1800-11-7800 पर अपने सुझाव और विचार साझा कर सकते हैं। यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क और आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट  www.newsonair.com और  newsonair Mobile App पर भी प्रसारित किया जाएगा आकाशवाणी दूरदर्शन समाचार प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के you Tube  चैनलों पर भी इसे लाइवस्ट्रीम किया जाएगा ।

मुख्यमंत्री
           मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार ने नए कृषि कानूनों का लाभ आसानी से किसानों तक पहुंचाने के लिए फैसले लिए हैं। आप किसान और फसल क्रय करने वाली कंपनी व्यापारी या व्यक्ति के मध्य होने वाले अनुबंध प्रपत्र को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में दस्तावेज के रूप में सुरक्षित रखा जाएगा ताकि किसान के साथ किसी भी तरह का धोखा नहीं हो सके उन्होंने कहा है कि अनुबंध के लिए राज्य सरकार द्वारा एक प्रोफार्मा तैयार किया जा रहा है जिसमें किसान और फसल कार्य करने वाले कंपनी के प्रतिनिधि व्यापारी या व्यक्ति के हस्ताक्षर होंगे तथा इस प्रपत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के कार्यालय में सुरक्षित रखा जाएगा राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि प्रदेश की सभी 313 जनपद पंचायतों मैं नए कृषि कानूनों की बारीकियों से कृषकों को अवगत कराने और इन कानूनों का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षण आयोजित होंगे मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में नए कानूनों के लिए की गई पहल के अनुरूप क्रियान्वयन भी प्रारंभ कर दिया गया है।

धर्मांतरण विधेयक
         मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कल हुई राज्य मंत्री परिषद की वर्चुअल बैठक में "मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक 2020" को मंजूरी दे दी गई । यह इस संबंध में पूर्व में बने 1968 के विधेयक को प्रतिस्थापित करेगा । गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रस्तावित अधिनियम में छल कपट और साजिश से प्रलोभन देकर या दबाव डालकर धर्मांतरण करने को रोकने के लिए 19 प्रावधान किए गए हैं ।इसमें प्रलोभन या दवा दाल का धर्मांतरण करने का दोषी पाए जाने पर 1 साल से लेकर 5 साल तक कैद का प्रावधान किया गया है कम से कम ₹25000 के अर्थदंड का प्रावधान भी है राज्य में 1968 में धर्म स्वतंत्र अधिनियम पारित किया गया था और वर्ष उन्नीस सौ 69 मास के नियम बनाए गए थे वर्तमान परिवेश में इस अधिनियम के प्रावधान पर्याप्त नहीं होने से इसके स्थान पर नया विधेयक लाया गया है।

प्रशिक्षण वर्ग
        सीहोर में आज मध्य प्रदेश भाजपा के 57 जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने किया इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा सह प्रभारी पंकजा मुंडे दी मौजूद थे प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी की रीति नीति और संगठन से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी जा रही है ।कल पहले दिन दो सत्रों में शिविर आयोजित हुआ शिविर के उद्घाटन के साथउपस्थित जिला अध्यक्ष को संगठन की रीति नीति और कार्य करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया इसके बाद द्वितीय सत्र में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संबोधन दिया आजप्रशिक्षण वर्ग के समापन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत भाग लेंगे।

 कोविड अपडेट
            मध्यप्रदेश में कोविड-19 स्वस्थ हुए लोगों की संख्या को भी पॉजिटिव रोगियों की संख्या से अधिक है प्रदेश में सक्रिय पूर्ण मामलों में कमी आई है प्रदेश में अब तक कुल 222000 से अधिक मरीज से स्वस्थ हो चुके हैं शुक्रवार को लावा 29300 परीक्षण किए गए जिसमें से 1031 नए मामले सामने आए हैं मरने वालों की संख्या 3536 है।

छिंदवाड़ा कोरोना जागरूकता
       भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के छिंदवाड़ा लोक संपर्क ब्यूरो ने 14 दिसंबर से कोरोना जागरूकता अभियान शुरू किया है। 11 दिनों तक चले इस अभियान के दौरान जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को संक्रमण से बचने के उपाय के बारे में जानकारी दी गई।

तानसेन समारोह
   शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में देश के प्रतिष्ठा पूर्ण महोत्सव तानसेन समारोह का शुभारंभ ग्वालियर में आज संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और उद्यानिकी मंत्री भारत सिंह कुशवाहा की मौजूदगी में हुआ इस बार तानसेन अलंकरण प्रज्ञा संतूर वादक पंडित सतीश व्यास को दिया गया है पांच दिवसीय समारोह की शुरुआत पारंपरिक ढंग से हुई तानसेन समाधि स्थल पर शहनाई वादन हरि कथा मिलाद चादर पोशी और कव्वाली घायल हुआ परंपरागत एवं साथियों ने इसके बाद ढोली बुआ महाराज नाथपंथी सच्चिदानंद ने संगीत में आध्यात्मिक प्रवचन देते हुए ईश्वर और मनुष्य के रिश्तो को उजागर किया मुस्लिम समुदाय से मौलाना इकबाल हंसकर कादरी ने इस्लामिक कायदे के अनुसार मिलाद शरीफ की तकरीर सुनाई।

खेल पुरस्कार
          मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 28 दिसंबर को प्रदेश के खिलाड़ियों पर शिक्षकों एवं खेल से जुड़ी हस्तियों को वर्ष 2019 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार से सम्मानित करेंगे भोपाल के ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी के नाम और रहमान को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा जा रहा है। इंदौर के अभिलाष एम. टी. और शरद जपे के साथ ही भोपाल के गिरधारी लाल यादव को विश्वामित्र पुरस्कार के लिए चुना गया है । विक्रम पुरस्कार के लिए भोपाल की राजेश्वरी कुशराम, भोपाल के फराज खान, इंदौर के अवैध पाके, जबलपुर के मुस्कान किरार, देवास के जय मीणा, भोपाल की चिंकी यादव, इंदौर की पूजा पारखे और ग्वालियर की करिश्मा यादव, भोपाल के चंद्रकांत थ्रोबॉल को शामिल किया गया है।
     वहीं एकलव्य पुरस्कार भिंड के अजातशत्रु शर्मा, देवास के आदित्य, खरगोन के ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, भोपाल की गार्गी सिंह परिहार, जबलपुर की अंशिता पांडे, इंदौर के परमपदम बिरथरे, भोपाल के शंकर पांडे, उज्जैन के अक्षत जोशी, इंदौर के अनुषा कुटुंबले, धार के प्रियांशु राजावत, राजगढ़ के गोविंद बैरागी, टीकमगढ़ की शिवानी वर्मा, ग्वालियर की इशीका चौधरी, इंदौर की नित्यता जैन को प्रदान किया जाएगा।

अब कुछ समाचार संक्षेप में
1.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल स्वतंत्र संग्राम के अमर शहीद उधम सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया।
2.खंडवा में आयोजित जिला स्तरीय युवा सांसद प्रतियोगिता में खंडवा के सांसद हरदा बैतूल बुरहानपुर से औरंगाबाद की युवा भी शामिल हो सकेंगे।

3.राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीवी हारेगा देश जीतेगा अभियान चलाया जा रहा है होशंगाबाद में जिला अधिकारी संजय पुरोहित ने बताया कि अभियान के तहत जिले के सभी विकास खंडों में 5-5कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।
4.मंदसौर जिले में 28 करोड़ लाख से निर्मित रेलवे सेतु शामगढ़ का पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग ने लोकार्पण किया विगत 4 वर्षों से निर्माणाधीन ओवरब्रिज और आमजन के लिए शुरू हो गया।
5.बैतूल जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दस्तक अभियान के प्रथम चरण का आयोजन 11 जनवरी से 13 फरवरी 2021 तक किया जा रहा है अभियान के तहत 5 वर्ष तक की उम्र के बच्चों वाले परिवारों के घर-घर जाकर बच्चों बीमारियों की सक्रिय पहचान और इलाज का प्रबंध किया जाएगा।

इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
If You Enjoyed This, Take 5 Seconds To Share It

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें