भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।
नमस्कार समाचारों के साथ में जितेंद्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र के सभी किसानों को दिखाकर रवाना किया।
2.प्रदेश में पुलिस के 4000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर से होगी शुरू।
3.ग्वालियर में चल रहे तानसेन समारोह के तीसरे दिन कल श्रीकांत कुलकर्णी द्वारा राग नट भैरव में बांसुरी वादन की प्रस्तुति दी गई।
4. पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी के चलते प्रदेश में अभी ठंड बढ़ने के आसार।
किसान रेल
पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र के संगोला से पश्चिम बंगाल के शालीमार तक सभी 100वी किसान रेल को हरी झंडी दिखाई। श्री मोदी ने कहा कि किसान रेल किसानों को सशक्त बनाने और उनकी आय बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस रेल से ढुलाई के लिए कोई न्यूनतम मात्रा तय नहीं की गई है। अगर किसान 50 किलो का पार्सल भी भेजना चाहे तो भेज सकते हैं। ट्रेन से एक किसान ने 3 किलो अनार भेजे थे, यानी छोटे किसान को बड़ा बाजार मिला। उन्होंने कहा कि जो रेल अभी तक पूरे देश को आपस में जोड़ती थी वह पूरे देश के कृषि बाजार को भी जोड़ रही है। किसान रेल सेवा देश के किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए उठाया गया एक बड़ा कदम है। इससे खेती से जुड़ी अर्थव्यवस्था में बदलाव आएगा। साथ ही इससे देश की कोल सप्लाई चैन की ताकत भी बढ़ेगी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पीयूष गोयल भी मौजूद थे।
पीएम ड्राइवर रहित रेल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर ड्राइवर के बिना चलने वाली देश की पहली मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा है कि तेजी से हो रहे शहरीकरण को चुनौती के बजाय अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए। श्री मोदी ने कहा कि यह अवसर देश में बेहतर बुनियादी ढांचे के निर्माण और लोगों का रहन-सहन आसन बनाने में सुधार के लिए मंच उपलब्ध करा सकता है।उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य की जरूरतों के अनुसार शहरी बुनियादी ढांचा विकसित करने के जरिए चुनौती को अवसर में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर पूरी तरह संचालित नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड सेवा का भी उद्घाटन किया। इससे देश के किसी भी भाग से जारी किए गए रुपे- डेबिट कार्ड धारक इसका इस्तेमाल कर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन में यात्रा कर सकेंगे। श्री मोदी ने देश भर में मेट्रो लाइनों के विकास के लिए किए गए कार्य का उल्लेख करते हुए कहा कि 2014 में 5 शहरों में मेट्रो ट्रेन चल रही थी लेकिन अब देश के 18 शहरों में मेट्रो चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अगले 5 वर्ष में 25 से अधिक शहरों तक मेट्रो ट्रेन का विस्तार करने जा रही है।
पुलिस भर्ती
प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड एमपी-पीईबी ने पुलिस विभाग में सिपाही के 4000 पदों पर भर्ती के लिए 25 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 जनवरी 2021 तय की गई है। आरक्षक के पदों पर आवेदन के इच्छुक अभ्यार्थी mponline.gov.in या peb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 6 मार्च 2021 से शुरू होगी।
वाहन दस्तावेज अवधि
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए वाहनों से संबंधित दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाण पत्र और परमिट की वैधता की अवधि बढ़ाकर 31 मार्च 2021 तक कर दी है । मंत्रालय के दिशा निर्देशों में कहा गया है कि कोविड-19 प्रभाव को देखते हुए सलाह दी गई है कि सभी दस्तावेजों की वैधता अब 31 मार्च 2021 होगी।
जन आंदोलन
नेशनल मलखंब खिलाड़ी प्रमोद पटेल ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे जन आंदोलन का समर्थन करते हुए लोगों से जारी गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है।
तानसेन समारोह
तानसेन समारोह के तीसरे दिन आज श्रीकांत कुलकर्णी द्वारा राग नट भैरव में बांसुरी वादन की प्रस्तुति दी गई। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के सुप्रसिद्ध , वायलन वादक कमल कामले ने वायलिन की प्रस्तुति दी।इसके साथ ही आज चल रहे कार्यक्रमों में संजीव अभ्यंकर का गायन पंडित रामजी लाल शर्मा की प्रखावज
प्रस्तुति प्रशांत और निशांत मलिक का ध्रुपर गायन और सुनील पावगी की गिटार प्रस्तुति शामिल है।तानसेन समारोह का आयोजन इस बार को विड दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष आशीष सक्सेना ने जानकारी दी है कि सभी कार्यक्रमों में प्रवेश पासेसके द्वारा ही दिया जा रहा है। साथ यह कार्यक्रम में 350 से अधिक लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।
राज्य खेल पुरस्कार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज राज्य स्तरीय खेल पुरस्कार प्रदान कर रहे हैं। पुरस्कार वितरण समारोह भोपाल स्थित मिंटो हॉल में चल रहा है हॉकी के संवर्द्धन और विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए 1968 के मेक्सिको ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले भोपाल के इनामुर रहमान को वर्ष 2019 के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। कुल 28 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल के लिए सम्मानित किया जाएगा। जिसमें 14 खिलाड़ियों को एकलव्य पुरस्कार ,10 खिलाड़ियों को विक्रम पुरस्कार, तीन खिलाड़ियों को विश्वामित्र पुरस्कार और एक लाइफ टाइम अचीवमेंट शामिल है।
कॉलेज निर्देश
प्रदेश में कोरोना प्रोटोकॉल के बीच 1 जनवरी से प्रायोगिक कक्षाओं के लिए खोल रहे कॉलेजों में छात्रों की उपस्थिति सुरक्षित रहेगी।परीक्षा छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजनाओं आदि में छात्रों की उपस्थिति की अनिवार्यता को उच्च शिक्षा विभाग में हटा दिया है। इसी के साथ सभी संकाय में पहले से चल रही
ऑनलाइन कक्षाएं भी संचालित होती रहेंगी। उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि कॉलेजों में किसी भी तरह की सामुहिक गतिविधियां जैसे प्रार्थना, खेलकूद आदि पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसी के साथ विश्वविद्यालय छात्रावास खोलने की अनुमति भी नहीं रहेगी। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ग्रेजुएट के सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित होंगी।
पर्यटन स्थल
मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए पर्यटन विभाग ने प्रदेश के महत्व पुर्ण पर कम जाने-माने पर्यटन स्थलों को चिन्हित कर विकसित करने का निर्णय लिया है। इस क्रम में सबसे पहले श्योपुर
जिले की ऐतिहासिक, पौराणिक ,प्राकृतिक विरासतो को चिन्हित किया जाएगा।
मौसम
हिंद महासागर में चक्रवातीय गतिविधियों के चलते और पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी के असर से प्रदेश में भी अगले 3 दिन ठंड बढ़ने के आसार है ।शिवपुरी जिले में ठंडी हवाओं के चलते पारा गिर गया है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है ।आज सुबह से ठंडी ठंडी हवा चलने से यहां पर और दिनों के मुकाबले ज्यादा ठंड महसूस की गई ।
अब कुछ समाचार संक्षेप में
1.बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए अनूपपुर जिले में कल से राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा विकासखंड रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है।
2.रायसेन कलेक्टर ने समय सीमा वाले पत्रों की समीक्षा करते हुए जिला अधिकारियों को विभाग की लंबित पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
3. टीकमगढ़ जिले की नगर परिषद पलेरा और जतारा को अंतर्राष्ट्रीय मानक स्तरीय प्रभाव आईएस को अवार्ड मिला है।
4.निवाड़ी जिले में कल 29 दिसंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले के शिक्षित बेरोजगार युवकों का राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय कंपनियों में चयन किया जाएगा।
5.शिवपुरी जिले मेंअब हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई आप पुनः शुरू होगी।
6.मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में आयोजित 'गमक' श्रंखला अंतर्गत कल आदिवासी लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा नरेंद्र कुशवाहा और साथी, उज्जैन का 'नगाड़ा समूह वादान' और प्रमोद साहू एवं साथी, रीवा द्वारा 'बघेली लोक गायन' की प्रस्तुति होगी ।
इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
इन समाचारों को सुनने के लिए यहां क्लिक करें ।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें