भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।
1. केंद्र सरकार धोखाधड़ी करने वाली कंपनियों के फर्जी बिलों पर रोक लगाने के लिए जीएसटी पंजीकरण रद्द करेगी।
2. गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर के विश्व भारती विश्वविद्यालय शांतिनिकेतन के शताब्दी समारोह को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।
3. श्री मोदी कल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत वित्तीय लाभ की अगली किस्त जारी करेंगे, प्रदेश के 78 लाख किसानों को भी मिलेगा लाभ।
4. DTH सेवा में 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति के लिए दिशानिर्देशों में संशोधन केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लिया फैसला।
सीतारमन-जीएसटी
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार ने धोखाधड़ी करने वालों और फर्जी कंपनियों के वस्तु और सेवा कर जीएसटी संबंधी फर्जी बिलों पर रोक लगाने के लिए बड़े कदम उठाने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि फर्जी बिलों पर रोक लगाने के लिए एक अधिसूचना जारी की है। सीतारमन ने कहा कि संसद और राज्य विधानसभा द्वारा जीएसटी कानून में यह प्रावधान है कि जिन लोगों ने 6 या उससे अधिक महीनों के रिटर्न दाखिल नहीं किए हैं उनके जीएसटी पंजीकरण रद्द हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी परिषद की कानूनी समिति की सिफारिशों के बाद यह कदम उठाया गया है। इसलिए यह कहना गलत है कि यह पंजीकरण बिना किसी कारण के रद्द हो जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि केवल लिपिकीय त्रुटि या नहीं बल्कि धोखाधड़ी के मामलों में जहां फर्जी आंकड़ों के आधार पर विसंगतियां पाए जाएंगे उन्हें निलंबित या रद्द कर दिया जाएगा। सीतारमन ने कहा की विशेष डेटा विश्लेषण माध्यमों का उपयोग करके और व्यापक छानबीन के बाद केवल विशेष मामलों में ही धोखाधड़ी करने वालों को निशाने पर लिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री विश्व भारती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सवेरे विश्व भारती विश्वविद्यालय शांतिनिकेतन के शताब्दी समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। विश्व भारती की स्थापना 1921 में गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर ने की थी। मई 1951 में संसद के अधिनियम से इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया। गुरुदेव ने महान उद्देश्य इस विश्वविद्यालय की स्थापना की थी, हो ने कहा था कि विश्व भारती उस भारत का प्रतिनिधित्व करता है जहां ज्ञान की पूंजी हर एक के कल्याण के लिए है। विश्व भारती विश्वविद्यालय दुनिया भर में भारत की महान संस्कृति साझा करता है और दुनिया से सर्वोत्तम मूल्य ग्रहण करने को तैयार रहता है।
गडकरी राजस्थान
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज राजस्थान में 18 राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। इन परियोजनाओं में लगभग 1127 किलोमीटर सड़कों का निर्माण शामिल है।
जन आंदोलन
राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित भिंड के शिक्षक सुनील त्रिपाठी निराला ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे जन आंदोलन का समर्थन करते हुए लोगों से जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
मन की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 दिसंबर रविवार को सुबह 11:00 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश और विदेश में स्थित लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। मासिक रेडियो कार्यक्रम का यह 72 वा संस्करण होगा।
मन की बात कार्यक्रम के लिए आम लोग नमो ऐप, mygov फोरम या टोल फ्री नंबर 1800-11-7800 पर अपने सुझाव और विचार साझा कर सकते हैं। मैं कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क और आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट पर भी प्रसारित किया जाएगा। आकाशवाणी दूरदर्शन समाचार प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के YouTube चैनलों पर भी उसे लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।
किसान कल्याण निधि
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश के साथ-साथ मध्यप्रदेश में कल 25 दिसंबर को किसान कल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रधानमंत्री किसान निधि के अंतर्गत देश के लगभग 9 करोड किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपए की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित करेंगे। इसमें मध्य प्रदेश के 78 लाख किसान शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि इस योजना में केंद्र सरकार द्वारा छोटे और सीमांत किसानों को ₹6000 की राशि प्रतिवर्ष देने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों के हित में इस योजना में मध्यप्रदेश में दो ₹2000 की दो अतिरिक्त किसने जोड़कर योजना में किसान को ₹10000 वार्षिक किए जाने का प्रावधान कर योजना की उपयोगिता बढ़ा दी गई है।
नया मंत्रिमंडल फैसले
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कल फिल्म प्रभाग, फिल्मोत्सव निदेशालय, नेशनल फिल्म आर्काइव्स ऑफ इंडिया और भारतीय बाल फिल्म सोसाइटी को राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम में समाहित करने को अपनी मंजूरी दे दी। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि फिल्म से संबंधित मीडिया इकाइयों को एक निगम के अंतर्गत लाने से सभी संसाधनों का सामान्य ढंग से प्रयोग किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि सभी मीडिया इकाइयों के कर्मचारियों के हितों को पूरी तरह ध्यान में रखा जाएगा और किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा।
श्री जावड़ेकर ने कहा कि मंत्रिमंडल ने फैसला लिया है कि भारत में डीटीएच लाइसेंस मौजूदा 10 वर्षों के स्थान पर 20 वर्षों के लिए जारी किए जाएंगे और लाइसेंस शुल्क दीवार से के स्थान पर तिमाही आधार पर लिया जाएगा। डीटीए संचालकों को चैनल प्रसारित करने की उनकी कुल क्षमता का अधिकतम 5% इस्तेमाल करने की अनुमति होगी। इन संचालकों से एकमुश्त 10 हजार रुपए का पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। डी टी एच संचालकों के बीच संसाधनों के बंटवारे की भी व्यवस्था की गई है।
श्री जावड़ेकर ने कहा की डीटीएच सेवा में 7% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति के लिए भी दिशानिर्देशों में भी संशोधन किया गया है।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने मीडिया को बताया कि मंत्रिमंडल के अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए 5 वर्षों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 59048 करोड रुपए की स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मद में 35534 करोड रुपए खर्च करेगी, जो कुल राशि का 60% है, शेष 40% हिस्सा राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
नड्डा जम्मू कश्मीर
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी को जम्मू-कश्मीर जिला विकास परिषद चुनाव में सबसे बड़ा दल बनने के लिए जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। एक ट्वीट में श्री नाडा ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके निर्णय पर विश्वास व्यक्त किया है। मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
समाचार संक्षेप में......
1. आज राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस है, इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में उपभोक्ता जागरूकता के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आज खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा खंडवा में वेबीनार का आयोजन किया जाएगा। भाई मंदसौर में भी राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
2. प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 26 से 31 दिसंबर तक की अवधि का शीतकालीन अवकाश निरस्त कर दिया गया है।
3. मध्यप्रदेश स्थानीय निकायों में सुधार के मामले में राज्यों में सबसे आगे हैं। मध्य प्रदेश और आम प्रदेश दोनों राज्यों ने अपने स्थानीय निकायों के कामकाज में काफी सुधार किया है।
4. इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों और सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि समाधान ऑनलाइन के प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करें।
5. गुना में अतिक्रमण हटाने की मुहिम के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वाले संविदा कर्मी की सेवा समाप्त कर दी गई।
इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें