23 दिसंबर, 2020

मध्य प्रदेश समाचार | आज के समाचार | दिनांक 23.12.2020

Leave a Comment
भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।

1. प्रधानमंत्री किसान निधि के अंतर्गत 25 दिसंबर को देश के 9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड रुपए की राशि जमा करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। मध्य प्रदेश के 78 लाख किसान भी शामिल। 
2. राज्य मंत्रिमंडल ने इंदौर जबलपुर और दमोह में प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
3. जबलपुर में नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी दो हजार बोरिया जप्त।
4. इंदौर में वास्तविक खपत के ही बिजली बिल किए जाएंगे जारी अब तक 20 जून हुए एसेसमेंट फ्री। 

प्रधानमंत्री किसान
        पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती 25 दिसंबर के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान निधि के अंतर्गत देश के नौ करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपए की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित करेंगे। ऐसे में मध्यप्रदेश के 78 लाख किसान शामिल हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल कार्यक्रम में किसानों से चर्चा कर उन्हें संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी का संबोधन पूरे प्रदेश में प्रसारित होगा, उल्लेखनीय है कि इस योजना में केंद्र सरकार द्वारा छोटे और सीमांत किसानों को ₹6000 की राशि प्रतिवर्ष देने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों के हित में सी योजना में दो ₹2000 की दो अतिरिक्त किश्त जोड़कर योजना में किसान को ₹10000 वार्षिक दिए जाने का प्रावधान कर योजना की उपयोगिता बढ़ा दी गई है। 

मंत्रिमंडल बैठक
       राज्य मंत्रिमंडल ने इंदौर जबलपुर रोड दमोह में प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। राज मंत्री मंडल की गर्ल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अध्यक्षता में हुई बैठक में मध्य प्रदेश न्यूज़ यूनिवर्सिटी की स्थापना और संचालन विधेयक के संशोधन प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए इन शहरों में यूनिवर्सिटी खोलने की अनुमति प्रदान की गई है।
बैठक के बाद रहा है मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि धर्म स्वतंत्र विधेयक 2020 पर कुछ सुझाव और आए हैं। हम इस विधेयक पर 26 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक को शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा में पेश किया जाएगा। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लागू सैस पर सैस को भी समाप्त कर दिया है। मंत्रिमंडल ने गौण खनिजों के पट्टा धारी स्वीकृत खदानों में 75 परसेंट मध्यप्रदेश के मूल निवासी रखने, जेल में फार्मेसिस्ट के पदों को स्वीकृत करके मंजूरी दी गई है।

कोरोना वैक्सीन परीक्षण
         भारत के स्वदेशी कोविड-19 टीके कोवैक्सिन के तीसरे और अंतिम चरण का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। भारत बायोटेक और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद आईसीएमआर द्वारा विकसित एटी का अंतिम चरण में 13000 से अधिक लोगों को दिया गया है। मानव परीक्षण के तीसरे चरण में वैक्सीन को देशभर के लगभग 26000 लोगों को दिया जाएगा। पहले दो चरणों में लगभग 1000 लोगों पर वैक्सीन का परीक्षण किया गया है। भारत बायोटेक ने पहले कहा था कि प्रथम चरण के नए दानिश परीक्षणों से पता चला है कि इस वैक्सीन का मानव पर कोई गंभीर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है और यह कोरोना वायरस के खिलाफ एक मजबूत प्रतिरक्षा पैदा करने में सक्षम पाया गया है।

निर्मला बजट पूर्व चर्चा
        वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2021-22 के सिलसिले में कल कृषि और प्रसंस्करण उद्योग के जाने-माने विशेषज्ञ से बजट पूर्व विचार विमर्श किया। बैठक में वित्त सचिव एबी पांडे, आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव तरूण बजाज, मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रह्मण्यम, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस समय निमित्त मंत्री ने बुनियादी ढांचा ऊर्जा तथा जलवायु परिवर्तन क्षेत्र के विशेषज्ञ और वित्तीय तथा पूंजी बाजारों के प्रमुख बड़े उद्योगपतियों उद्योग तथा वाणिज्य संघ आश्रम संगठनों और अन्य के साथ बैठक की है और केंद्रीय बजट के बारे उन की राय जानी है।

प्रधानमंत्री एएमयू
         प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश उस रास्ते पर आगे बढ़ रहा है यहां प्रत्येक नागरिक को बिना किसी भेदभाव के विकास के सभी लाभ मिल सकेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जा रही है अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे आत्मनिर्भर भारत के माध्यम से नया भारत बनाने के लिए एकजुट होकर आगे आए। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास मंत्र के साथ काम कर रही हैं। श्री मोदी ने कहा कि नई शिक्षा नीति, देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करेगी और 21वीं सदी के लिए प्रतिस्पर्धी बनाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा संस्थानों में सीटों की संख्या में वृद्धि की है। गांधी ने कहा कि 2014 से पहले देश में केवल 16 आईआईटी थे लेकिन अब उनकी संख्या बढ़कर 23 हो गई है। और ट्रिपल आई आई आईटी की संख्या 9 से बढ़कर 25 हो गई है। आई आई एम की संख्या 13 से बढ़कर 20 और एम्स की संख्या 7 से बढ़कर 22 हो गई है। प्रधानमंत्री ने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से अपील की कि वे देश के स्वतंत्रता सेनानियों पर अनुसंधान करें। 
प्रधानमंत्री ने कहा कि मुस्लिम बालिकाओं की बीच में स्कूल छोड़ने की दर 70% से अधिक थी और यह स्थिति 70 वर्षों तक बनी रही। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया और गांव तथा बालिका विद्यालय में शौचालय बनवाए। इससे आप बीच में पढ़ाई छोड़ने वाली बालिकाओं की दर कम होकर लगभग 30% रह गई है। 

 प्रधानमंत्री अमेरिका पुरस्कार
           अमेरिका के राष्ट्रपति ने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च अलंकरण 'द लीजन ऑफ मेरिट' डिग्री चीफ कमांडर से सम्मानित किया। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह पुरस्कार प्रधानमंत्री के हम दृढ़ नेतृत्व और भारत के वैश्विक शक्ति के रूप में उभरने और भारत अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने और वैश्विक समृद्धि और शांति को बढ़ावा देने के लिए उनके द्वारा दिए गए अनुकरणीय योगदान के लिए है। सर्वोच्च जीप कमांडर के रूप में रिलीज ऑफ मेरिट पुरस्कार अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाने वाला एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जिससे आम तौर पर अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष या शासन अध्यक्ष को सम्मानित किया जाता है।

नकली खाद
      जबलपुर में नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। माड़ोताल थाना के अंतर्गत क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारकर करीब 2000 नकली खाद और कीटनाशक की बोरियां जप्त की हैं। पिछले 6 माह से चल रहे इस गोरखधंधे से किसानों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक शहर के खजरी खिरिया बाईपास के पास एक खंडहर हो चुके गोदाम में नकली खाद फैक्ट्री में पिछले 6 महीने से चुना डस्ट नामक डोलोमाइट को पीसकर अलग-अलग ब्रांड का खाका तैयार किया जा रहा था। मौके पर हरियाणा की नामी कंपनी का लेवल भी मिला। आरोपी ₹10 की लागत से ₹160 में बिकने वाला एनपीके तैयार करते थे। कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंच मजदूर काम करते हुऐ मिले। कलेक्टर ने इस मामले में पूरा नेटवर्क को सामने लाने के निर्देश जाच टीम को दिया है। 

असेसमेंट फ्री जोन
           मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने इंदौर में आंकलित खपत की बजाए वास्तविक खपत के ही बिल जारी करने के लिए असेसमेंट फ्री जोन की व्यापक तैयारी की है। अब तक अन्य जिलों के बीस जोन असेसमेंट फ्री की श्रेणी में आ चुके हैं। कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि असेसमेंट फ्री जोन के लिए अक्टूबर में तैयारी की गई थी। अब इससे आशातीत परिणाम मिलना प्रारंभ हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मार्च तक सभी 110 शहर असेसमेंट से ही बिजली मिल वाले हो जाएंगे सभी जगह ऐप से मीटर रीडिंग हो रही है।

समाचार संक्षिप्त में........

1. जबलपुर में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 15 लाख लोगों का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक जिले में 5 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बन भी गए हैं।
2. देवास में ग्राम खटांबा से बड़ी मात्रा में डीजल, काला ऑयल एवं अवैध शराब जप्त की गई। 
3. उमरिया में कल कोरोना वैक्सीन के आने पर वैक्सीनेशन विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला चिकित्सालय में संपन्न हुआ। कार्यशाला में कोरोना वैक्सीन के आ जाने पर हितग्राहियों तक पहुंचाने हेतु तैयारियों एवं सावधानियों पर चर्चा की गई।
4. आगर मालवा कलेक्टर ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की समीक्षा करते हुए जिले की चारों तहसीलों में 6243 किसानों का पंजीयन से बचने पर संबंधित तहसीलदारों को शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
      

इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
If You Enjoyed This, Take 5 Seconds To Share It

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें