भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के 78 लाख किसानों के खाते में आज किसान सम्मान निधि की राशि अंतरित करेंगे।
2. केंद्र सरकार ने कृषि कानून का विरोध कर रहे किसान यूनियनों को पत्र लिखकर बातचीत के लिए फिर से आमंत्रित किया।
3. भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन 25 दिसंबर सुशासन दिवस के रुप में मनाया जा रहा है, सरकारी कार्यालयों में सुशासन की शपथ ली गई भाजपा आज सुशासन पर कार्यक्रम आयोजित करेगी।
4. उपभोक्ता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हुई।
किसान सम्मान निधि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत वित्तीय लाभ की अगली किस्त जारी करेंगे। 9 करोड़ से अधिक लाभ आरती किसान परिवारों के खातों में 18 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि अंतरित की जाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान वीडियो कांफ्रेंस के जरिए प्रधानमंत्री 6 राज्यों के किसानों से संवाद भी करेंगें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इसमें मध्य प्रदेश के 78 लाख किसान शामिल है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में इस योजना में मध्यप्रदेश में 2-2 हजार की 2 अतिरिक्त किस दिन वर्कर योजना में किसान को ₹10000 वार्षिक दिए जाने का प्रावधान कार योजना की उपयोगिता बढ़ा दी गई है।
किसान सरकार
केंद्र सरकार ने किसान यूनियनों को पत्र लिखकर बातचीत के लिए फिर से आमंत्रित किया है और उनके द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर विचार विमर्श कर तथा उनका समाधान खोजने का अपना संकल्प दोहराया है। सरकार ने किसानों से कहा है कि वे अगले दौर की बातचीत की तारीख और समय के बारे में फैसला करें। किसान यूनियनों को लिखे पत्र में कृषि मंत्रालय में संयुक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने जोर देकर कहा है केंद्र किसानों के साथ खुले मन से बातचीत करने और प्रदर्शनकारी किसानों के मुद्दों का युक्तिसंगत समाधान करने को हमेशा तैयार है।
प्रधानमंत्री शांतिनिकेतन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर की दृष्टि ही आत्मनिर्भर भारत के विचार का सार है। शांतिनिकेतन स्टेज विश्व भारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को कल वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए श्री मोदी ने विश्वविद्यालय के छात्रों से कहा कि वे स्थानीय हस्तशिल्प वस्तुओं का असर मीडिया के जरिए प्रचार करें और वोकल फोर लोकल अभियान को मजबूत बनाएं। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण का समापन टैगोर की कविता और गृह वासी खोल द्वार खोल से करते हुए छात्रों का आह्वान किया कि वह नई संभावनाओं का द्वार खोले और गुरुदेव के विचारों और दर्शन का विचार करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व भारती ने हमें प्रकृति के साथ रहना सिखाया है। भारत अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी दुनिया में अग्रणी है। समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति में प्रतिभा के साथ ज्ञान पर जोर दिया गया है।
परीक्षा
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अगले साल होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है। इस बात की जानकारी शिक्षा विभाग ने ट्वीट के जरिए दी है। नए पैटर्न के हिसाब से 2020-21 सत्र से दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में अब सभी विषयों में 30 फ़ीसदी ऑब्जेक्टिव आधारित प्रश्न, 30 पीस दे सब्जेक्टिव आधारित प्रश्न और 40 फीसदी तार्किक प्रश्न होंगे। इसके साथ ही दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को परीक्षा में नहीं शामिल करने का निर्णय लिया है। माय बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा की ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख भी बढ़ा दी है, अब अभ्यर्थी 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
सुशासन
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश के साथ-साथ मध्य प्रदेश में आज 25 दिसंबर को किसान कल्याण कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदंडों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए कल सुशासन दिवस मनाया गया। भोपाल में सरकारी कार्यालय और संस्थानों में कर्मचारियों अधिकारियों ने सुशासन दिवस की शपथ ली। बैतूल, उमरिया, गुना, सीधी, खंडवा, राजगढ़, जबलपुर, होशंगाबाद और आगर मालवा जिले में भी कर्मचारियों ने शासन की शपथ ली।
सुशासन भाजपा
भारतीय जनता पार्टी आज सुशासन दिवस मनाएगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री और सुशासन दिवस कार्यक्रम के प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने बताया कि विकासखंड स्तर पर सुशासन दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इन कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री प्रदेश शासन के मंत्री सांसद विधायक एवं जनप्रतिनिधि किसानों के साथ शामिल होंगे। बाबई विकासखंड के कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शामिल होंगे।
उपभोक्ता दिवस
आज राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस पर उपभोक्ता जागरूकता के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों का उपयोग करना चाहिए। कि अब उपभोक्ता शिकायतें ऑनलाइन घर बैठे दर्ज करवा सकेंगे एवं सुनवाई में भी वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हो सकेंगे। शिकायतें दर्ज कराने के लिए दाखिल पोर्टल पर इस प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। खाद्य मंत्री ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के 22 कृषि विज्ञान केंद्रों के साथ 2282 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। कल खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा खंडवा में वेबीनार का आयोजन किया गया। वहीं टीकमगढ़ में कार्यशाला और प्रदर्शनी के माध्यम से उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई। राजगढ़ आगर मालवा मंदसौर में भी राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बांधवगढ़
उमरिया जिले के प्रसिद्ध बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान में सैलानी अब तक जिप्सी और हाथियों पर बैठकर ही दुर्लभ वन्यजीवों का दीदार करते थे, पर अब उनके लिए एक नई सुविधा शुरू होने जा रही है, यह है हॉट एयर बैलून। याने हवा में उड़ने वाला गुब्बारा जिस पर बैठकर लोग ना सिर्फ हवा में गोते लगा सकेंगे बल्कि आसमान से प्राकृतिक हरियाली को अपनी नजरों में कैद भी कर सकेंगे। राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में कल हॉट एयर बैलून की टेस्टिंग की गई टेस्टिंग का दौर आज भी जारी रह सकता है। प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह आज उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में पर्यटकों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा घोषित बफर में सफर योजना अंतर्गत हॉट एयर बैलून गतिविधि का शुभारंभ करेंगे।
अब कुछ समाचार संक्षेप में......
1. मुरैना जिले के पारेसा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन दल ने एक डेयरी संचालक को सिंथेटिक दूध बनाते हुए पकड़ा है और उसके खिलाफ धोखाधड़ी और मिलावट का मामला दर्ज किया है।
2. सीधी जिले के कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने दस्तक अभियान को सुचारू रूप से संचालन के लिए कल तैयारी की समीक्षा की और शांति एनीमिया मुक्त सिटी बनाने का अभियान चलाए जाने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
3. शिवपुरी मंगल फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य फिटनेस उद्धेश आधा घंटा रोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत एक साइकिल रैली निकाली गई।
4. मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की गई सामग्री के बकरे को बढ़ावा देने के उद्देश्य बैतूल कलेक्टर कार्यालय परिसर में आउटलेट का गुरुवार को शुभारंभ हुआ।
5. नवलपुर के समीर बग्धारी घाटी मोड़ पर कल सुबह एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई हादसे में 1 दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने तथा 4 लोगों की मौत हो गई।
इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें