19 दिसंबर, 2020

मध्य प्रदेश समाचार | आज के समाचार | दिनांक 19.12.2020

Leave a Comment
भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।

नमस्कार समाचारों के साथ में शैलेन्द्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा सरकार किसानों के साथ हर मुद्दे पर बात करने के लिए तैयार।
2. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा इस बार का बजट अभूतपूर्व होगा।
3. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से की अपील दुष्प्रचार से भ्रमित ना हो।
4. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कोविड-19 वैक्सीन लेना व्यक्ति की इच्छा पर करेगा निर्भर।
5. पहाड़ों में बर्फबारी से प्रदेश में कई स्थानों पर रात का पारा 3 से 4 डिग्री तक दर्ज।

प्रधानमंत्री किसान सम्मेलन
        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार किसानों के साथ हर मुद्दे पर बात करने के लिए तैयार है। रायसेन में आयोजित किसान महासम्मेलन में 50 लाख से अधिक किसानों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए श्री मोदी ने आश्वासन दिया कि हाल ही के कृषि सुधारों के बारे में सभी चिंताएं दूर की जाएंगी। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि सरकार के इन सुधारों के बारे में अब इस बात का कोई कारण नहीं है और झूठ के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। श्री मोदी ने कहा कि एनडीए के शासन में न्यूनतम समर्थन मूल्य में काफी बढ़ोतरी की गई है।
प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि हाल में बनाए गए तीनों कृषि कानून किसानों के लिए बेहद फायदेमंद है। 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा बनाए गए कृषि सुधार कानूनों ने अब किसानों को अपनी मर्जी का मालिक बना दिया है। मैं अपनी मर्जी से मंडी अथवा उसके बाहर कहीं भी देश विदेश में जहां उन्हें अच्छा धाम में ले अपनी फसल भेज सकते हैं। इसी प्रकार फसल अनुबंध के माध्यम से किसानों को उनकी फसलों का निश्चित एवं अधिक मूल्य मिलेगा। stock limit समाप्त करने से व्यापारियों द्वारा फसलों की अधिक खरीदी होगी जिससे किसानों को अधिक लाभ प्राप्त होगा। एक करोड़ से अधिक लोगों ने किसान महा सम्मेलन में भाग लेने के लिए वेबसाइट पर पहले से अपना नाम दर्ज कराया था। 

पीएम- एसोचैम
       प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह वाणिज्य संगठन एसोचैम की स्थापना सप्ताह के आयोजन को प्रमुख वक्ता के रूप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री श्री रतन टाटा को एसोचैम इंटरप्राइजेज ऑफ द सेंचुरी अवार्ड भी प्रदान करेंगे। श्री रतन टाटा टाटा समूह की ओर से यह पुरस्कार प्राप्त करेंगे। एसोचैम की स्थापनासंघों के प्रतिनिधि संगठन के तौर पर की गई थी। 492 जी संघों और व्यापारिक संगठनों वाले एसोचैम में देश में साढे चार लाख से अधिक सदस्य हैं।

वित्त मंत्री बजट
        वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि इस बार का बजट अभूतपूर्व होगा। सरकार महामारी से जूझ रही अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने और विकास को गति देने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य चिकित्सा अनुसंधान और विकास में निवेश तथा टेलीमेडिसिन के लिए कौशल का विकास महत्वपूर्ण साबित होने जा रहा है। बजट में इन सब पर फोकस रहेगा। सीतारमण ने कल सीआईआई साझेदारी सम्मेलन 2020 में कहा मुझे अपना सुझाव दीजिए ताकि हम एक ऐसा बजट बना सके जैसा इससे पहले कभी नहीं आया। गौरतलब है कि 2021-22 का बजट 1 फरवरी 2021 को संसद में पेश किया जाना है। 

तोमर पत्र
       केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से अपील की है कि वे नए कृषि कानून के बारे में किए जा रहे दुष्प्रचार से भ्रमित ना हो। कृषि मंत्री ने किसानों से इस कानून के तथ्यों को समझने और बातचीत करने का आग्रह किया। श्री तोमर ने कल जारी खुले पत्र में किसानों को आगाह किया कि इन कानूनों के खिलाफ भड़काने वाले राजनीतिक दलों के बहकावे में ना आएं जो अपने राजनीतिक हितों के लिए उन्हें गुमराह कर रहे हैं।

वैक्सीन
         केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कोविड-19 वैक्सीन लेना व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर करेगा। हालाकी सलाह यही होगी कि वैक्सीन की पूरी खुराक ली जाए। देश में कोविड-19 की छह बैक्सीन के परीक्षण चल रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि भारत में उपलब्ध वैक्सीन भी दूसरे देशों में विकसित वैक्सीन जितनी ही कारगर होगी। मंत्रालय ने कहा कि 28 दिन के अंतराल पर टीके की दो खुराक लेने की आवश्यकता होगी। दूसरी खुराक लेने के 2 हफ्ते बाद शरीर में एंटीबॉडी का सुरक्षात्मक स्तर तैयार होता है। वहीं प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर में कमी आई है। राज्य में कल 1181 नए मरीज मिले। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि मरीजों की कुल संख्या 2 लाख 29 हजार से अधिक हो गई है। इनमें से दो लाख 13801 मरीज ठीक हो चुके हैं। कल 1450 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 11876 रह गई है। अच्छी खबर यह है कि रोजाना नए मरीजों से ज्यादा मरीज स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं। इंदौर जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 405 कोरोना संक्रमित मिले हैं, इसके साथ ही मरीजों का आंकड़ा 51168 हो गया है। शहर के विभिन्न अस्पतालों में 499 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई। जबलपुर में भी कोरोना से स्वस्थ होने पर 40 व्यक्तियों को कल अस्पतालों से छुट्टी मिल गई। नहीं बीते 24 घंटों के दौरान 31 नए मरीज सामने आए हैं। मंडला में 3 नए मामले मिले हैं। 

महिला सम्मेलन
         अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ का राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन आज 11: 00 बजे से वर्चुअल माध्यम से शुरू होगा। इसमें प्रदेशभर की 500 से अधिक महिला उद्यमी भाग लेंगी, सम्मेलन का उद्घाटन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। सम्मेलन में ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर शायद प्रदेश की महिला उद्यमी आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर महिला उद्यमी विषय पर प्रस्तुति देंगी। 

फिल्म महोत्सव
        खजुराहो में छठ वे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में कल दूसरी शाम बुंदेलखंडी लोक गीतों की प्रस्तुति की गई। वहीं मुंबई के मशहूर ख्याल गायक ख्यालीराम ने अपना ख्याल गायन पेश किया। फिल्म महोत्सव के दूसरी शाम के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिनेता राजा बुंदेला ने कहा कि इस फिल्म महोत्सव में केवल मनोरंजन को ही तवज्जो नहीं दी गई अपितु इसके माध्यम से किसानी, पानी और परेशानी पर भी फोकस किया गया। फिल्मोत्सव परिसर में स्वास्थ्य, कृषि पंचायत, ग्रामीण विकास सहित अनेक विभागों ने अपनी प्रदर्शनी लगाई।

मौसम
        पहाड़ों में बर्फबारी और मौसम साफ होने के कारण सीधे आ रही उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर रात का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। दतिया में रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर जिले में रात का तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के तापमान में भी 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। गुना में पांच खजुराहो में 4.8 ग्वालियर में 4.2 और 9 गांव में 4.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में आज सुबह का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
         मौसम विभाग ने ग्वालियर, चंबल अंचल और सतना, रीवा जिलों में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार अरहर, चना और मसूर जैसी फसलों में पाला पड़ने की संभावना है। किसानों को सलाह दी गई है कि पाला से बचने के लिए फसलों में सिंचाई करें। खेत की मेड में भी धुआ करें इससे पाला पड़ने से फसलों को बचाया जा सकता है।

अंत में समाचार संक्षेप में

1. प्रदेश में शासकीय शालाओं मैं कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों का मूल्यांकन वर्कशीट के आधार पर होगा। आयुक्त राज्य शिक्षा केंद्र लोकेश कुमार जाटव ने बताया कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को वर्कशीट दी जाएगी।
2. वन विभाग के प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व और संवेदनशील बंद व्रतों में तैनात स्वान दलों को रिफ्रेशर कोर्स के जरिए प्रशिक्षित कराया गया है।
3. कटनी में खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा फिट इंडिया कैंपेन के तहत 1 से 31 दिसंबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कल पैदल रैली निकाली गई जिसमें फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज का नारा देते हुए लोगों को जागरूक किया गया।
4. उमरिया में 87 क्लॉक रुपए की लागत से निर्मित चिल्ड्रन पार्क का शुभारंभ करते हुए आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह ने कहा कि यह पार्क बच्चों बुजुर्गों और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होगा।
5. खंडवा के मूंदी मैं आयोजित किसान सम्मेलन में प्रदेश की पर्यटन संस्कृति व अध्यात्म विभाग की मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने संत सिंगाजी श्रजन पीठ स्थापित करने की घोषणा की।
6. खरगोन में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इंदौर से आए दल ने 35 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन जप्त कर ₹11000 के चालान बनाए।
7. इंदौर जिले में पर्यावरण को बेहतर बनाने और हरियाली को बढ़ाने के लिए वर्षा ऋतु में हरियाली महोत्सव के तहत 1000000 पौधे रोपण करने का लक्ष्य रखा गया था।


इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
If You Enjoyed This, Take 5 Seconds To Share It

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें