भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।
नमस्कार समाचारों के साथ में शैलेन्द्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के लिए उद्योग जगत से सभी प्रयास करने की अपील की है।
2. देश में covid-19 से स्वस्थ होने वालों की दर 95.46% हो गई है। प्रदेश में भी संक्रमण की रफ्तार कम हुई।
3. राज्य के शासकीय स्कूलों में आठवीं तक के विद्यार्थियों का प्रोजेक्ट के आधार पर होगा मूल्यांकन।
4. रेलगाड़ियों में खत्म नहीं होगी प्रतीक्षा सूची रेलवे ने किया स्पष्ट।
5. अहमदाबाद में आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ने का अनुमान जताया।
पीएम एसोचैम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारतीय उद्योग की क्षमता और प्रतिबद्धता को दुनिया में दिखाने का यही सही समय है। उन्होंने उद्योग और व्यवसाय जगत का आवाहन किया कि मैं आने वाले वर्षों में आत्मनिर्भर भारत के लिए अपनी पूरी शक्ति लगाएं। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कल एसोचैम फाउंडेशन सप्ताह 2020 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विश्व की चौथी औद्योगिक क्रांति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 27 साल बाद भारत अपनी आजादी की शताब्दी मनाएगा और यह 27 वर्ष, ना केवल भारत की वैश्विक भूमिका निर्धारित करेंगे, बल्कि यह भारतीयों के सपनों और समर्पण की भी परीक्षा की घड़ी होगी।
श्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर प्रख्यात उद्योगपति रतन टाटा को एसोचैम इंटरप्राइजेज ऑफ द सेंचुरी पुरस्कार से सम्मानित किया। एसोचैम की स्थापना 1920 में भारत के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले उद्योग मंडल द्वारा की गई थी। 400 से अधिक उद्योग मंडल और व्यापार संघ के सदस्य हैं।
कोरोना अपडेट
देश में कोविड-19 से ठीक होने वालों की दर बेहतर होकर 95.46% हो गई है। पिछले 24 घंटों में 29000 से अधिक को बेड मरीज संक्रमण मुक्त हुए। केंद्रीय मंत्रालय ने कहा है कि देश में कोरोना संक्रमण से अब तक 95 लाख 50 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार कम हो गई है, यहां रोजाना नए प्रकरणों से ज्यादा लोग स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं। राज्य में शंकर मित्रों की कुल संख्या करीब दो लाख 30,000 हो गई है। नहीं अब तक 2 लाख 15 लाख मरीज को रोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर में 405 नए मरीज मिले हैं। नहीं 499 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। शहडोल में दो नए प्रकरण सामने आए हैं, जिले में अब तक 2765 मरीज इस बीमारी से उभर चुके हैं। देवास में 32 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया, जिले में रिकवरी दर बढ़कर 96% से ज्यादा हो गई।
स्कूल-वर्कशीट
इस वर्ष प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्रों का वार्षिक मूल्यांकन वर्कशीट के आधार पर होगा।
कोरोना संक्रमण के चलते प्रभावित हुई शिक्षा व्यवस्था को देखते हुए राज्य शिक्षा केंद्र ने यह निर्णय दिया है। इस संबंध में राज शिक्षा केंद्र ने कल शाम निर्देश जारी कर दिए हैं। आजा शिक्षा केंद्र आयुक्त लोकेश कुमार जाटव ने बताया कि इसके लिए 6 माही परीक्षा एवं वार्षिक मूल्यांकन दिया जाएगा। इसमें प्रतिभा पर्व जनवरी से लिया जाएगा जो 20 अंकों का होगा। नहीं फरवरी में वार्षिक मूल्यांकन 50 अंकों का और मार्च में वार्षिक मूल्यांकन 50 अंक का होगा। तीनों मूल्यांकन के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा। मूल्यांकन के लिए बच्चों को वर्कशीट दी जाएगी। जिसे वे घर पर पूरा कर स्कूल में जमा करेंगे।
रेल मंत्रालय
रेल मंत्रालय ने वर्ष 2024 से रेलगाड़ियों के लिए प्रतीक्षा सूची के संबंध में प्रकाशित खबरों का स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि प्रतीक्षा सूची की व्यवस्था जारी रहेगी। रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रतीक्षा सूची एक ऐसा प्रावधान है जो हमेशा बना रहता है जब किसी रेलगाड़ी में यात्रियों द्वारा की गई मांग उपलब्ध सीटों की संख्या से अधिक होती है।
कुपोषण प्रबंधन बैठक
शिवपुरी में महिला एवं बाल विकास द्वारा कल बाल संरक्षण एवं कुपोषण प्रबंधन पर सामाजिक संस्थाओं और संगठनों की एक बैठक का आयोजन किया गया। आंगनवाड़ी प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित इस बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सुंदरयाल ने बताया कि जनभागीदारी से कुपोषण मिटाने की पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि सामाजिक संस्थाएं आगे आकर कुपोषित बच्चों को उसने सकते हैं और उनके परिवार की मदद कर सकते हैं। इस बैठक में जिले के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
एंकर रितेश निधन
आकाशवाणी भोपाल और दूरदर्शन समाचार मध्यप्रदेश के वरिष्ठ और तेजतर्रार न्यूज़ रीडर रितेश सक्सेना का कल निधन हो गया। मैं लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित है। हालांकि इसके बावजूद भी उन्होंने कल दर्शकों तक दूरदर्शन मध्य प्रदेश के माध्यम से समाचार पहुंचाए थे। श्री सक्सेना का जाना आकाशवाणी दूरदर्शन समाचार के लिए बड़ी छति है।
गैर कांग्रेस प्रदर्शन
कांग्रेस ने डीजल पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ जिला और ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन किया। राजधानी भोपाल के रोशनपुरा क्षेत्र में किए गए प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती कीमतों के खिलाफ नारेबाजी की। उधर इंदौर में भी कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया।
मौसम
पिछले सप्ताह में बारिश के बाद अब मौसम पूरी तरह से शुष्क को गया है। आसमान साफ होने से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। ग्वालियर चंबल संभाग शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। राजधानी भोपाल में भी ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन का अहसास हो रहा है। मैंने इस मौसम में क्या निकल जाए सपना ने बताया कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान 2 से 5 डिग्री तक गिर चुका है। प्रदेश के 6 शहरों में पारा 506 डिग्री के आसपास और 23 शहरों में 10 डिग्री है उसे कम रहा। आने वाले 2 दिनों के दौरान तापमान में कुछ और कमी होने की संभावना है, जिससे सर्दी ज्यादा बढ़ जाएगी। उमरिया जिले में बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की सर्दी के कारण न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। गुना में पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। होशंगाबाद जिले में भी बादल चढ़ने के बाद ठंड का असर बढ़ गया है। सतना मंदसौर शिवपुरी में फसलों में पाला पड़ने की आशंका बढ़ गई है।
अंत में समाचार संक्षेप में :-
1. भिंड कलेक्टर ने एनआईसी वीडियो कांफ्रेंस कक्ष में तंबाकू, गुटखा के सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया।
2. अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की पुण्यतिथि पर कल मुरैना मान की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
3. खंडवा में नगर निगम आयुक्त ने कल विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने नीला और हरा कूड़ेदान नहीं रखने वालों के खिलाफ जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
4. सतना जिले के रामनगर में भाजपा के मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
5. आरएसएस प्रचारक एम जी वैद्य का निधन हो गया है। श्री वैद्य ने 97 वर्ष की उम्र में कल नागपुर में अंतिम सांस ली।
इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें