18 दिसंबर, 2020

मध्य प्रदेश समाचार | आज के समाचार | दिनांक 18.12.2020

Leave a Comment
भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।

नमस्कार समाचारों के साथ में शैलेन्द्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस द्वारा आज प्रदेश के किसानों को करेंगे संबोधित मुख्यमंत्री किसानों के खातों में जमा करेंगे सोलह सौ करोड़ रुपए।
2. रेत के अवैध खनन की रोकथाम के लिए लॉन्च होगा ऐप सुरक्षा के लिए होमगार्ड भी मिलेंगे।
3. केंद्र ने योगासन को प्रतिस्पर्धा खेल के रूप में प्रोत्साहित करने का लिया निर्णय।
4. प्रदेश में अब दिखने लगा ठंड का असर कई जगह पारा और लुढ़का।

किसान सम्मेलन
         प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा आज प्रदेश के किसानों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 2:00 बजे इस कार्यक्रम में नए कृषि कानूनों के लाभकारी प्रावधानों के संबंध में किसानों को विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। प्रदेश सरकार ने राज्य भर में किसान कल्याण सम्मेलनों का आयोजन किया है, रायसेन जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे, इसी तरह सम्मेलन जिला, विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर भी होंगे। किसान सम्मेलन में खरीफ 2020 में हुए फसलों के नुकसान की राहत राशि के 16 सौ करोड रुपए किसानों के खातों में जमा किए जाएंगे। ऐसे करीब 35 लाख 50 हजार किसान लाभान्वित होंगे। राजस्थानी कार्यक्रम में लगभग 20 हजार किसान शामिल होंगे। अन्य जिलों में भी किसानों को राहत राशि का वितरण किया जाएगा। इसी तरह के कार्यक्रम ब्लॉक और ग्रामीण स्तर पर भी होंगे प्रत्येक जिले में लगभग 1000 किसानों की भागीदारी रहेगी। किसान करने वालों सम्मेलनों में कृषि विकास से संबंधित कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास भी होंगे।

खनिज मंत्री
        खनिज एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अवैध रेत के कारोबार को रोकने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पूरी तरह से प्रतिबद्ध एक्शन प्लान तैयार किए जा रहे हैं। खनिज विभाग जहां कमजोर है वहां मजबूत करने का प्रयास जारी हैं। जल्द ही है क्या तैयार हो रहा है जिसके माध्यम से बड़ी आसानी से पता लगाया जा सकेगा कि बगैर रॉयल्टी की गाड़ी कौन सी है। श्री सिंह ने जबलपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि नई रेत नीति लागू जल्द से जल्द होने पर बल दिया।
उन्होंने बताया कि विभाग को जल्दी ही होमगार्ड मिलेंगे इससे पहले यह सुविधा विभाग के पास थी परंतु फंड के अभाव में गृह विभाग ने होमगार्ड वापस ले लिए थे। किंतु सर से सरकार और गृह विभाग के बीच प्रस्ताव बना है जिसमें खनिज विभाग को होमगार्ड का बल दिए जाने पर सहमति बनी है। उन्होंने संभाग के अधिकारियों की बैठक भी ली।

सौर ऊर्जा यात्रा
       सोलर मैन के नाम से प्रसिद्ध आईआईटी मुंबई के प्राध्यापक डॉक्टर चेतन सिंह सोलंकी की 11 वर्ष के लिए निकाली जा रही सोलर एनर्जी स्वराज यात्रा कल बैतूल में पहुंची। प्रथम कार्यक्रम भारत भारतीय आवासीय विद्यालय में आयोजित किया गया। जहां डॉक्टर सोलंकी ने जिले भर से आए सौर ऊर्जा प्रेमियों को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उइके ने की। इस अवसर पर श्री सोलंकी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य ने आधुनिकता की दौड़ में प्रकृति के साथ बुरा व्यवहार किया। प्राप्त की लेकिन इसे बचाना हमें नहीं आया। इन प्रकृति प्रदत उपहारों के उपयोग के संबंध में उन्होंने गांधीजी की बात दोहराते हुए कहा कि संसाधनों का उपयोग जरूरत के लिए वोट लालच के लिए नहीं।
उल्लेखनीय है कि आईआईटी मुंबई के प्रोफेसर एवं सौर ऊर्जा के ब्रांड एंबेसडर चेतन सिंह सोलंकी अपनी एनर्जी स्वराज यात्रा 2020-30 के तहत बस द्वारा संपूर्ण भारत में सौर ऊर्जा की आवश्यकता और महत्व को लेकर यात्रा पर है। ऊर्जा स्वराज यात्रा 17 और 18 दिसंबर को बैतूल में रहेगी यात्रा 16 ग्राम बाचा भी जाएगी जहां श्री सोलंकी बाच़ा ग्राम वासियों से चर्चा करेंगे। 

लोक अदालत
      देश में इस वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत में 32 अरब 28 करोड़ रुपए के 10 लाख से अधिक मुकदमों का निपटारा किया गया। अदालत एंबार चोर और अन्य माध्यम से आयोजित की गई। 12 दिसंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में लोक अदालत आयोजित की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत संचालित करने के लिए 31 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 8152 पीठ गठित की गई। कानून और न्याय मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित लोक अदालत विवादों के समाधान की वैकल्पिक विधि है।

प्रदेश कोरोना
      परदेस में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या सवा दो लाख के करीब पहुंच रही है, राज्य में अब प्रतिदिन संक्रमित होने वाले लोगों की तुलना मेंस्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है, प्रदेश के 52 जिलों में से मात्र 20 जिलों में ही 100 से अधिक सक्रिय मरीज हैं, इनमें भी सबसे अधिक मामले इंदौर और भोपाल में है। उधर, राज्य में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या भी सवा दो लाख से अधिक हो गई है। प्रदेश में अब लगभग साडे 12000 सक्रिय मामले हैं।

आयुष-योगासन
        केंद्र ने योगासन को प्रतिस्पर्धी खेत के रूप में प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय खेल संघों को योगासन के प्रोत्साहन और विकास के लिए राष्ट्रीय खेल संघ की मान्यता दी गई है। स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। आयुष मंत्री श्रीपद येसो नाईक ने कल नई दिल्ली में बताया कि योग भारत की सांस्कृतिक धरोहर और स्वस्थ जीवन का तरीका है। इस अवसर पर खेल और युवा कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने आयुष मंत्रालय द्वारा योगासन को उपयुक्त मंच प्रदान करने की सराहना की।

पीएसएलवी-प्रक्षेपण
         भारत के नए संचार उपग्रह सीएमएस-01 का कल पीएसएलवी C-51 यान से सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। कल श्रीहरिकोटा के सतीश धवनकेंद्र से इसका प्रक्षेपण 3:41 पर किया गया। यह अभियान केवल 21 मिनट में ही पूरा हो गया। इसरो के अध्यक्ष डॉक्टर के सिवान ने कहा कि यह उपग्रह विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के बाद 21 दिसंबर को अंतिम कक्षा में स्थापित किया जाएगा। योजना के अनुसार यह उपग्रह विस्तृत सी बैंड के लिए अपनी सेवाएं देता रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि चंद्रयान 3, गगनयान और आदित्य L1 जैसे प्रतिष्ठित मिशन ओं की तैयारी भी चल रही है। 

मौसम
        उत्तर से ठंडी हवाओं के आने और अरब सागर से नमी बंद होने से प्रदेश में अब ठंड का असर दिखने लगा है। मौसम साफ होने के कारण प्रदेश के सभी स्थानों पर दिन और रात का पारा लुढ़क गया है। भोपाल में दिन और रात का तापमान इस सीजन का सबसे कम रहा। रात का पारा 11 डिग्री से नीचे लुढ़क कर 10.6 डिग्री पर आ गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 19 से नीचे रहा है। बीते 24 घंटों में इंदौर और पचमढ़ी में दृश्यता सबसे कम 500 से 1000 मीटर तक रह गई। बीते चौबीस घंटों में प्रदेश में सबसे ठंडी रात ग्वालियर की रही यहां रात का तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।

अंत में समाचार संक्षेप में ........

1. इंडिगो एयरलाइंस आज से इंदौर और दिल्ली के बीच नई उड़ान सेवा शुरू कर रही है, यह सेवा अगले वर्ष 27 मार्च तक जारी रहेगी।
2. फील्ड आउटरीच ब्यूरो जबलपुर द्वारा कोविड-19 पर जन जागरूकता रथ का संचालन किया जा रहा है कैंट क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर आम लोगों से सभी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की।
3. अशोकनगर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर के पी यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सांसद डॉ यादव ने केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना पर तेजी से अमल करने के निर्देश दिए।


इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
If You Enjoyed This, Take 5 Seconds To Share It

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें