भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।
नमस्कार समाचारों के साथ में शैलेन्द्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।
1. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कृषि कानूनों पर जल्द खत्म होगी तकरार।
2. कृषि सुधारों पर पैदा भ्रम दूर करने के लिए भाजपा ने रीवा इंदौर सागर और जबलपुर में कल आयोजित किया किसान सम्मेलन।
3. कोरोना दिशानिर्देशों के साथ प्रदेश में लगेगी दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं अभिभावकों की मंजूरी होगी जरूरी।
4. विजय दिवस की 50 वीं वर्षगांठ पर बहादुर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि।
5. मौसम विभाग ने आज से सर्दी और तेज होने का अनुमान जताया।
अब समाचार विस्तार से -
नरेंद्र तोमर-किसान
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि नए कृषि कानूनों पर किसान यूनियन के साथ चर्चा चल रही है और जल्दी समाधान निकल जाएगा। ग्वालियर में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होने आए श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कृषि सुधारों की प्रक्रिया किसानों की जिंदगी में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने बाली साबित होगी।
किसान सम्मेलन -1
नए कृषि कानूनों पर फैले भ्रम को दूर करने के लिए कल भी भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में संभाग स्तरीय किसान सम्मेलनों का आयोजन किया। रीवा में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि उपज मंडी किसी भी कीमत पर बंद नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मंडियों को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। किसान मंडियों के साथ-साथ अच्छे दाम मिलने पर व्यापारियों को भी फसल बेंच सकेंगे। श्री चौहान ने कहा कि नए कृषि कानून किसानों को अपनी फसल का दाम तय करने और अपनी मर्जी से फसल बेचने का अधिकार देते हैं। उन्होंने पूछा कि ऐसा कानून किसान विरोधी कैसे हो सकता है।
ग्वालियर इंदौर और सागर में भी किसान सम्मेलनों का आयोजन किया गया। इनमें मुख्यमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। ग्वालियर में आयोजित किए गए सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए।
वहीं सागर में केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री पहलाद पटेल ने कहा कि आजादी के बाद पहली दफा मोदी सरकार ने किसानों को दलाल और व्यापारियों के गिरोहों से मुक्ति दिलाने का काम न एक ऐसी कानूनों के जरिए किया है। शिवपुरी में नए कृषि कानून को लेकर भाजपा नेताओं ने किसान चौपाल लगाकर कृषि बिल के संबंध में सही जानकारी दी।
कोरोना अपडेट
देश में कोविड-19 से ठीक होने की दर बढ़कर 95.21% हो गई है। कल 33000 से अधिक संक्रमित व्यक्ति ठीक हुए। इन्हें मिलाकर अब तक 94 लाख 56000 से अधिक व्यक्ति संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। इधर प्रदेश में सक्रिय मामले घटकर 12000 के करीब पहुंच गए हैं। प्रदेश में अब तक दो लाख 9 हजार 768 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या दो लाख 27 हजार के करीब पहुंच गई है। अनूपपुर से राहत वाली खबर मिली है 315 रिपोर्ट में से किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण नहीं पाया गया है। दो व्यक्तियों को स्वस्थ होने पर रवाना किया गया। जबलपुर जिले में भी कोरोना की गति कम होती नजर आ रही है कल 1256 सैंपल की जांच में 30 लोगों को संक्रमित पाया गया। छिंदवाड़ा जिले में अब तक दो हजार 119 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। देवास में 13 नए मरीजों का पता चला है। श्योपुर में एसडीएम रूपेश उपाध्याय में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
स्कूल-दिशा निर्देश
प्रदेश में करीब 9 महीने बाद 18 दिसंबर से स्कूल खुल रहे हैं। फिलहाल दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा की कक्षाएं ही संचालित होंगी। नवमी और ग्यारहवीं क्लास की कक्षाओं को शुरू करने का फैसला स्थानीय स्तर पर स्कूल प्रिंसिपल लेंगे। कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के तहत राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने भी स्कूल शुरू करने को लेकर शासकीय और निजी विद्यालयों के लिए कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति अभिभावकों की सहमति पर निर्भर होगी। निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी। जो विद्यार्थी विद्यालय की अपेक्षा ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ना चाहते हैं उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी जाएगी। आवासीय विद्यालय डे स्कूल के रूप में खोले जा सकेंगे। विद्यालयों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही परिवहन सुविधा में वाहनों में समुचित भौतिक दूरी सुनिश्चित की जाएगी और बहनों को समय-समय पर सैनिटाइज किया जाएगा। विद्यालय में प्रार्थना सामूहिक गतिविधियां खेलकूद स्विमिंग पूल जैसी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगे। किसी भी स्थिति में विद्यार्थी एक स्थान पर एकत्रित ना हो इस बात का भी विशेष ध्यान रखना होगा।
विजय दिवस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की वर्षगांठ पर कल नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वर्णिम विजय वर्ष के स्मृति चिन्ह का भी अनावरण किया। 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर विजय की स्मृति के रूप में हर वर्ष 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। इसी दिन स्वतंत्र बांग्लादेश का उदय हुआ था। विजय दिवस के 50 साल पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत पक्ष विपक्ष के नेताओं ने शहीद जवानों की शहादत को नमन कर श्रद्धांजलि दी।
विजय दिवस के अवसर पर आकाशवाणी भोपाल के प्रादेशिक समाचार एकांश द्वारा विशेष कार्यक्रम 1971 स्वर्णिम विजय बस कल रात 9:30 पर प्रसारित किया गया।
मौसम
अरब सागर से आने वाली नमी में कमी होते हुए प्रदेश भर में बादल हटने लगे हैं। ऐसे में ठंड ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। यही कारण रहा है कि भोपाल समेत प्रदेश भर में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सागर रतलाम से पुरी में रात का पारा सामान्य से नीचे चला गया। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे कम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर, रतलाम और नरसिंहपुर में दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि आज से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। विदिशा, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली में कल कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने शहडोल, रीवा, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, दमोह, सागर, छतरपुर, और विदिशा जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। छतरपुर, टीकमगढ़, सागर, जबलपुर और नरसिंहपुर में सुबह के समय घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अब कुछ समाचार संक्षेप में.....
1. उन्नत खेती की नई तकनीक सीखने के लिए आगर मालवा से किसानों का दल कल राजस्थान के लिए रवाना हुआ।
2. जबलपुर में भारतीय सेना की डेयरडेविल्स टीम ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है, कल टीम के एग्जाम आज ने बाइक के टेल लाइट के ऊपर बैठकर 111 किलोमीटर की दूरी तय कर रिकॉर्ड बनाया।
3. डिंडोरी जिले के शाहपुर नगर परिषद के उप यंत्री आशुतोष सिंह को निलंबित कर दिया गया है, श्री सिंह पर डिंडोरी नगर परिषद के उपयंत्री रहते हुए सीमेंट कंक्रीटगुणवत्तापूर्ण सामग्री नहीं लगवाने का आरोप है।
4. छिंदवाड़ा जिले में महात्मा गांधी ग्राम सेवा केंद्रों से अभी तक करीब 8000 आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।
5. राजगढ़ कलेक्टर ने गौकास्ट निर्माण के लिए गौशालाओं को चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।
6. झाबुआ कलेक्टर ने कल राणापुर तहसील के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें