भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।
नमस्कार समाचारों के साथ में शैलेन्द्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।
1. नए कृषि सुधारों के समर्थन में कल भाजपा ने भोपाल और उज्जैन में आयोजित किए संभाग स्तरीय किसान सम्मेलन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा एमएसपी पर ऑफिस की खरीदी जारी रहेगी।
2. आकाशवाणी से चर्चा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले सरकार किसानों के सुझाव सुनने के लिए तैयार।
3. राज्य मंत्री परिषद में डायल हंड्रेड योजना के निरंतर संचालन के लिए करार 6 महीने बढ़ाने को मंजूरी दी।
4. दसवीं और बारहवीं कक्षा 18 दिसंबर से नियमित रूप से लगेंगे।
5. मौसम विभाग ने आज से और सर्दी बढ़ने की संभावना जताई।
किसान सम्मेलन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ऑफिस की खरीदी जारी रहेगी, वहीं मंडियों का संचालन में निरंतर जारी रहेगा। भाजपा द्वारा नए कृषि ब्लॉक के समर्थन में राजधानी भोपाल में आयोजित संभाग स्तरीय किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर कानून को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार में कर्ज माफी के नाम पर किसानों को डिफॉल्टर बना दिया गया और मुआवजे का एक पैसा नहीं दिया गया।
की कीमत अपनी इच्छा अनुसार तय कर सकते हैं। उज्जैन में भी कल संभाग स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। आज भी संभाग स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित होंगे।
गडकरी किसान बिल
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार किसानों और किसान यूनियनों के सकारात्मक सुझावों पर बातचीत के लिए तैयार है। श्री गडकरी ने कहा कि अधिकतर परिस्थितियों में जब लोगों को समझना कठिन होता है तो वह भ्रम के कारण भाग जाते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति से प्रेरित कुछ व्यक्ति कृषि कानूनों के बारे में गलत धारणा फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ कृषि कानून के हर मुद्दे पर बातचीत करने के लिए तैयार है। श्री गडकरी ने कहा कि सरकार किसानों के हर सकारात्मक सुझाव को स्वीकार करेगी।
मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कल मंत्री परिषद की वर्चुअल बैठक हुई। इसमें डायल 100 योजना के लगातार संचालन के लिए पूर्व से अनुबंध धर्म के साथ निविदा की अनुमोदित दरों पर ही अनुबंध अवधि में छह छह महीने की वृद्धि करते हुए ऐसे 31 मार्च 2021 तक चलाने की मंजूरी दी। भंडारण नियम 2019 में संशोधन करने की मंजूरी दी। संशोधन से प्रदेश में रेत खनिज की आपूर्ति अमृत रूप से संभव हो सकेगी। इससे निर्माण कार्यों को गति मिलेगी तथा श्रमिकों को रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
स्कूल
स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल आगामी 18 दिसंबर से नियमित रूप से पूरे निर्धारित समय तक के लिए संचालित होंगे। यह निर्णय बोर्ड की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। दूसरी तरफ कक्षा नौवीं एवं 11वीं के लिए विद्यार्थियों के नामांकन और उपलब्ध अध्यापन कक्ष के आधार पर प्राचार्य द्वारा स्थानीय स्तर पर कक्षाओं के संचालन पर निर्णय लिया जा सकेगा।
कोरोना अपडेट
देश में कोविड-19 से ठीक होने की दर 95% से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 94 लाख 22,000 संक्रमित व्यक्ति ठीक हो चुके हैं। इस समय देश में 339000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। इधर प्रदेश में शंकर मित्रों की कुल संख्या दो लाख 25 हजार से ज्यादा हो गई है। इनमें से अब तक दो लाख नो हजार से अधिक मरीज को रोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण घटकर 12000 के करीब आ गए हैं। शिवपुरी में कोरोना से ठीक होने वालों की दारु 95.75 हो गई है। शहडोल में कोरोना के 3 नए मरीज मिले हैं 4 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। टीकमगढ़ में 5 नए मरीज मैंने तीन लोग स्वस्थ हुए। सतना में 14, देवास में 10, बड़वानी में 12, मंडला में तीन, झाबुआ में 17, अशोक नगर में 10 और ग्वालियर में 39 नए प्रकरण सामने आए हैं।
जन आंदोलन
आगर मालवा के मार्शल आर्ट कोच शरद मंडलोई ने प्रधानमंत्री मोदी के कोरोना के खिलाफ शुरू किए जन आंदोलन को अपना समर्थन दिया है और कहा है कोविड-19 से बचाव के लिए मास्को सामाजिक दूरी का पालन बहुत जरूरी है।
मौसम
अब खबर मौसम की भोपाल, रायसेन, विदिशा, होशंगाबाद, देवास, शहडोल, सहित प्रदेश के कई जिलों में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश का मौसम बना हुआ है। हालांकि राजधानी भोपाल में कल बारिश नहीं हुई। रतलाम में सुबह से घना कोहरा छाया रहा, हमारे इंदौर में रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। सतना जिले में ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। बैतूल कलेक्टर राकेश सिंह ने जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग ने कहा कि आज से ठिठुरन वाली ठंड शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2 दिन में न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है। विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भोपाल, रीवा, धार, उज्जैन, बैतूल, शाजापुर, आगर मालवा, गुना, अनूपपुर, कटनी, मंडला, दमोह, सागर और छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
अंत में समाचार संक्षेप में
1. पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता सरताज सिंह कल फिर भाजपा में शामिल हो गए। चौहान ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
2. बेतूल जिले के नवगठित नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के लिए तहसीलदार घोड़ाडोंगरी और नगर परिषद शाहपुर के लिए अनुविभागीय राजस्व अधिकारी शाहपुर को प्रशासक नियुक्त किया है। इसी तरह गुना जिले की नवगठित नगर परिषद मधुसूदनगढ़ तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त किया गया है।
3. राजगढ़ जिले में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना के तहत अब तक 2921 प्रकरण स्वीकृत किए गए हैं।
4. खंडवा जिले के हनुवंतिया में कल से जल महोत्सव शुरू हुआ।
5. सीहोर जिले के बुधनी में कल खेल और युवा कल्याण विभाग ने फिट इंडिया कैंपेन के तहत प्रभातफेरी का आयोजन किया।
इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें