भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।
नमस्कार समाचारों के साथ में शैलेन्द्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।
1. हरियाणा के बाद उत्तराखंड के किसान में नए कृषि सुधारों के समर्थन में आगे आए, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात कर नए कानूनों को बताया किसान हितेषी।
2. प्रदेश में आज से भाजपा संभाग स्तर पर किसान सम्मेलन आयोजित कर करेगी कृषि कानूनों पर भ्रम दूर।
3. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल 392 करोड रुपए से ज्यादा की सिंचाई परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास किया।
4. लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा अगले 3 वर्षों में देश का सर्वाधिक विकसित राज्य बनेगा मध्य प्रदेश।
5. भोपाल, रायसेन, विदिशा सहित कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश जारी ठंडी हवाओं और कोहरे से बढ़ेगी सर्दी।
कृषि बिल समर्थन
उत्तराखंड के किसानों ने नए कृषि कानूनों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने कल केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से नई दिल्ली में मुलाकात की। श्री तोमर ने कृषि कानूनों का समर्थन करने के लिए किसानों का धन्यवाद किया। संवाददाताओं से बातचीत में कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों ने कानूनों को समझ लिया है और उनके पक्ष में अपने विचार व्यक्त किए हैं।
यह किसानों का तीसरा प्रति मंडल है जिसने श्री तोमर से मुलाकात कर कृषि कानूनों के प्रति समर्थन व्यक्त किया है। ऐसे वाले हरियाणा के किसानों के 2 प्रतिनिधि मंडलों ने श्री तोमर से मुलाकात कर नए कृषि कानूनों के प्रति समर्थन जताया था।
कृषि कानून जागरूकता
कृषि कानून के समर्थन में भाजपा द्वारा आज से प्रदेश में 2 दिन तक किसान सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। संभाग स्तर पर होने वाले इन किसान सम्मेलनों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा सहित केंद्रीय मंत्री गण और पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी संबोधित करेंगे। राज्यसभा सांसद ज्योतिराज सिंधिया संबोधित करेंगे। भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा किसानों से मुखातिब होंगे। भाजपा विधायक गिरीश गौतम ने भी कल सतना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था खत्म नहीं होगी। कटनी में विधायक संजय पाठक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृषि बिल को किसानों के हित में बताया। इस बीच मुरैना में कल नुक्कड़ सभा के जरिए भाजपा नेताओं ने किसान बिल की खूबियों से किसानों को रूबरू कराया।
सिंचाई परियोजना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के मिंटो हॉल से 932 करोड़ 16 लाख रुपए की सिंचाई परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि पहले राज्य में साढ़े सात लाख हेक्टेयर भूमि में सिंचाई होती थी, जैसे बढ़ाकर 41 लाख हेक्टेयर किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इसे और बढ़ाकर 65 लाख हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 27 बड़े बांध, 47 मध्यम और 287 छोटे बांध बनाकर 65 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। श्री चौहान ने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक-एक इंच खेती की जमीन को संचित करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प में मध्य प्रदेश तत्पर है। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीदी में मध्यप्रदेश ने पंजाब को पीछे छोड़ दिया है। इस मामले में इस दौरान मुख्यमंत्री ने अलीराजपुर के सेज गांव निवासी कृषक वीरेंद्र सिंह पटेल और बैतूल जिले के सुरेश बुबाड़े से चर्चा की।
आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश
लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की टीम के जरिए अगले 3 वर्षों में मध्यप्रदेश देश का सबसे ज्यादा विकसित राज्य बनेगा। भोपाल में आयोजित मध्य प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर कॉन्क्लेव के शुभारंभ के अवसर पर श्री भार्गव ने कहा कि प्रदेश ने वर्ष 2003 के बाद अधोसंरचना के साथ-साथ कृषि, सिंचाई, औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों में भी अपने सामाजिक दायित्व बोध जगाने की आवश्यकता है। तभी हम आप नरवर मध्य प्रदेश से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। खुले दिल से भागीदारी दर्ज कराने की अपील की।
कोरोना अपडेट
पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 30 हजार 605 रोगियों के ठीक होने के साथ ही देश में स्वस्थ होने की दर बढ़कर लगभग 95% हो गई है। अब तक 93 लाख 88 हजार 159 रोग ठीक हुए हैं। उत्तर प्रदेश में शंकर मित्रों की कुल संख्या दो लाख 24 हजार से ज्यादा हो गई है, हालांकि इनमें से करीब दो लाख आठ हजार मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इंदौर में 428 नए मरीज मिले हैं। देवास में 11 नए मामले सामने आए हैं जबकि 9 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। छिंदवाड़ा में 16 नए मरीज मिले हैं। अनूपपुर जिले में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ रही है, लगातार हो रही जांचों में कोई संक्रमित ना मिलना जिले के लोगों द्वारा अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दर्शाता है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार कल प्राप्त 229 रिपोर्टों में से एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
जन आंदोलन
आगर मालवा के वॉलीबॉल कोच पवन उछारिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोरोना के खिलाफ शुरू किए गए जन आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। श्री पवन ने कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है।
गांजा जप्त
अवैध शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आंध्र प्रदेश से गांजा लाकर आगरा डिलीवरी करने वाले आठ आरोपियों को मुरैना जिले की पोरसा पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से 840 किलो गांजा मिला है जिसकी बाजार में कीमत 2 करोड़ बताई गई है। पुलिस के अनुसार शिवपुरी मुरैना के ट्रक ड्राइवरों सहित 9 लोग गांजे की तस्करी एक पुराने ट्रक से कर रहे थे। इसके लिए ड्राइवर केबिन के पीछे गोपनीय केबिन बनाया करता था। जिसमें यह माल छुपा कर लाया गया था। पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक तस्कर फरार हो गया।
मौसम
पिछले 4 दिनों से हो रही बारिश के बाद अब प्रदेश में ठंड जोरों पर है। भोपाल सहित कई जले पूरी तरह से कोहरे के आगोश में है। रुक रुक कर बारिश हो रही है। ठंडी हवाओं ने लोगों को कपकपाने पर मजबूर कर दिया है। कटनी और रायसेन में बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। क्योंकि बारिश रवि फसलों के लिए लाभदायक बताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक वातावरण में नमी कुछ कम होना शुरू होगी ऐसे दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी साथ ही रात के तापमान में गिरावट होगी। 2 दिन बाद प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर कड़ाके की ठंड शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उज्जैन, अशोक नगर, ग्वालियर, गुना, छतरपुर, रायसेन, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, जबलपुर, होशंगाबाद और सीहोर जिले में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है।
अंत में समाचार संक्षेप में
1. खंडवा के हनुवंतिया में आज से जल महोत्सव शुरू होगा इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से करेंगे।
2. पन्ना जिले के पवई से विधायक पहलाद सिंह लोधी ने भ्रमण के दौरान रेपुरा क्षेत्र के ग्राम रूपझिर मैं मोटरसाइकिल से अवैध रूप से भेजे जाने के लिए ले जाई जा रही शराब पकड़ी।
इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें