13 दिसंबर, 2020

मध्य प्रदेश समाचार | आज के समाचार | दिनांक 13.12.2020

Leave a Comment
भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।

नमस्कार समाचारों के साथ में शैलेन्द्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा सरकार की नीयत और नीति किसानों के हित में कृषि सुधारों से किसानों को नए बाजार मिले।
2. नए कृषि कानून के तहत होशंगाबाद के एसडीएम अदालत ने 24 घंटे में किसानों को दिलाया इंसाफ, निजी कंपनी को अनुबंध के मुताबिक उपज खरीदने का दिया आदेश।
3. देश में covid महामारी से स्वस्थ होने वालों की दर 95% के करीब पहुंची। प्रदेश में अब तक 2 लाख 5000 से ज्यादा मरीज हुए ठीक।
4. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के मुख्य आधार स्तंभों में स्वास्थ्य शामिल।
5. प्रदेश में बारिश है बड़ी ठंडक भोपाल होशंगाबाद उज्जैन इंदौर संभाग में आज की बारिश की संभावना।

प्रधानमंत्री फिक्की
                        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में covid 19 महामारी के प्रकोप से उतार-चढ़ाव के बावजूद आर्थिक सुधारों की रफ्तार पर प्रसन्नता व्यक्त की है। कल नई दिल्ली में भारतीय उद्योग और वाणिज्य मंडल परिसंघ फिक्की की 93b वार्षिक आम बैठक में श्री मोदी ने कहा कि आर्थिक संकेतों से नई आशाएं जगी है और देश ने संकट के इस दौर में बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय देश के उद्यमियों नौजवानों किसानों और सभी आम भारतीयों को दिया जा सकता है। अपने संबोधन में श्री मोदी ने कहा कि सरकार नीयत और नीति से किसानों का हित चाहती है। उन्होंने कहा कि किसान समृद्ध होगा तो देश समृद्ध होगा। सबसे ज्यादा फायदा किसानों को होने वाला है। आप किसानों को नए बाजार और नए विकल्प मिलेंगे किसी क्षेत्र में ज्यादा निवेश होगा।

किसान कानून लाभ
                         किसानों के फायदे के लिए उठाए गए एक बड़े कदम के तहत होशंगाबाद की एसडीएम अदालत में नए कृषि नीति के तहत एक निजी कंपनी को अनुबंध पर खेती करने वाले किसानों से उनकी उपज खरीदने का आदेश दिया है।

कानून जागरूकता
                        कृषि कानून को लेकर पंजाब हरियाणा जैसे राज्यों में हो रहे विरोध के बीच हम भाजपा भी किसान संगठनों की तर्ज पर बिल के समर्थन में देश भर में अभियान चलाएगी। मध्यप्रदेश में इसकी जिम्मेदारी कृषि मंत्री कमल पटेल को सौंपी गई है, श्री पटेल कृषि बिल को लेकर भाजपा नेताओं को ट्रेनिंग देकर बिल के फायदे बताएंगे। कल भोपाल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए खेत पर चर्चा अभियान भी शुरू किया गया है।

लोक अदालत
                  प्रदेश के सभी न्यायालयों में कल राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, यह लोक अदालत उच्च न्यायालय से लेकर जिला एवं तहसील न्यायालय में आयोजित की गई। इनमें आपसे 16 सुलह मशवरे के आधार पर लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया। कोरोना महामारी में करीब 9 महीने बाद आयोजित हुई इन लोक अदालतों में जबलपुर सहित कई जगह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और प्रत्यक्ष तौर पर दोनों तरीकों से सुनवाई की गई। होशंगाबाद में 30, कटनी में 19, धार में 38 और उमरिया में 9 खंड पीटो के जरिए मामलों की सुनवाई की गई।

कोरोना अपडेट
                    देश में कोरोना महामारी से स्वस्थ होने की दर 94.89% हो गई है। कल के 33494 लोग ठीक हुए। इस दौरान करीब 30000 नए मामले दर्ज किए गए। इधर प्रदेश में संक्रमित की कुल संख्या दो लाख 22 हजार से ज्यादा हो गई है। शहडोल में कोरोना के साथ नए मामले आए हैं। इस बीच जिले में मास्क नहीं लगाने और सार्वजनिक जगहों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। देवास में 17 आगर मालवा में चार जबलपुर में 59 नए मरीज मिले हैं। 

आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश
                              मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के मुख्य आधार स्तंभों में स्वास्थ्य भी शामिल है। स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी उपाय किए जाएं। उन्होंने भोपाल के हमीदिया अस्पताल के covid बार्ड की बिजली गुल होने के मामले में जानकारी लेते हुए विस्तृत जांच के निर्देश दिए। श्री चौहान ने कहा कि तथ्य सबके सामने रखे जाएं यदि कमियां हैं तो उन्हें दूर किया जाए।

मौसम बारिश
                 भोपाल, जबलपुर, होशंगाबाद, बैतूल, आगर मालवा और मंडला सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार से रुक-रुक कर हो रही बारिश से ठंड बढ़ गई है। कल भी लगभग सभी संभागों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई। भोपाल में 6.7 मिलीमीटर और इंदौर में 10.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उमरिया जिले में हुई बारिश से किसान खुश हैं यह बारिश रबी फसलों के लिए उपयुक्त बताई जा रही है। 12 से शिवपुरी, डिंडोरी, बैतूल और शहडोल में भी सर्दी का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग में भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन संभाग ओके जिलों में कुछ स्थानों पर कर चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। वही ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

अंत में समाचार संक्षेप में

1. केंद्रीय इस्पात मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कल नरसिंहपुर में कहा कि नए कृषि सुधार किसानों का संरक्षण करेंगे।
2. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कल मंदसौर के बही गांव में करीब 22 लाख रुपए से निर्मित होने वाले पुल का भूमि पूजन किया। 
3. सतना जिले के बीसलपुर में राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का उद्घाटन किया।
4. उमरिया जिले के चेचरिया मैं कल जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर मौके से उनका निराकरण किया।
5. बालाघाट में पुलिस ने मुठभेड़ में 33 लाख की दो इनामी महिला नक्सलियों को मार गिराया।
6. मुरैना कलेक्टर ने शहर में सफाई व्यवस्था पर्याप्त ना होने पर नगर निगम अमले को चेतावनी देते हुए स्थिति सुधारने के निर्देश दिए हैं।
7. सीहोर में नगर पालिका परिषद द्वारा बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए हॉकर्स जोन का कल भूमि पूजन किया गया।
8. शहडोल जिले के बटूरा में एक ट्राली ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी इस हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई।

इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
If You Enjoyed This, Take 5 Seconds To Share It

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें