भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।
नमस्कार समाचारों के साथ में शैलेन्द्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर कहा केंद्र सरकार गरीबों सहित देश के प्रत्येक नागरिक के सशक्तिकरण के प्रयास कर रही है।
2. प्रदेश में ड्रग माफिया के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान मुख्यमंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश।
3. देश में covid-19 संक्रमित लोगों की संख्या काटकर 3.71% हुई प्रदेश में भी दो लाख 4000 से अधिक मरीज हुए स्वस्थ।
4. प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना में राज्य के एक हजार से ज्यादा ग्रामों का चयन।
5. रतलाम, मंदसौर, उज्जैन और गुना सहित कई जिलों में बारिश ठंडी हवाओं से गिरा पारा।
प्रधानमंत्री-गरीब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोहराया है कि केंद्र सरकार गरीब हो शायद देश के प्रत्येक नागरिक के सशक्तिकरण के प्रयास कर रही है। महिलाओं के सशक्तिकरण को महाकवि सुब्रह्मण्यम भारती का महत्वपूर्ण विचार बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब महिलाएं भी ससस्त्र सेनाओं में कमान अधिकारी के तौर पर शामिल हो रही है। प्रधान मंत्री ने कल शाम वीडियो कांफ्रेंस के जरिए चेन्नई में वानविल संस्कृति केंद्र द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय भारतीय महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि 15 करोड़ महिलाओं को मुद्रा ऋण दिया गया है और वे आर्थिक रूप से सबल बन रही है। उन्होंने कहा कि भारती राष्ट्रवाद और तमिल भाषा अभिमान को अलग अलग रखते थे।
पर्यावरण मंत्री
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन रातों-रात नहीं हुआ बल्कि वर्तमान स्थिति पिछले 102 वर्ष से पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभावों का नतीजा है। पेरिस समझौते के 5 साल पूरे होने के सिलसिले में कल नई दिल्ली में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए श्री जावड़ेकर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन हाल की घटनाओं का परिणाम नहीं है बल्कि ऐतिहासिक घटनाक्रम का नतीजा है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन में ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन का बड़ा हाथ रहा है। उन्होंने कहा कि इन गैसों के कुल उत्सर्जन में अमेरिका 25% यूरोप 22% और चीन 13% गैसों का उत्सर्जन करते हैं जबकि भारत का हिस्सा सिर्फ 3% का है। श्री जावड़ेकर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऐतिहासिक पेरिस जलवायु समझौते के 5 साल पूरा होने के अवसर पर विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
नशा मुक्ति अभियान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए विशेष अभियान चलाकर उनकी जड़ों पर प्रहार किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि देश में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा आगामी 15 दिसंबर से 22 दिसंबर तक नशा विरोधी विशेष अभियान चलाया जाना प्रस्तावित है। श्री चौहान ने निर्देश दिए हैं कि इस संबंध में प्रदेश में सघन अभियान चलाकर नशीली वस्तुओं का कारोबार करने वालों को नेस्तनाबूद कर दिया जाए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा प्रदेश के 15 जिलों की सूची भिजवाई गई है जहां नशीली वस्तुओं का कारोबार अधिक पाया गया है। यह जिले हैं इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, भोपाल, जबलपुर, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, रतलाम, ग्वालियर, सतना, सागर, दतिया और रीवा। इसके अलावा विदिशा, पिपरिया, आगर मालवा क्षेत्र भी संवेदनशील है तथा इन सभी क्षेत्रों में अधिक मामले सामने आए हैं।
कोरोना-अपडेट
देश में कॉविड 19 से पीड़ित लोगों की संख्या और घटकर 3.71% रह गई है। पिछले 24 घंटों में करीब 8500 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। देश में कल तक 92 लाख 91 हज़ार लोग स्वस्थ हुए हैं। इधर प्रदेश में कोरोना संक्रमित की कुल संख्या दो लाख 20 हजार से ज्यादा हो गई है। अब तक दो लाख 4000 से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं । देवास जिले में कल कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं जबकि 7 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उज्जैन में कल 19 लोगों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई। और 16 नए संक्रमित मिले। जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने पर 30 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया 52 नए मरीज सामने आए। छिंदवाड़ा जिले में अब तक 2090 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं। शहडोल में तीन होशंगाबाद और बैतूल में 15-15 अशोकनगर में 7 श्योपुर में 2 नए मरीज मिले हैं। अनूपपुर शहर की खबर मिली है जहां 254 रिपोर्ट में से किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया।
आदर्श ग्राम
प्रदेश में 50% से अधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या वाले चयनित गांवों को समग्र रूप से विकसित करने के लिए प्रधान मंत्री आदर्श ग्राम योजना संचालित की जा रही है। इस योजना में प्रदेश के 1033 गांव चलने किए गए हैं। पूर्णिया योजना पंचायत एवं ग्रामीण विकास द्वारा संचालित की जा रही थी। अब यह योजना अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही हैं। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश मोदी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया की चैनल गांव में से 918 गांव का विकास योजना प्लान तैयार कर लिया गया है। योजना में विशेष रूप से 10 कार्यक्षेत्र जिन में पेयजल स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़कें, आवास, स्वच्छ ईंधन के साधन आजीविका एवं कौशल विकास प्रमुख है।
मौसम
प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। भोपाल सहित राज्य के कई जिलों में कल सुबह से ही रुक रुक कर बारिश हुई। बारिश हो ठंडी हवाओं से सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोव के असर से यह बारिश हो रही है। शिवपुरी जिले में रिमझिम बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस बार इसको रबी फसलों के लिए फायदेमंद बताया जा रहा है। आगर मालवा राजगढ़ रतलाम और मंदसौर में भी दिन भर से हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहा। उज्जैन और सीहोर जिलों में भी मावठे की बारिश से ठंड का असर बढ़ गया है। अशोकनगर और गुना में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। नीमच में सुबह लगभग 5:00 बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई जो हल्की बारिश के बाद देर रात तक जारी रही। अलीराजपुर जिले में बीती रात से रिमझिम बारिश का दौर जारी है यह बारिश फसलों के लिए काफी मुफीद मानी जा रही है। मौसम विभाग ने एक-दो दिन इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे कम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज किया गया।
फिट इंडिया अभियान
फिट इंडिया अभियान फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज के माध्यम से इंदौर में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के मकसद से 13 दिसंबर को सुबह 7:00 बजे नेहरू स्टेडियम से साइकिल उत्थान का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जोसेप बक्सला ने बताया है कि साइक्लोथान लगभग 4 किलोमीटर की होगी। इस दौरान कोविड के नियमों का पालन करना जरूरी होगा।
स्पेशल हैंडलूम एक्सपो
राजधानी भोपाल के गौहर महल में हाथ से स्पेशल हैंडलूम एक्सपो 2020 शुरू हो रहा है। 25 दिसंबर तक चलने वाले इस एक्सपो में देश के 10 राज्यों के बुनकरों द्वारा तैयार की गई हैंडलूम के उत्पाद खरीदें के लिए उपलब्ध रहेंगे। ग्राम उद्योग आयुक्त हस्तशिल्प विकास निगम के प्रबंधक संचालक राजीव शर्मा ने कल बताया कि covid महामारी के चलते बुनकरों को आई समस्याओं के निराकरण के लिए स्पेशल हैंडलूम एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है।
अंत में समाचार संक्षेप में
1. टीकमगढ़ जिले में 27 से 29 दिसंबर तक राष्ट्रीय फाइलेरिया अभियान चलाया जाएगा।
2. सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल डायरेक्टर्स ने अपने प्रदेश व्यापी मांग को लेकर कल होशंगाबाद में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जिसमें स्कूल जल्द खोले जाने की मांग की गई।
3. अशोकनगर कलेक्टर अभय वर्मा ने 15 दिसंबर तक हर हाल में पात्रता पर्ची वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।
4. फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत आगर मालवा के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में योग एवं सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
5. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए रविवार से शिवपुरी में संपूर्ण योगदान रहेगा, हालांकि दूध, दवा, फल, सब्जी सुविधा जारी रहेगी।
6. कटनी और छतरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पश्चिम बंगाल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें