भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।
नमस्कार समाचारों के साथ में शैलेन्द्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नए संसद भवन की आधारशिला रखी, उन्होंने कहा नया संसद भवन, 21 वी सदी के भारत की आकांक्षाएं पूरी करेगा।
2. सरकार ने कहा कृषि संबंधी सुधार किसानों के हितों को ध्यान में रखकर किए गए, कृषि सुधार के जिन प्रावधानों पर आपत्तियां हैं, सरकार उनके बारे में बातचीत करने को तैयार है।
3. हज यात्रा के लिए आवेदन जमा करने की तिथि 10 जनवरी तक बढ़ाई गई।
4. इंदौर से विभिन्न शहरों के लिए 13 विशेष रेलगाड़ियां चलेंगी, नांदेड़ अमृतसर एक्सप्रेस विशेष ट्रेन आज आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
प्रधानमंत्री संसद भवन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली में संसद मार्ग पर नए संसद भवन की आधारशिला रखी। देवेंद्र धर्मगुरुओं ने सर्वप्रथम प्रार्थना की। इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि नया संसद भवन एक ऐसा स्थान होगा जो 21 वी सदी के भारत की आकांक्षाएं पूरी करेगा। उन्होंने कहा कि है आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का साक्षी होगा। प्रधानमंत्री ने आधारशिला रखे जाने के अवसर को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में मील का पत्थर बताया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा भवन में ढांचागत विस्तार की ओर गुंजाइश नहीं थी, यही कारण है कि नए संसद भवन का निर्माण करना आवश्यक हो गया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर नवीन संसद भवन निर्माण के शिलान्यास के ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश की जनता की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। नया संसद भवन 2022 में देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ में नए भारत की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के अनुरूप होगा। नए भवन के निर्माण पर 971 करोड रुपए की लागत आएगी।
तोमर किसान
सरकार ने कहा है कि कृषि संबंधी सुधार किसानों के हितों को ध्यान में रखकर किए गए हैं। कल नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार चाहती है किसान अपनी उपज मंडी से बाहर कहीं भी किसी को भी और मनचाही कीमत पर बेच सकें। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि सुधार के जन प्रावधानों पर आपत्तियां हैं सरकार उनके बारे में खुले दिल से बातचीत करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार ने समर्थन मूल्य और मंडियों के बारे में किसानों की चिंताओं को दूर करने के लिए प्रस्ताव भेजा लेकिन किसान नेताओं ने इसे अस्वीकार कर दिया। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह बात एकदम स्पष्ट है कि कृषि कानूनों का कृषि उत्पाद विपणन समिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
पोखरियाल विद्यार्थी
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कल आगामी बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगिता परीक्षाओं में शामिल हो रहे देश भर के विद्यार्थियों के अभिभावकों और शिक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। 1 घंटे के इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने बोर्ड परीक्षा और प्रवेश परीक्षाओं से संबंधित उनकी विभिन्न समस्या और प्रश्नों के उत्तर दिए। इस अवसर पर श्री पोखरियाल ने कहा कि विद्यार्थी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के ब्रांड एंबेसडर है।
मानवाधिकार दिवस
कल मानवाधिकार दिवस था। यह दिन मानव अधिकार और उनके सार्वभौमिक घोषणा के उपलक्ष में हर वर्ष 10 दिसंबर को मनाया जाता है। इस अवसर पर भारत के राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने वर्चुअल माध्यम से एक समारोह का आयोजन किया। इसमें गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सरकार ने महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए हैं। सीधी में जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा मानव अधिकारों एवं महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
हज आवेदन
अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने घोषणा की है कि वर्ष 2021 की हज यात्रा के लिए आवेदन जमा करने की तिथि 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। कल मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत में श्री नकवी ने कहा की आयु, स्वास्थ्य और कोरोना वायरस महामारी से संबंधित विभिन्न प्रतिबंधों पर विचार करते हुए हज यात्रा की तारीख बढ़ाई गई है।
इंदौर रेलवे
इंदौर से विभिन्न शहरों के लिए 13 विशेष रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं। 12 दिसंबर से पश्चिम रेल मंडल रतलाम इंदौर से कोच्चि वाली गाड़ी शुरू कर रहा है। रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र कुमार जयंत ने विशेष ट्रेनों के संबंध में जानकारी दी।
नहीं भोपाल रेल मंडल ने कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। जबलपुर अजमेर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन आज 11 दिसंबर से अगली सूचना तक जबलपुर स्टेशन से रात 9:00 बजे चलकर अगले दिन 2:30 बजे अजमेर स्टेशन पहुंचेगी इसी प्रकार वापसी में अजमेर जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन 12 दिसंबर से अगली सूचना तक अजमेर स्टेशन से दोपहर 3:30 बजे चलकर जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन भोपाल मंडल के मुंगावली, अशोकनगर, गुना और रुठियाई स्टेशन पर रुकेगी इसी प्रकार सूरत से छपरा एक्सप्रेस ट्रेन के समय में भी बदलाव किया गया है। माई किसान आंदोलन के चलते रेल प्रशासन में नांदेड़ अमृतसर एक्सप्रेस विशेष ट्रेन को आंशिक रूप से निरस्त कर दिया है। आज 11 दिसंबर को नांदेड़ से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी और 13 दिसंबर को नई दिल्ली स्टेशन से प्रारंभ होगी नई दिल्ली अमृतसर के बीच ट्रेन निरस्त रहेगी।
रेरा लोक अदालत
मध्य प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण रेरा में 12 दिसंबर को आयोजित नेशनल लोक अदालत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रभारी अध्यक्ष तथा सदस्य न्यायिक दिनेश कुमार नायक ने बताया है कि रेरा भवन में सुबह 11:00 बजे से तीन खंडपीठ के माध्यम से उदय पक्षों के लंबित अथवा प्रिलिटिगेशन स्तर के राजीनामा योग्य विचाराधीन प्रकरणों का निराकरण आपसी समझौते से किया जाएगा। लोक अदालत के आयोजन से पूर्व तीनों खंडपीठ में अभी तक करीब 155 राजीनामा योग्य प्रकरण को रखे जाने की सहमति बन चुकी है। साथ ही प्राधिकरण द्वारा ज्यादा से ज्यादा राजीनामा योग्य अन्य लंबित प्रकरणों के आपसी समझौते से निराकरण के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश मौसम
मध्य प्रदेश में मौसम में हल्का बदलाव महसूस किया जा रहा है राजधानी भोपाल में कल सुबह से बादल छाए रहे। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ है प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रीवा और उमरिया में दर्ज किया गया अगले 24 घंटों के दौरान उज्जैन शाजापुर आगर मालवा जिले में बारिश की संभावना जताई गई है। जबलपुर जिले में भी पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होने से मौसम में बदलाव महसूस किया गया है यहां रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है वही दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिणी हवाओं के कारण जीत का असर कम हो गया है और अगले 48 घंटों तक मौसम में शुष्क बना रहेगा।
इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें