10 दिसंबर, 2020

मध्य प्रदेश समाचार | आज के समाचार | दिनांक 10.12.2020

Leave a Comment
भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।
नमस्कार समाचारों के साथ में शैलेन्द्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।

1. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने फिर कहा- न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली रहेगी जारी, मंडियां नहीं होंगी बंद।
2. भोपाल और खंडवा में महापौर पद के लिए ओबीसी महिला होगी उम्मीदवार, ग्वालियर देवास समेत पांच नगर निगम अनारक्षित महिला महापौर के लिए रिजर्व।
3. स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी ने कहा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और ज्यादा प्रभावी बनाया जाएगा।
4. आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के तहत राज्य में 800 नवीन दुग्ध सहकारी समितियों का गठन किया जाएगा।
5. प्रदेश को मिला 'बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स अवॉर्ड'।

कृषि कानून-तोमर
               केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक बार फिर सरकार का रुख स्पष्ट किया उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी प्रणाली जारी रहेगी और कृषि सहकारी विपणन समितियों द्वारा संचालित मंडियों को बंद नहीं किया जाएगा। एक ट्वीट में श्री तोमर ने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसानों की जमीन नहीं छीन सकता और ना ही फसल खरीदने वाले किसानों की जमीन में कोई परिवर्तन कर सकता। श्री तोमर ने यह भी कहा कि कोई भी ठेकेदार पूरा भुगतान किए बिना अनुबंध खत्म नहीं कर सकता। कृषि मंत्री ने कहा कि नए कृषि कानूनों के तहत किसान अपनी फसल उगाने से पहले ही उसके नाम तय कर सकता है उन्होंने कहा कि फसलों के खरीदारों को समय पर भुगतान करना होगा और ऐसा नहीं करने पर ठेकेदारों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

निकाय-आरक्षण
                     प्रदेश के नगर पालिक निगम, नगर पालिका और नगर परिषदों के आगामी सामान निर्वाचन के लिए महापौर और अध्यक्ष पद के आरक्षण की कार्यवाही कर भोपाल में हुई। इसके तहत भोपाल और खंडवा में अगली महापौर अन्य पिछड़ा वर्ग से महिला होगी, जबकि ग्वालियर, देवास, बुरहानपुर, सागर और कटनी में अनारक्षित महिला महापौर बनेंगे। इंदौर, जबलपुर, रीवा और सिंगरौली महापौर का पद अनारक्षित हो गया है। जबकि 99 नगरपालिका में सारंगपुर, सिवनी मालवा, बेगमगंज, टीकमगढ़, नौगांव, पोरसा, अशोकनगर, डोंगर, परासिया, कोतमा, सिहोरा, पसान, सीधी, बड़नगर, गंजबासौदा, नरसिंहगढ़, सीहोर, पीतमपुर, बड़वाह, सेंधवा, नरसिंहपुर, आगर, शाजापुर, खाचरोद, उमरिया, गाडरवारा और अनूपपुर अनारक्षित है। वहीं बैतूल, विदिशा, राजगढ़, पिपरिया, पन्ना, खरगोन, गढ़ाकोटा, बालाघाट, नागपुर, महिदपुर, शिवपुरी, बैरसिया, मुलताई, देवरी, दतिया, सिवनी,अमरवाड़ा, करेली नीमच, अंबा मंडीदीप और सजापुर नगरपालिका महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। 

निकाय-आरक्षण
                     इसके अलावा जावरा, छतरपुर, धार, सनावद, नेपानगर, आष्टा, ब्यावरा, हरदा, पांढुर्ना, शिवपुर कला, होशंगाबाद, रायसेन और मंदसौर से ओबीसी महिला उम्मीदवार हो सकती हैं। मकरोनिया डाबर, आमला, चंदेरी, बिना, लहार पर महाराजपुर एससी और झाबुआ पार्टी मलाजखंड एसटी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री
              स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी ने उमरिया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की और अधिक प्रभावी बनाने की जरूरत है और यह कार्य जल्द ही किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा हर बीमार व्यक्ति को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं शासकीय चिकित्सालय से मिले। कोई भी बीमार व्यक्ति निराश होकर ना लौटे। उन्होंने कहा कि गत दिनों शहडोल में बच्चों की मौत के कारणों की समीक्षा के लिए उनके द्वारा संभाग के तीनों जिलों का भ्रमण किया गया है आवश्यक संसाधन सीकर उपलब्ध कराए जाएंगे। संभाग स्तर पर बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। 

अंतरराष्ट्रीय राजा भूमिबोल पुरस्कार
                      भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद को खाद्य और कृषि संगठन अंतर्राष्ट्रीय राजा भूमिबोल विश्व मृदा दिवस पुरस्कार से सम्मानित किया है। शादी में 5 दिसंबर को विश्व मृदा दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई है। इस संस्थान को यह पुरस्कार स्वास्थ्य मिट्टी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए दिया गया है। जनवरी 2021 में थाईलैंड में पुरस्कार दिया जाएगा। संस्थान के निदेशक डॉ अशोक कुमार पात्रों ने बताया है कि सभी के लिए गर्व की बात है।

आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश
                   सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद भदौरिया ने बताया है कि आज खबर मध्य प्रदेश के अंतर्गत प्रदेश में 800 नवीन दुग्ध सहकारी समितियों का गठन किया जा रहा है। इससे प्रदेश के 40000 दुग्ध उत्पादकों को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि दूध संघ द्वारा इन किसानों से 1 लाख 20 हजार लीटर दूध क्रय किया जा सकेगा। डॉक्टर भदौरिया ने बताया कि दुग्ध सहकारी समितियों से संबंधित प्रदेश के दो लाख 68 हजार दुग्ध उत्पादकों एक किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत पशुपालकों को पशु पालन के लिए एक लाख 60 हजार रुपए से 3 लाख तक का ऋण प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत भूमिहीन पशुपालक भी ऋण प्राप्त करने के लिए पात्र हैं।

कोविड-अपडेट
                   देश में covid-19 के 32000 नए मामलों के साथ भारत में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 97 लाख 35 हजार 850 तक पहुंच गई है। इनमें से अब तक 93 लाख 15 हजार 581 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। ठीक होने वालों की दर 94.66% है। इधर प्रदेश में अब तक दो लाख दो हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में 495 नए मरीज मिले हैं। यहां तक 41 हजार से ज्यादा मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं। उज्जैन में 23 नए मरीज मिले और 23 मरीजों की छुट्टी हो गई। छिंदवाड़ा में 26 नए मरीज मिले 2 मरीजों की मृत्यु हो गई। देवास में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की दर 95% से ज्यादा हो गई यहां 20 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। अशोकनगर में कोरोना संक्रमण से एक व्यापारी की मृत्यु हुई। 

मध्य प्रदेश खेल सम्मान
               खेलों के क्षेत्र में प्रदेश में किए जा रहे अभूतपूर्व विकास और खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही अंतरराष्ट्रीय खेल सुविधाओं के लिए मध्य प्रदेश को बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स अवार्ड से नवाजा गया। भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ फिक्की द्वारा खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले खेल हस्तियों को इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2020 प्रदान किए गए। ऑनलाइन समारोह में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को यह अवार्ड प्रदान किया गया।

अंत में समाचार संक्षेप में

1. उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव एक दिवसीय दौरे पर कल जबलपुर पहुंचे, यहां उन्होंने सर्किट हाउस में बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और विभाग के अधिकारियों से वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
2. मंदसौर जिले के शामगढ़ में आगामी 14 दिसंबर को उद्योग व व्यापार शिविर आयोजित किया जाएगा। 
3. पन्ना में बाघ पी 111 का रेडियो कॉलर टाइट होने से गले में घाव हो गया बाघ को बेहोश कर बड़ी मशक्कत कर रेडियो कॉलर को निकाला गया।
4. सतना जिले के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरपाटन में कल विकासखंड स्तरीय चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया।
5. गुना में फिट इंडिया के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।

इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
If You Enjoyed This, Take 5 Seconds To Share It

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें