नमस्कार समाचारों के साथ में शैलेन्द्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।
1. प्रदेश में बेअसर रहा किसान संगठनों द्वारा बुलाया गया बंद कांग्रेस ने भी दिया था समर्थन।
2. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की भारत बंद को समर्थन देने पर विपक्षी दलों की निंदा कहा यही भ्रम फैला रहे।
3. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आकाशवाणी से चर्चा में नए कृषि सुधारों को किसानों के लिए बताया ऐतिहासिक।
4. प्रदेश में कोविड-19 के अब तक दो लाख से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ सक्रिय मामले भी हुए कम।
5. स्वास्थ्य मंत्री ने किया शहडोल जिला अस्पताल का दौरा व्यवस्थाओं में ढिलाई बरतने पर सिविल सर्जन और सीएमएचओ को हटाया।
भारत बंद-प्रदेश
कुछ किसान संगठनों द्वारा नए कृषि कानूनों के विरोध में बुलाए गए भारत बंद के आह्वान का प्रदेश में कोई भी असर नहीं देखा गया। राजधानी भोपाल समेत सभी जिलों में बाजार खुले रहे और परिवहन सेवा भी जारी रही। वेबसाइट राजधानी माने जाने वाले इंदौर शहर में छावनी, गंज साहिब सभी व्यापारिक केंद्रों में कामकाज रोजाना की तरह चलता रहा। उमरिया जिले में भारत बंद पर असर रहा और बाजार फूल की तरह खुले। वही छिंदवाड़ा, मुरैना और सीहोर जिले में भी बंद का कोई असर नहीं दिखा। सुबह 9:00 बजे से दुकान है अपने तय समय के अनुसार खुली। मंडी में रोज की तरह के सांसद जी आदि लेकर पहुंचे। अशोकनगर में भी रोजाना की तरह किसान कृषि मंडी में उपज की बिक्री के लिए पहुंचे। सागर, खंडवा, बैतूल, शहडोल, शिवपुरी, नीमच और देवास में भी बंद बेअसर नजर आया।
जावड़ेकर-भारत बंद
सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कृषि कानूनों के खिलाफ कल के भारत बंद का समर्थन करने के लिए विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल इन कानूनों को लेकर किसानों के बीच भ्रम फैला रहे हैं। नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है। जावड़ेकर ने कहा कि यह कानून किसान के हित में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, डीएमके और अन्य विपक्षी दल इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं क्योंकि जब वे सत्ता में थे तो उन्होंने अनुबंध पर खेती का कानून बनाया था। श्री जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में भी कृषि से संबंधित कानून लाने का उल्लेख किया था। कहां की किसानों ने लागत के अलावा लाभकारी मूल्य दिए जाने की मांग की थी और सरकार उन्हें लागत से 50% अधिक कीमत दे रही है।
कृषि सुधार-शिवराज
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल भोपाल में चर्चा करते हुए नए कृषि सुधार कानूनों पर विपक्ष के विरोध भरे रवैया की आलोचना करते हुए इसे उनकी दोहरी राजनीति बताया है। गुना जिले के किसान बलेश यादव ने बातचीत में कहा कि उसे नए कानून की वजह से अपनी उपज का बेहतर दाम मिल सका।
कोविड-अपडेट
देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। कल देश में सक्रिय मामलों का प्रतिशत 4 से भी नीचे गिर गया है। अब तक 91 लाख से अधिक लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं, जो अब तक संक्रमित हुए लोगों का 94.59% है। पिछले 24 घंटों में 39 हजार से अधिक लोक संक्रमण से मुक्त हुए हैं। अगर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या दो लाख से ज्यादा हो गई है। जबकि सक्रिय प्रकरण 13 हजार के आसपास बने हुए हैं।
जन आंदोलन
धार के अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा ने नरेंद्र मोदी द्वारा कोविड-19 महामारी के खिलाफ चलाए जा रहे जन आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। वर्मा ने लोगों से 2 गज की दूरी का पालन करने, समय-समय पर हाथ धोने और मास्क पहनने सहित अन्य सावधानियां बरतने की अपील की है।
स्वास्थ्य मंत्री दौरा
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी ने कल शहडोल जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। डॉ चौधरी ने अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजनों सहित विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं में ढिलाई बरतने पर जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राकेश पांडे और सिविल सर्जन डॉ व्ही एस वारिया को मौके से ही अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को फोन कर तुरंत हटाने के निर्देश दिए। डॉ चौधरी ने कहा कि बच्चों के इलाज और अस्पताल की व्यवस्थाओं में जुलाई और लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी।
मंत्री परिषद
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कल मंत्री परिषद की वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में शिवपुरी स्थित चिकित्सा महाविद्यालय के अंतर्गत निर्माणाधीन 300 बिस्तरीय अस्पताल के लिए 223 करोड़ 75 लाख रुपए जारी करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा मंत्री परिषद ने भोपाल के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में 2000 बिस्तरीय चिकित्सालय के लिए निर्मित होने वाले भवनों की डिजाइन भूकंप रोधी और अग्नि सुरक्षा के मानकों के अनुरूप कराने के लिए 479 करोड़ 27 लाख रुपए की पुनरीक्षित राशि की स्वीकृति दी। वहीं बैठक में शिवपुरी की झीलों के पर्यावरण उन्नयन एवं संरक्षण योजना के लिए कुल राशि 111 करोड़ 55 लाख रुपए जारी करने की स्वीकृति दी गई।
आईटीआई
प्रदेश के सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में खाली सीटों पर आवेदक 10 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा आईटीआई में फिर से प्रवेश प्रक्रिया आज से प्रारंभ की जा रही है। आवेदक एमपी ऑनलाइन पर रजिस्ट्रेशन में हुई गलतियों में सुधार और नए कॉलेज का चयन , चॉइस फिलिंग और संस्थाओं में एडमिशन प्राथमिकता में सुधार, नए आवेदकों का रजिस्ट्रेशन आदि भी 10 दिसंबर तक कर सकते हैं। प्रवेश के लिए मेरिट सूची 10 दिसंबर को शाम 4:00 बजे जारी की जाएगी।
अंत में समाचार संक्षेप में
1. प्रदेश के नगर पालिक निगम, नगर पालिका और नगर परिषद में आगामी सामान्य निर्वाचन के लिए महापौर और अध्यक्ष पद के आरक्षण की कार्यवाही आज भोपाल में होगी।
2. उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कल ग्वालियर में आयोजित शिविर में 1 दर्जन से अधिक दिव्यांग जनों को मोटर से चलने वाली ट्राई साइकिल सौंपी।
3. सतना में कल राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने जिला पंचायत के नवीन भवन का लोकार्पण किया।
4. रायसेन जिला पंचायत सीईओ ने कल हलाली डैम स्थित गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया।
5. सागर जिले के 17 लाख से अधिक हितग्राहियों को आयुष्मान योजना के तहत कार्ड वितरित किए जाएंगे लोक सेवा केंद्रों से ₹30 जमा कर यह कार्ड प्राप्त किए जा सकेंगे।
इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें