07 दिसंबर, 2020

मध्य प्रदेश समाचार | आज के समाचार | दिनांक 07.12.2020

Leave a Comment
भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।

नमस्कार समाचारों के साथ में शैलेन्द्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।

1. सरकार होमगार्ड जवानों की समस्याओं के समाधान के संबंध में उच्च अधिकारियों से बातचीत कर निर्णय लेगी नरोत्तम मिश्रा का बयान।
2. ग्वालियर और ओरछा को यूनेस्को ने विश्व धरोहर शहरों की सूची में शामिल किया।
3. बाबासाहेब आंबेडकर के 64वें महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
4. कंपनी दूसरे T20 क्रिकेट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया।

नरोत्तम-होमगार्ड
                      सरकारी गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आपदा के मौके पर न्यू डीजे नेशन और कानून व्यवस्था बनाए रखने में होमगार्ड जवानों की अहम भूमिका की सराहना की है। उन्होंने कल भोपाल में होमगार्ड स्थापना दिवस समारोह में परेड के निरीक्षण के बाद अपने संबोधन में कहा कि उनके मुद्दे गंभीर और वे इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर समाधान की पहल करेंगे।
उधर प्रदेश में अन्य स्थानों पर भी होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस मनाया गया। जबलपुर में मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह ने परेड की सलामी ली और पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण किया।

यूनेस्को हेरीटेज
                    प्रदेश के ऐतिहासिक शहर ग्वालियर और ओरछा को यूनेस्को ने अर्बन लैंडस्केप सिटी प्रोग्राम के तहत विश्व धरोहर शहरों की सूची में शामिल कर लिया है। पर्यटन से जुड़े विशेषज्ञ ऐसे शहर के लिए बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं उनका कहना है हेरिटेज की सूची में आने के बाद ग्वालियर की शक्ल पूरी तरह से बदल जाएगी। अब यूनेस्को ग्वालियर और ओरछा के ऐतिहासिक स्थलों को बेहतर बनाने और उसकी खूबसूरती निखारने के लिए पर्यटन विभाग के साथ मिलकर मास्टर प्लान तैयार करेगा।

ऑनलाइन वन जमीन
               प्रदेश में नए उद्योगों की स्थापना के लिए उपयोग में आने वाली वन भूमि अथवा गैर वन भूमि के परीक्षण के लिए वन विभाग द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस योजना को को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में लाया जाकर अधिकतम 2 सप्ताह में प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। वन मंत्री विजय शाह ने बताया कि अभी तक यह परीक्षण फाइलों पर तथा मैदानी स्तर पर मैनुअली किया जाता था। नई व्यवस्था होने से ना केवल समय और श्रम की बचत होगी बल्कि होने वाली त्रुटियों की संभावना खत्म हो जाएगी।

बच्चे उपचार
                शहडोल मेडिकल कॉलेज जल्दी ही एसएनसीयू और पीआईसीयू वार्ड शुरू होंगे। जिला चिकित्सालय में बच्चों की मौत के बाद जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। 5 नये वेंटिलेटर और दो एंबुलेंस भी दिए जा रहे हैं। जिले के चिकित्सकों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज और एम्स के डॉक्टरों का सहयोग मिलेगा।

बिजली मांग
                निर्देश में शुक्रवार को बिजली की अधिकतम मांग का नया रिकॉर्ड बना। राज्य के बिजली सेक्टर के इतिहास में पहली बार बिजली की 1 दिन की अधिकतम मांग 14856 मेगा वाट दर्ज हुई। पिछले 10 दिन से बिजली की अधिकतम मांग 14000 मेगा वाट के ऊपर दर्ज हो रही है। बिजली कंपनियों के बेहतर प्रबंधन और सुदृढ़ नेटवर्क के कारण बिजली की अधिकतम मांग की सफलतापूर्वक आपूर्ति हुई और प्रदेश में कहीं भी विद्युत व्यवधान नहीं हुआ।

प्रदेश कोरोना
                 प्रदेश में कल कोरोना के 1455 नए मामले सामने आए। इसके बाद कोई केस की संख्या दो लाख 14500 पर पहुंच गई। इस समय 13300 से अधिक कोरोना के सक्रिय मरीज है, जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों का आंकड़ा अब 2 लाख पहुंचने को है। राज सरकार लोगों को लगातार बचाव के लिए सावधानी के उपाय करने के लिए जागरूक कर रही है। प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़ने पर संबंधित जिला प्रशासन को समुचित कदम उठाने को कहा गया है। कल सबसे ज्यादा 533 मामले इंदौर और 324 मामले भोपाल में सामने आए। शिवपुरी जिले में कल बाजार बंद रखा गया। केवल दवा और जरूरी सामग्री की दुकानें खुली रही । छिंदवाड़ा में कल कोरोना के 9 नए के सामने आए जबकि 15 लोग स्वस्थ हो गए। शहडोल जिले में 4 नए मरीज मिले अब सक्रिय मरीजों की संख्या 80 से ज्यादा हो गई। सीहोर में 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबलपुर में 83 लोगों को बीमारी से स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 

अंबेडकर पुण्यतिथि 
                  भारतीय संविधान के जनक, भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को उनकी 64 वीं पुण्यतिथि दिवस के अवसर पर कल श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहब के विचार और आदर्श लोगों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे, वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। प्रदेश में अनेक कार्यक्रमों में बाबा साहब को याद किया गया। इंदौर जिले में डॉक्टर अंबेडकर की जन्म स्थली अंबेडकर नगर स्थित बाबा साहब के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। राजधानी भोपाल में उनकी प्रतिमा पर बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय कार्यालय और संगठनों द्वारा भी श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, सीहोर में बाबा साहब के सम्मान में रैली निकाली और अंबेडकर पार्क में श्रद्धा सुमन अर्पित किया। देवास में सर्व धर्म प्रार्थना सभा सहित अनेक कार्यक्रमों में डॉक्टर अंबेडकर को याद किया गया।

अब समाचार खेल जगत से
                भारत ने कल T20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया। भारत में जीत के लिए जरूरी 195 रन 2 गेंद शेष रहते बना लिए। ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 194 रन बना लिए थे। तीन मैचों की सीरीज में कल दूसरा मैच जीतने के बाद भारत में आप पराजय बढ़त हासिल कर ली।

अंत में समाचार संक्षेप में
1. आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस है। सैनिक कल्याण संचालनालय के संयुक्त संचालक कमांडर उदय सिंह ने नागरिकों से इस मौके पर ज्यादा से ज्यादा दान करने की अपील की है।
2. शहडोल जिले में अब तक 14000 टन धान की खरीदी की जा चुकी है खरीदी का काम 16 जनवरी तक चलेगा।
3. सागर संभाग आयुक्त मुकेश शुक्ला ने कल बुंदेलखंड के मेडिकल कॉलेज में पिछले 3 माह में नवजात शिशुओं की मृत्यु के मामलों में गहन समीक्षा की और मृत्यु दर में कमी लाने के प्रयासों पर जोर दिए। उन्होंने शिशुओं के उपचार व्यवस्था का जायजा लिया।
4. सीहोर में फिट इंडिया साइक्लोथोन मैं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के द्वारा नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
5. मुरैना में नवनिर्मित मकान की छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए।


             
इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
If You Enjoyed This, Take 5 Seconds To Share It

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें