भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।
नमस्कार समाचारों के साथ में शैलेन्द्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 दिसंबर को नई दिल्ली में नए संसद भवन की रखेंगे आधारशिला।
2. सरहद के रखवाले के सम्मान में 7 दिसंबर को देश में मनाया जाएगा सशस्त्र सेना झंडा दिवस।
3. प्रदेश में भोपाल और इंदौर को छोड़कर अन्य जिलों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काबू में, सक्रिय मामलों की संख्या भी घटी।
4. शहडोल में बच्चों की मौत के बाद राज्य सरकार ने बढ़ाई डाक्टरों और वेंटीलेटर की संख्या।
5. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की 20-20 क्रिकेट श्रृंखला का दूसरा मैच आज सिडनी में।
संसद भवन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में प्रस्तावित नए संसद भवन की आधारशिला 10 दिसंबर को रखेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन मैं बताया कि नए भवन का निर्माण अगले 100 वर्षो की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नए संसद भवन की निर्माण लागत 971 करोड रुपए होगी, जिसमें समितियों के कक्षा और राजनीतिक दलों के कार्यालयों के लिए अधिक जगह मिलेगी। श्री ओम बिरला ने कहा कि जब वर्ष 2022 में देश 75 वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा होगा तब लोकसभा और राज्यसभा की बैठक है मैं संसद भवन में होंगी।
सशस्त्र सेना झंडा
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 7 दिसंबर को देश में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 1949 में हुई थी। यह दिन हमारे देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए, अपाहिज हुए सैनिकों और पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के त्याग को सम्मान पूर्वक याद करने एवं आम नागरिकों की ओर से उनके प्रति आभार व्यक्त करने के प्रतीक स्वरूप मनाया जाता है। संचालनालय सैनिक कल्याण, मध्य प्रदेश के संयुक्त संचालक कमांडर उदय सिंह ने इस अवसर पर नागरिकों से अधिक से अधिक राशि दान करने की अपील की है। झंडा दिवस निधि मे दान हुई राशि आयकर से मुक्त है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक अपना योगदान अपने जिले के सैनिक कल्याण कार्यालय में भी दे सकते हैं।
केंद्र किसान
केंद्र सरकार और किसान संगठनों के साथ नई दिल्ली में पांचवें दौर की बातचीत कल सद्भाव पूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक के बाद किसान नेताओं ने कहा कि सरकार की और से किसानों को एक प्रस्ताव भेजा जाएगा, इस प्रस्ताव पर हम आपस में बातचीत कर फिर सरकार से बात करेंगे, नहीं इस बातचीत से पहले मीडिया से बात करते हुए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विश्वास व्यक्त किया कि किसान सकारात्मक रुख अपनाकर अपना आंदोलन समाप्त कर देंगे। कृषि मंत्री ने संगठनों को आश्वासन दिया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य व्यवस्था बनी रहेगी और किसानों को इस बात से डरने की जरूरत नहीं है कि इसे हटाया जा रहा है। पिछले दौर की बातचीत 3 दिसंबर को सौहार्द पूर्ण वातावरण में हुई थी। उधर उज्जैन जिले के जैथल गांव के किसान श्री बैरागी ने कहा कि नए कृषि कानून किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है।
स्वच्छता सम्मान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश गत कई वर्षों से देश में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हम सब मिलकर संकल्प लेते हैं कि हम प्रदेश को स्वच्छता के सभी घटकों मैं नंबर वन बनाएंगे। श्री चौहान कल स्थानीय मिंटो हॉल में स्वच्छता सेवा सम्मान 2020 वितरित कर रहे थे। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल आने वाले प्रदेश के इंदौर, भोपाल, उज्जैन, सागर एवं जबलपुर सहित कई नगरीय निकायों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सफाई कर्मियों से बातचीत भी की।
कोरोना प्रदेश
प्रदेश में भोपाल और इंदौर को छोड़कर अन्य जिलों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काबू में आ गई है, अधिकतर जिलों में तुलनात्मक रूप से कम मामले आ रहे हैं, वहीं प्रदेश में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या एक लाख 94 हजार से अधिक हो गई है, वही सक्रिय प्रकरणों की संख्या घटकर 13 हजार 641 रह गई है, कोरोना संक्रमण के कुल मामले दो लाख 11 हजार से अधिक हो गए हैं, भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 324 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 33 हजार 569 और मृतकों की संख्या 527 हो गई है। इंदौर में 546 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 3 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 44 हजार 918 और मृतकों की संख्या 779 हो गई है। इंदौर में लगातार चौथे दिन कोरोना के 500 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। शिवपुरी जिले में कोरोना से बचाव को लेकर आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा रोको टोको अभियान के अंतर्गत गांव गांव जाकर कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिले के 402 गांव में 22 हजार 119 लोगों को शपथ दिला कर 21 हजार 709 मास्क तथा सैनिटाइजर का वितरण किया गया। उज्जैन जिले में कोरोना के 31 नए मामले सामने आए हैं, के बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर चार हजार 367 हो गई है। अशोकनगर जिले में कोरोना के 14 नए मरीज मिले हैं, अब जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 953 पहुंच गई है। देवास में कल 15 लोग संक्रमित हुए हैं। उधर छिंदवाड़ा के क्रिकेट कोच असलम खान ने प्रधानमंत्री द्वारा कोविड-19 के खिलाफ शुरू किए गए जन आंदोलन को समर्थन देते हुए लोगों से मास्क लगाने और बार-बार हद होने की अपील की है।
शहडोल जांच
शहडोल जिला चिकित्सालय कुछ बच्चों की मौत के बाद राज्य सरकार मृत्यु के कारणों की जांच करा रही है। नवलपुर से जांच टीम आने के बाद अब भोपाल से भी एक जांच टीम शहडोल पहुंच रही है। जांच टीम लगातार हो रही बच्चों की मौत के मामलों की समीक्षा करेगी। बच्चों की और बेहतर देखभाल के लिए यहां डॉक्टरों और वेंटीलेटर की संख्या बढ़ा दी गई है। पहले जहां चार वेंटीलेटर थे अब वहां 10 वेंटीलेटर की व्यवस्था की गई है। एक और वेंटीलेटर धनपुरी चिकित्सालय में रखा गया है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी अस्पताल में पहले से अपनी सेवा दे रहे हैं।
जावड़ेकर-मृदा
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि भारत में मृदा स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया है और बहुत से देशों के लिए मिसाल कायम की है। विश्व मृदा दिवस के अवसर पर कल एक ट्वीट में श्री जावड़ेकर ने कहा कि विश्व भर मैं मृदा स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता की आवश्यकता है।
संतरा उत्पादन
आगर मालवा जिले में संतरा फसल के उत्पादन , निर्यात जैसे विषयों पर कलेक्टर सभाकक्ष में किसानों, प्रोसेसिंग यूनिट के संचालक, संतरा एक्सपोर्ट्स, मंडी व्यापारियों एवं अधिकारियों तथा प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों से चर्चा की गई। चर्चा में शामिल आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड हेतु केंद्र सरकार द्वारा अधिकृत नॉलेज पार्टनर, बोस्टन कंसलटेंसी ग्रुप एवं पीएमयू टीम के सदस्यों ने बताया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत हर जिले में मशहूर उत्पादों को देश और दुनिया के मार्केट तक पहुंचाने के लिए एक बड़ी योजना बनाई गई है।
अब समाचार खेल जगत से
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की T20 क्रिकेट श्रंखला का दूसरा मैच आज सिडनी में खेला जाएगा। तीसरा और अंतिम मुकाबला 8 दिसंबर को इसी मैदान पर होगा, इस श्रृंखला के पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 11 रन से हराकर श्रंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है।
अंत में समाचार संक्षेप में
1. उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भारत सिंह कुशवाह ने कल मध्यप्रदेश राज्य कृषि उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।
2. राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने भोपाल स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की राजभाषा पत्रिका क्षितिज के द्वितीय वार्षिक अंक का कल राजभवन में विमोचन किया।
3. झाबुआ जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत विशेष मुहिम चलाई जा रही है।
4. सीधी में कल जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक सांसद रीति पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें