05 दिसंबर, 2020

मध्य प्रदेश समाचार | आज के समाचार | दिनांक 05.12.2020

Leave a Comment
भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।

नमस्कार समाचारों के साथ में शैलेन्द्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-अगले कुछ हफ्तों 
में देश में कोविड वैक्सीन होगी उपलब्ध।
2. देश में कोविड-19 से ठीक होने वालों की दर 94% से ज्यादा हुई प्रदेश में अब तक एक लाख 94 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ हुए।
3. सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने कहा सहकारिता के जरिए प्रदेश के किसानों को बनाएंगे उद्यमी।
4. राज्य के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रात में फिर बढ़ने लगी है सर्दी।

प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक-1
             प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अगले कुछ सप्ताहों में भारत के पास कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीका उपलब्ध हो जाएगा। कल कोरोना महामारी के बारे में वर्चुअल सर्वदलीय बैठक को संबोधित करते हुए श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों को पूरा भरोसा है कि अगले कुछ सप्ताह में कोरोना महामारी के लिए टीके का विकास कर लेंगे।
श्री मोदी ने कहा कि देश में सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों और महामारी से निपटने में लगे अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं को टीके लगाए जाएंगे। कोरोना महामारी पर सर्वदलीय बैठक 3 घंटे चली जिसमें लोकसभा और राज्यसभा में विभिन्न पार्टियों के सदन के नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और हर्षवर्धन ने भी हिस्सा लिया। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और गुलाब नबी आजाद, टीएमसी नेता डेरेक ओब्रायन, डीएमके पार्टी के नेता टी आर बालू, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार तथा कई अन्य पार्टियों के नेताओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। 

मध्य प्रदेश कोविड-19
             देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की दर बढ़कर 94% हो गई है। रोजाना स्वस्थ होने वालों की संख्या नए मामलों की दैनिक संख्या से अधिक हो गई है। इस समय देश भर में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या इलाज करा रहे रोगियों की तुलना में 22 गुना अधिक है। इधर प्रदेश में एक लाख 94 हजार से ज्यादा मरीज कोरोना को हरा चुके हैं। जबकि कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 11 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। अशोकनगर जिले में कल 6 नए मरीजों का पता चला। देवास में कल 25 मई स्वस्थ होकर घर लौटे। सीहोर में 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। छिंदवाड़ा में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने नए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं, इसके तहत 5 से ज्यादा लोगों को एक स्थान पर एकत्र होने पर रोक लगा दी गई है।

जानना जरूरी है
            हमारी श्रंखला जानना जरूरी है के तहत हम कृषि विधेयक के संबंध में फैलाए जा रहे भ्रम और उसकी सच्चाई से रूबरू करा रहे हैं। कृषि सुधारों को लेकर यह अफवाह फैलाई जा रही है कि मोदी सरकार चाहती है कि किसान अपनी जमीन ए पूंजी पतियों को बेच दें, जबकि सच्चाई यह है कि किसानों को कृषि कानूनों में पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की गई है। किसानों की भूमि की बिक्री, लीज याद गिरवी रखना पूरी तरह से निषेध है। और किसानों की भूमि भी किसी भी रिकवरी से सुरक्षित है।

सहकारिता मंत्री
              सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद भदौरिया ने कहा है कि सहकारिता के माध्यम से अब प्रदेश के कृषक उद्यमी बनेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इसके लिए प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों और बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के माध्यम से सहकारी संस्थाओं में पोस्ट हार्वेस्ट कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना किए जाने की योजना क्रियान्वित की है। उन्होंने बताया कि सहकारी संस्थाओं में पहले 202 संस्थाओं में पोस्ट हार्वेस्ट कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना की जा रही है। इसे आने वाले दिनों में 12100 संस्थाओं तक बढ़ाने की योजना है। मंत्री डॉक्टर भदौरिया ने कहा की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां एवं विपणन संस्थाएं कृषकों को उनकी आवश्यकताओं की समस्त सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराएंगी।

विदेश अध्ययन योजना
             प्रदेश में इस वर्ष विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना में उच्च अध्ययन के लिए 35 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि मंजूर की जा चुकी है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा योजना में इस वर्ष पिछड़ा वर्ग के 50 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया गया है। विभाग द्वारा पूर्व के वर्षों के नवीनीकरण समेत इस वर्ष की विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति के रूप में करीब 9 करोड रुपए से अधिक की राशि मंजूर की गई है। चयनित छात्र मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, यूके, जर्मनी, अमेरिका, नीदरलैंड आदि देशों के विश्वविद्यालयों में उच्च अध्ययन के लिए गए हैं।

नौसेना दिवस
           कल नौसेना दिवस था, यह दिन भारतीय नौसेना की उपलब्धियों की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाता है। 1971 में 4 दिसंबर के दिन भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन ट्राइडेंट के दौरान पी एन एस खैबर सहित पाकिस्तानी नौसेना के चार पोतों को डुबो दिया था, जिससे सैकड़ों पाकिस्तानी नौ सैनिक मारे गए थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट संदेश के जरिए सभी जांबाज नौसैनिकों को बधाई दी ।

मौसम
        पश्चिमी विक्षोव के कारण प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। दिन जहां गर्म रहते हैं, तो रात में ठंड बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में प्रदेश का हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी 2 से 3 दिन तक इसी तरह उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। हालांकि अभी ज्यादा ठंड बढ़ने की उम्मीद नहीं है, लेकिन रात को 1 से 2 डिग्री तापमान कम ज्यादा होता रहेगा।

अंत में समाचार संक्षेप में
1. ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने गुरुवार को 32 लाख रुपए की लागत से गुना जिले में कंजईपुरा-शंकरपुरा नवनिर्मित नल जल योजना का लोकार्पण किया।
2. खंडवा में डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स ग्रुप के सदस्यों की ऑनलाइन ट्रेनिंग 7 और 8 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
3. टीकमगढ़ जिले में मिर्च उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को मिर्च की उन्नत तकनीक इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है।
4. मार्क्सवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार पर निजी मंडी की बात कर लूट की छूट को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।
5. मुरैना जिले के पोरसा में रासुका के आरोपी का अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया।

इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
If You Enjoyed This, Take 5 Seconds To Share It

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें