भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।
नमस्कार समाचारों के साथ में शैलेन्द्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।
1. प्रदेश के 5 लाख किसानों के खाते में जमा हुए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के 100 करोड रुपए।
2. केन्द्र सरकार ने देश के कृषि क्षेत्र में सुधार और किसानों की आय को बढ़ाने के लिए उठाए बहुत से कदम।
3. भोपाल में बनेगा गैस पीड़ित स्मारक, गैस पीड़ित महिलाओं कल्याणी की पेंशन फिर से शुरू होगी।
4. प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाओं का दौर तेज, मुख्यमंत्री ने कहा अभी कोई तिथि तय नहीं।
5. प्रदेश में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख 91 हजार से अधिक।
किसान लाभ
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के नर्स अल्लाहगंज से प्रदेश के 500000 किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 100 करोड रुपए के हितलाभ वितरित किए। इस दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने तय कर दिया है कि जितनी पैदावार किसान क्या होगी उतनी खरीद होगी, लेकिन बाहर से आकर कोई बेचेगा तो उसकी फसल राजसात होगी और जेल भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत गांव में सर्वे कर मालिकाना हक दिया जाएगा। आप की जमीन का हक आपको मिलेगा, जिससे आप जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग कर सकें, लोन ले सकें। उन्होंने कहा कि बैंक से कर्ज लेने के लिए अब 31 बैंकों को ऑनलाइन बंधक सुविधा से जोड़ दिया गया है। अब जरूरत पड़ने पर घर बैठे जमीन को गिरवी रखकर बैंक से लोन लिया जा सकेगा और चक्कर काटने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल बुधनी में आयोजित कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत घोषित दो सामान्य किस्तों की कुल राशी विदिशा जिले में भी ₹4000 वन क्लिक के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में जमा की।
कृषि सुधार
केंद्र सरकार ने देश के कृषि क्षेत्र में सुधार और किसानों की आय को बढ़ाने के लिए बहुत से कदम उठाए हैं। सरकार ने इस दिशा में 3 नए कृषि कानून लागू किए हैं, जन में किसानों की उपज के व्यापार और विपणन, संरक्षण और सुविधा अधिनियम 2020, कृषक सशक्तिकरण और संरक्षण मूल्य संरक्षण समझौता तथा कृषि सेवा अधिनियम 2020 शामिल है।
केंद्र किसान वार्ता
कृषि से संबंधित तीन नए कानूनों पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार और किसानों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में चौथे दौर की बैठक की गई। बैठक में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल सरकार का पक्ष रखा। बैठक में 32 किसान संघों के प्रतिनिधि शामिल हुए। गौरतलब है की सरकार और किसान नेताओं के बीच तीसरे दौर की बातचीत बेनतीजा रही थी। कृषि मंत्री ने कहा है कि सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और कृषि का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से आंदोलन का रास्ता छोड़ने की अपील भी की।
भोपाल गैस त्रासदी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गैस त्रासदी की 36 की बरसी पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए कल भोपाल में आयोजित सर्व धर्म सभा में शामिल हुए। उन्होंने गैस त्रासदी में अपने प्राण होने वाले सभी भाई बहनों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि गैस पीड़ितों की पेंशन दोबारा शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल गैस पीड़ित कल्याणी बहनों को ₹1000 पेंशन फिर से शुरू की जाएगी और यह आजीवन दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी जिन कल्याणी बहनों की ₹1000 पेंशन 2019 में बंद हो गई थी, उनकी पेंशन फिर से चालू करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने राजधानी में गैस त्रासदी का एक स्मारक बनाने की घोषणा भी की।
जावड़ेकर व्याख्यान
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कल आकाशवाणी द्वारा आयोजित डॉ राजेंद्र प्रसाद स्मारक व्याख्यान दिया। इस वर्ष का विषय था- सुशासन। इस व्याख्यान में देश की राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों का मूल्यांकन किया जाता है। इसमें देश की भावी योजनाओं का भी विश्लेषण होता है। स्मारक व्याख्यान का प्रसारण आकाशवाणी के सभी स्टेशनों से कल रात 9:30 बजे किया गया। जीसे दूरदर्शन पर भी रात 10:00 बजे प्रसारित किया गया।
मंत्रिमंडल विस्तार
मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। राज सभा सांसद ज्योतिराज सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुलाकात और उसके बाद मुख्यमंत्री की दिल्ली यात्रा ने इस बात को और हवा दी है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी 7 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश आ रही हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस तरह की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि अभी मंत्रिमंडल विस्तार की कोई तिथि तय नहीं है। जब होगा तो सबको पता चल जाएगा।
प्रदेश कोरोना
प्रदेश में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1 लाख 91 हजार से अधिक हो गई है। प्रदेश में कल भी डेढ़ हजार मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई, पिछले 24 घंटों के दौरान भी कोरोना संक्रमण के 1000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इसके फलस्वरूप राज्य में कोविड-19 मामलों की संख्या अरे दो लाख से ऊपर हो गई है। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 14 हजार से अधिक हो गई है। अशोक नगर में कल कोरोना के एक दर्जन संक्रमित मिले कुल मरीजों की संख्या 933 पर पहुंच गई। देवास में कल 36 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए नहीं 15 संक्रमित मिले।
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस
कल अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस था। इस वर्ष की थीम है कोविड-19 के बाद दिव्यांग जनों के लिए समावेशी, सुलभ और टिकाऊ दुनिया का निर्माण। आकाशवाणी के साथ विशेष बातचीत में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के उपनिदेशक संतोषी सासाकी ने कहा की यह दिवस दिव्यांग जनों की कठिनाइयों को दूर करने के विश्व समुदाय के दृढ़ संकल्प का दिन है। मंदसौर विकलांग पुनर्वास केंद्र पर दिव्यांग जनों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवीन एवं नवीकरणीय मंत्री हरदीप सिंह डंग ने सभी दिव्यांग जनों को प्रतीकात्मक रूप से उपकरण वितरित किए। श्योपुर में एक शिविर आयोजित कर 75 दिव्यांग जनों को विभिन्न प्रकार से लाभान्वित किया गया।
निजी मंडियां
राज सरकार प्रदेश में निजी मंडियां खोलने पर विचार कर रही है। इसके लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। इससे किसान अपनी उपज कहीं भी बेच सकेंगे। यहां तक कि व्यापारियों को मंडियों के बाहर भी खरीद की अनुमति होगी।
जावड़ेकर कृषि
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि किसानों का कल्याण सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। एक ट्वीट मैं उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। श्री जावड़ेकर ने कहा कि हर वर्ष कृषि उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर्याप्त रूप से बढ़ाया जा रहा है।
अंत में समाचार संक्षेप में
1. गुना जिले में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
2. झाबुआ में सांसद गुमान सिंह डामोर में किसान कल्याण योजना के अंतर्गत हितलाभ वितरित किए।
3. खंडवा जिले के महेलु के पास कल बारात लेकर जा रही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। हाथ से मैं दूल्हे समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।
4. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला का पहला मैच कैनबरा में खेला जाएगा, एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीती है।
इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें