03 दिसंबर, 2020

मध्य प्रदेश समाचार | आज के समाचार | दिनांक 03.12.2020

Leave a Comment
भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।

नमस्कार समाचारों के साथ में जितेंद्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।

1. देश में मलेरिया के मामलों में साढे 17% की कमी आई। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की सराहना।
2. भारत पैरिस समझौते की कार्य योजना तैयार करने के लिए केंद्र ने गठित की अंतर मंत्रालयीन समिति।
3. प्रदेश के किसानों का मुख्यमंत्री आज वितरित करेंगे 100 करोड़ राशि के हित लाभ।
4. तीसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को भारत ने 13 रनों से हराया, हार्दिक पांड्या रहे मैन ऑफ द मैच।

मलेरिया
          विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि मलेरिया को नियंत्रित करने के मामले में भारत ने उल्लेखनीय कार्य किया है। संगठन द्वारा जारी विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2020 के अनुसार इस रोग से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से भारत एक ऐसा देश है जहां 2018 की तुलना में 2019 में 17.6% की कमी आई है। यही नहीं बल्कि भारत में क्षेत्रवार मामलों में भी काफी कमी आई है और वर्ष 2000 से 2019 के बीच मलेरिया के मामलों में 71.8% कमी आई है साथ ही इससे होने वाली मौतों का प्रतिशत  92 से घटकर 83.34 हो गया है। देश में मलेरिया उन्मूलन के लिए 2016 में राष्ट्रीय नीति बनाई थी।

सरकार-जीएसटी
          वित्त मंत्रालय ने कहा है कि वस्तु और सेवा कर जीएसटी की कर वसूली लगातार दूसरे महीने एक लाख करोड़ रुपए से अधिक रही है। नवंबर में जीएसटी की वसूली 1 लाख 4 हजार 963 करोड रुपए हुई, जिसमें वार्षिक आधार पर 1.4% वृद्धि हुई। देश में पिछले 3 महीनों से जीएसटी की वसूली में निरंतर बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि कोरोना महामारी और उससे लड़ने के लिए किए गए लॉकडाउन के बाद देश में सामान्य स्थिति बहाल हो रही है। जीएसटी से हुए कुल राजस्व संग्रह में केंद्रीय जीएसटी की सवारी 19 हजार 189 करोड रुपए और राज्य जीएसटी का योगदान 25 हजार 540 करोड़ रुपए रहा है।

पेट्रोलियम
          पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि भारत कच्चे तेल के उचित और उत्तरदायी मूल्य निर्धारण का पक्षधर है।आत्मनिर्भर भारत पर आयोजित एक वेबीनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एकाधिकार के जमाने लद गए हैं और अब उत्पादकों को उपभोक्ताओं के दृष्टिकोण को भी ध्यान में रखना होगा। उन्होंने कहा कि  भारत वर्तमान में  दुनिया की  प्राथमिक ऊर्जा का  केबल  6% उपयोग कर रहा है  और ऊर्जा की प्रति व्यक्ति खपत अभी भी वैश्विक औसत का एक तिहाई है। उन्होंने कहा कि मजबूत आर्थिक विकास से प्रेरित होकर, वैश्विक प्राथमिक ऊर्जा मांग में भारत की हिस्सेदारी वर्ष 2040 तक लगभग 11% हो जाएगी।

केंद्र-पेरिस समझौता
          केंद्र सरकार ने पेरिस समझौते के कार्यान्वयन के लिए एक उच्च स्तरीय अंतर मंत्रालयीन समिति का गठन किया है। जिसकी अध्यक्षता पर्यावरण सचिव करेंगे। इस समिति का उद्देश्य वायु परिवर्तन के मामलों पर देश की समन्वित कार्य योजना तैयार करना है ताकि भारत पेरिस समझौते के तहत अपने दायित्वों को पूरा करने की दिशा में ठीक से आगे बढ़ सके। 14 मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी इस समिति के सदस्य होंगे। अगले साल से पेरिस समझौते के कार्यान्वयन की शुरुआत होगी।समिति यह भी सुनिश्चित करेगी कि भारत अपने जलवायु संबंधी फैसलों को पहले समझौते के अनुरूप बनाए रखें।

किसान आंदोलन
         कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए हमेशा वचनबद्ध है और उनके कल्याण के मुद्दों पर बातचीत के रास्ते सदैव खुले हैं। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल  और  वाणिज्य राज्यमंत्री  सोम प्रकाश ने  नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।बैठक के बाद कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ने किसानों से आंदोलन स्थगित करने और बातचीत के लिए आगे आने की अपील की है। इस दौरान कृषि कानूनों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मंत्रियों ने दोहराया कि कृषि सुधार कानून से देश के कृषकों को बहुत अधिक लाभ होगा। कृषि मंत्री ने कहा कि किसान संगठन से गुरुवार को नई दिल्ली में फिर से चर्चा होगी।

प्रदेश कोरोना
          प्रदेश में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख 90 हजार के करीब हो गई है । कल भी 1 हजार 683 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। इंदौर जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 595 नए संक्रमितों के मिलने से अब तक जिले में 46 हजार 286 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। मंदसौर जिले में भी 9 करोना पॉजिटिव व्यक्ति सामने आए हैं। वही जबलपुर में कोरोना के प्रति रिकवरी रेट बढ़कर 94.49% हो गया है। उधर आगर मालवा जिले में सात कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब संक्रमितों का आंकड़ा 570 हो गया है। इनमें से 529 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मुरैना में 13 और नीमच में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।

गैस त्रासदी
         भोपाल गैस त्रासदी की 36 वीं बरसी पर आज एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। बरकतउल्ला भवन में सुबह 10:00 बजे से प्रार्थना सभा होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। प्रार्थना सभा में दिवंगत गैस पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और उनकी स्मृति में 2 मिनट का मौन भी रखा जाएगा।श्रद्धांजलि सभा में कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

जानना जरूरी है
         हमारी श्रंखला जानना जरूरी है के तहत हम कृषि विधायक के संबंध में फैलाए जा रहे हैं भ्रम और उसकी सच्चाई से रू-ब-रू करा रहे हैं। देश में कृषि क्षेत्र में परिवर्तन लाने और किसानों की आय दोगुना करने के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकार ने इस दिशा में कृषि से संबंधित तीन नए कानून लागू किए हैं, जिनमें किसानों की उपज के व्यापार और विपणन, संरक्षण तथा सुविधा अधिनियम 2020, कृषक सशक्तिकरण और संरक्षण मूल्य संरक्षण समझौता और कृषि सेवा अधिनियम 2020 शामिल है।

किसान कल्याण योजना
          मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सीहोर जिले के नसरुल्लागंज से प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 100 करोड़ राशि के हित लाभ वितरित करेंगे। प्रदेश के 5 लाख किसानों को प्रति किसान ₹2000 के मान से लाभान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 5 जिले रायसेन, खंडवा, सागर, ग्वालियर और इंदौर के किसानों से मुख्यमंत्री श्री चौहान चर्चा भी करेंगे। प्रत्येक जिला मुख्यालय पर करीब 2 सौ हितग्राही मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ चर्चा में शामिल होंगे।

क्रिकेट
         कैनबरा में खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 13 रन से हरा दिया है। भारत की तरफ से सबसे अधिक 92 नाबाद रन बनाने वाले हार्दिक पांड्या को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया है।
         इससे पहले भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 302 रन बनाये। पहली बार भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का माकूल जवाब दिया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 63 रन बनाए। इसके बाद हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा ने 92 और 66 रनों की नाबाद पारी खेली।
        ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की संख्या 2-1 से जीत ली है।

मौसम
         उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज सर्दी पड़ने लगी है। आगामी हफ्तों में पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना को देखते हुए ठंड और भी बढ़ सकती है। पिछले 48 घंटों में दिन और रात के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार भी तापमान में उतार-चढ़ाव आता रहेगा। होशंगाबाद जिले में रात का तापमान 15.4 डिग्री दर्ज हुआ है। वहीं एक रात पहले तापमान 17.1 डिग्री तापमान था।दिन का तापमान 30.7 डिग्री दर्ज हुआ जबकि 1 दिन पहले तापमान 31.3 डिग्री दर्ज हुआ था। उधर पचमढ़ी में रात का तापमान 8 डिग्री दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सभी संभागों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। सबसे कम न्यूनतम तापमान उमरिया और नौगांव में दर्ज किया गया।

अब कुछ समाचार संक्षेप में
1. मंदसौर में 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों के सिलसिले में न्यायिक अधिकारियों और अभिभावकों के बीच बुधवार को एक बैठक आयोजित की गई।
2. नीमच जिले में आयुष्मान भारत, निरामय मध्य प्रदेश योजना के तहत 2 लाख 20 हजार से अधिक लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं।
3. विश्व विकलांग दिवस के मौके पर गुरुवार को आगर मालवा के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बनाने और स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 11:15 बजे से जिला चिकित्सालय में शिविर लगाया जाएगा।
4. सीहोर जिले में इस वर्ष रबी मौसम में 3 लाख 66 हजार 600 हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मौसम के अनुकूलता के चलते किसानों ने जिले में अभी तक 3 लाख 60 हजार 520 हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी पूर्ण कर ली है।
5. स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी तथा सिलवानी विधायक रामपाल सिंह ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।

इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
If You Enjoyed This, Take 5 Seconds To Share It

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें