भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार
नमस्कार समाचारों के साथ में जितेंद्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार
1. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा प्रदेश में यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज और यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन के लक्ष्य को जल्द पूरा किया जाएगा ।
2. प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39 हजार से अधिक पहुंची, इनमें 29 हजार से ज्यादा हुए स्वस्थ ।
3. इंदौर शहर में आज से कोरोना की जांच के लिए शुरू हो रहा है सीरो सर्वेक्षण अभियान ।
बेबिनार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज और यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन के लक्ष्य को शीघ्र पूरा करेंगे । स्वास्थ्य और शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं । कल आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के अंतर्गत स्वास्थ्य और शिक्षा विषयों पर आधारित वेबीनार के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर स्वास्थ्य भारत के सपने को पूरा करने के लिए आत्मनिर्भर स्वास्थ्य मध्य प्रदेश की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है । वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि मध्यप्रदेश में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर स्थापित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हो रहा है । प्रदेश में लगभग 10 हजार 50 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर बनने हैं । जिसमें से अभी तक 2986 सेंटर बन गए हैं और लगभग एक करोड़ लोग इनके माध्यम से लाभान्वित हुए हैं । डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि इन सेंटर्स में इलाज के अलावा योग, प्राणायाम आदि के माध्यम से सामान्य स्वास्थ्य अच्छा रखे जाने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है । वहीं आज आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए रोडमैप तैयार करने के लिए अर्थव्यवस्था व रोजगार विषय वेबिनार आयोजित किया जा रहा है । जिसमें देश के विषय विशेषज्ञ विचार-विमर्श कर अपने सुझाव साझा करेंगे । सेमिनार का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे ।
राज्यपाल
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि बच्चों में असीमित क्षमता होती है । आवश्यकता उनकी शक्ति और कौशल को निखार कर अवसर देने की है । राज्यपाल ने कल राज भवन स्थित सांदीपनी सभागार में राजभवन के कर्मचारियों के लिए निर्मित 40 कर्मचारी आवास लोकार्पण अवसर पर यह बात कही । उन्होंने कहा कि राजभवन परिवार के सभी बच्चों के लिए कंप्यूटर शिक्षा, पुस्तकालय और रचनात्मक गतिविधियों के लिए व्यवस्था की जाएगी । राज्यपाल ने कहा कि राज्य भवन सब का है इसलिए मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में आमजन के लिए राजभवन को खुलवाया है । उन्होंने कहा कि पढ़े भोपाल अभियान में ढाई लाख लोगों ने भाग लिया था ।
कोरोना-प्रदेश
प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 39 हजार से अधिक हो गई है । वहीं दूसरी ओर स्वस्थ होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है । अब तक 29 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं । राजधानी भोपाल में कल 117 नए मरीज मिले इनमें भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल के एक डॉक्टर भी शामिल हैं । जिले में अब तक मिले 8000 से अधिक संक्रमितों में से 5444 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं । इंदौर जिले में 176 नए मरीज मिलने से कोरोना संक्रमितों की संख्या 8900 तक पहुंच गई है ।
जिले के विभिन्न अस्पतालों में 2563 कोरोना प्रभावितों का उपचार जारी है । 40 मरीजों के कोरोना संक्रमण के मुक्त होने के साथ ही अब तक 6000 से अधिक मरीज स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं । ग्वालियर में 2900 से अधिक संक्रमित मिले हैं । यहां कोरोना से निपटने के लिए प्लाजमा थेरेपी भी अपनाई जा रही है । जबलपुर में 1885 और मुरैना जिले में संक्रमितों की संख्या 1807 तक पहुंच गई है । झाबुआ जिले में 20 नए संक्रमित मिलने से इनकी संख्या 105 हो गई है । खंडवा जिले में 8 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । जबकि 20 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई ।
आबकारी
वाणिज्य कर मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया है कि ठेकेदारों द्वारा एमआरपी से अधिक दर पर मदिरा विक्रय करने की कोई शिकायत उपभोक्ता द्वारा किए जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध जांच कर कार्यवाही की जाए । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना कंट्रोल करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत मदिरा दुकानें बंद करने के आदेश जारी किए गए थे ।
सीरो-सर्वेक्षण
इंदौर शहर में आज से कोरोना के प्रति आमजन की रोग प्रतिरोधक क्षमता जांचने के लिए सिरो सर्वेक्षण शुरू किया जा रहा है । इसके लिए नगर निगम सीमा के 85 वार्डों में दो-दो सदस्यीय दलों का गठन किया गया है । इन के माध्यम से 7 दिनों में 7000 लोगों के रक्त नमूने का लक्ष्य रखा गया है । शासकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय महाविद्यालय के डीन डॉ ज्योति बिंदल ने बताया कि "सीरो सर्वेक्षण" के माध्यम से कोरोना की प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों का पता लगाया जाएगा । इन व्यक्तियों से मिले रक्तदान को कोरोनावायरस संक्रमितों को चढ़ाया जाएगा, जिससे वे कोरोना संक्रमण से मुक्त हो सकेंगे । डॉ बिंदल ने बताया कि रक्त नमूनों की जांच के माध्यम से शहर में सामुदायिक रूप से कोरोना के प्रति उत्पन्न हो रही रोग प्रतिरोधक क्षमता का प्रतिशत भी ज्ञात किया जाएगा । इस सर्वेक्षण में 33% बच्चे, 33% महिलाएं और 33% पुरुषों को शामिल किया जाएगा ।
गंदगी मुक्त भारत
भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तत्वाधान में इन दिनों स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश भर में गंदगी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है । इंदौर जिले में भी स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं । इसके तहत अनेक गांवों में स्वच्छता अभियान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।
कोविड केयर सेंटर
कोविड केयर सेंटरों मैं मरीजों को मिल रही सुविधाओं में कमी की शिकायतों की खबरों के बीच बड़वानी में अनूठी पहल शुरू की गई है । जिसके तहत जिला स्तरीय कोरोना कंट्रोल रूम से कोविड केयर सेंटर में उपचाररत मरीजों को वीडियो या ऑडियो कॉल करके पूछा जा रहा है कि उन्हें कोविड केयर सेंटर में कोई असुविधा तो नहीं है । कंट्रोल रूम के प्रभारी मुकेश मालवीय ने बताया कि मरीजों से ये भी पूछा जा रहा है कि उनके घर पर क्वॉरेंटाइन सदस्यों में से किसी को सर्दी, खांसी, बुखार या कोरोना के कोई लक्षण तो नहीं है ।
आईएसएस-विभाग
राज्य सरकार ने कल कुछ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है । अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा श्रम विभाग से गृह और जेल विभाग भेजा गया है । प्रमुख सचिव मनोज गोविल को वित्त और योजना, दीपाली रस्तोगी को वाणिज्यिक कर, शिव शेखर शुक्ला को जनसंपर्क और पर्यटन, फैज अहमद किदवई को खाद्य नागरिक उपभोक्ता संरक्षण, विवेक कुमार पोरवाल को एनएसएमई का मुख्य सचिव बनाया गया है ।
इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार
Madhya Pradesh Samachar | Date 11.08.2020
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें