10 अगस्त, 2020

मध्य प्रदेश समाचार | दोपहर के समाचार | दिनांक 10.08.2020

1 comment


भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार

नमस्कार समाचारों के साथ में जितेंद्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार

 1.प्रदेश में कोरोना से निपटने के लिए मेडिकल कॉलेजों और जिला चिकित्सालय में की क्षमताएं बढ़ाई जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश ।

2. 16 से 30 अगस्त तक चलाया जाएगा, गंदगी भारत छोड़ो मध्य प्रदेश अभियान ।

3. प्रदेश में धार्मिक कार्यों और त्योहारों के सार्वजनिक आयोजनों पर जारी रहेगी रोक ।

4. मौसम विभाग ने प्रदेश के 23 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी ।  


कोरोना समीक्षा

          मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना से निपटने के लिए प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और जिला चिकित्सालयों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने प्रतिदिन 20000 कोरोना जांच क्षमता विकसित किए जाने को भी कहा है । उन्होंने कल वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संभागवार कोरोना की स्थिति और व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना से मृत्यु दर कम करने के लिए शासन, प्रशासन, चिकित्सक पैरामेडिकल स्टाफ और जनता को मिलकर काम करना होगा । उन्होंने कहा कि कोरोना संभावित व्यक्तियों की जल्द पहचान और उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना ही बचाव और उपचार का श्रेष्ठ उपाय है । श्री चौहान ने कहा कि अस्पतालों में गंभीर मरीजों का उपचार ठीक से हो इसके लिए सामान्य लक्षण वाले मरीजों को घर में ही क्वॉरेंटाइन के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए । इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि 15 अगस्त से प्रदेश में सहयोग से सुरक्षा अभियान आरंभ किया जाएगा । इस दौरान लोगों को कोरोना से बचाव के लिए दूसरे लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया जाएगा ।


पीएम उद्घाटन

        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चेन्नई में अंडमान और निकोबार दीप समूह को मुख्य भू-भाग से जोड़ने वाली समुद्र में बिछी दूरसंचार केवल प्रणाली की शुरुआत करेंगे । वे नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए देश की सबसे लंबी केबल प्रणाली राष्ट्र को समर्पित करेंगे । प्रधानमंत्री ने 30 दिसंबर 2018 को इस परियोजना की आधारशिला रखी थी । इस केवल प्रणाली के शुरू होने से ना केवल अंडमान और निकोबार बल्कि समीपवर्ती क्षेत्रों में संचार सुविधा मजबूत होगी वही रोजगार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा ।


गंदगी भारत छोड़ो अभियान

        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया गंदगी भारत छोड़ो अभियान प्रदेश में 16 से 30 अगस्त तक चलाया जाएगा । नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान शहरों में साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन को लेकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही स्वच्छता के लिए लोगों को शपथ भी दिलाई जाएगी ।वहीं बस्तियों और मोहल्लों में स्वैच्छिक संगठनों के सहयोग से सफाई को लेकर नागरिकों से चर्चा भी की जाएगी । श्री सिंह ने बताया कि इस पूरे पखवाड़े में जागरूकता गतिविधियां परिचर्चाओं का आयोजन होगा और श्रमदान भी किया जाएगा ।


स्वच्छता सप्ताह

          स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में रेल मंत्रालय आज से देशव्यापी स्वच्छता सप्ताह शुरू कर रहा है । इस दौरान रेलवे लाइनों, स्टेशनों, कार्यालयों, आवासीय बस्तियों और उनके आस-पास सफाई अभियान चलाएगा । रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि कोरोना संक्रमण के चलते रेल लाइनों पर यात्री रेलगाड़ियों की संख्या कम है, इसलिए ऐसे समय का उपयोग रेल लाइनों को साफ करने के लिए किया जाएगा, इस दौरान एक जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा । इसके जरिए रेलवे के कर्मचारी यात्रियों से रेलवे स्टेशन, रेल लाइनों और शौचालय को साफ रखने का अनुरोध भी करेंगे ।


बेबनार

         प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में उठाए जाने वाले कदमों पर विचार विमर्श के लिए आज एक देवनार का आयोजन किया जा रहा है । केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक इस बेबनार का उद्घाटन करेंगे । जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन समापन सत्र में शामिल होंगे । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य मंत्रिमंडल के कई सदस्य, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े विशेषज्ञ भी इसमें अपने विचार साझा करेंगे ।


आवास लोकार्पण

          राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल आज शाम 5:00 बजे भोपाल स्थित राजभवन में नवनिर्मित 40 कर्मचारी आवासों का लोकार्पण करेंगी । श्रीमती पटेल ने 16 जून 2018 को 13 करोड़ 21 लाख रुपये से अधिक की लागत से 84 आवासों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया था । जिसके पहले चरण में 40 आवासों का निर्माण पूरा हो गया है ।


दिशा निर्देश

        कोरोना से बचाव के लिए गृह विभाग ने नए सिरे से दिशा-निर्देश जारी किए हैं, इनके मुताबिक किसी भी धार्मिक कार्य व त्यौहारों का सार्वजनिक स्थलों पर आयोजन नहीं किया जाएगा । इसके साथ ही धार्मिक जुलूस और रैलियां नहीं निकाली जाएंगी । मूर्ति, ताजिए और झांकी आदि भी स्थापित नहीं किए जा सकेंगे । गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों से कहा है कि वे सुनिश्चित करें कि धार्मिक स्थलों पर 5 से अधिक व्यक्ति एकत्रित ना हो और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जाए । स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन भी शासन द्वारा जारी निर्देश के अनुरूप ही किया जाए ।


कोरोना प्रदेश

          प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या साढ़े 38 हजार से अधिक हो गई है । वहीं दूसरी ओर स्वस्थ होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है । अब तक 28000 से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं । भोपाल जिले में 142 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 8000 से अधिक हो गई है । इंदौर जिले में 208 नए मामले मिले हैं ।उज्जैन में कल 20 व्यक्ति स्वस्थ होकर अस्पताल से अपने घर लौटे । जिले में अब तक 1000 से अधिक लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं । उमरिया जिले में दो, नीमच में चार नए संक्रमित मिले हैं । देवास जिले में 7 लोगों के स्वस्थ हो जाने पर अब तक स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या को 413 हो गई है । ग्वालियर में 132 नए मरीज मिलने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3000 के पार पहुंच गई है ।


मौसम

        बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा का चक्रवात बनने और इसके कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो जाने से प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में बारिश का दौर जारी है । राजधानी भोपाल सहित आसपास के क्षेत्रों में आज बादल छाए हुए हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई है । मौसम विभाग ने कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर सहित प्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है । इस बारे में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है । वहीं चंबल, ग्वालियर व शहडोल संभाग और सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं बारिश का अनुमान है ।


अब कुछ समाचार संक्षेप में

1. उज्जैन स्थित भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज से प्रदेश के बाहर रहने वाले श्रद्धालुओं को भी दर्शन की अनुमति होगी । इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग करवाना होगा ।

2. आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह ने उमरिया जिले के परासी, मझोली, गड़वार सहित अनेक गांव का भ्रमण कर ग्रामीण जनों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी जानकारी ली ।

3. भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के मौके पर सागर में कलेक्टर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन के निवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया ।

4. गुना जिले के कलेक्टर ने निजी चिकित्सालय के संचालकों को कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार के लिए शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन के निर्देश दिए है ।

5. पन्ना जिले में कल बलदेव मंदिर में भगवान बलदाऊ का जन्मोत्सव सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए मनाया गया ।

If You Enjoyed This, Take 5 Seconds To Share It

1 टिप्पणी:

  1. मध्यप्रदेश में बस 5 महीने से खड़ी है उनका टैक्स माफी पर कोई समाचार बताया करो

    जवाब देंहटाएं