भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार
नमस्कार समाचारों के साथ में जितेंद्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार
1. प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की चौथी किस्त के लिए 17000 करोड रुपए जारी एक लाख करोड़ रुपए का कृषि कोर्स भी बनाया
2. देश में 1 दिन में कोरोना संक्रमण के साथ लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई अब तक करीब 15 लाख हुए स्वस्थ
3. प्रदेश में कोर्णाक नगर में दो की संख्या 38000 के पार हालांकि 28 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो कर घर पहुंचे
4. मौसम विभाग ने जबलपुर कटनी और नरसिंहपुर सहित 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी
अब समाचार विस्तार से
प्रधानमंत्री किसान योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कृषि क्षेत्र में संरचनात्मक विकास के लिए 100000 करोड रुपए के कृषि अवसंरचना कोशिश शुरुआत की इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि यह योजना किसानों को आत्मनिर्भर बनाएगी
प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे किसानों को ऋण वित्तीय सुविधा भी मिलेगी उन्होंने कहा कि फसल कटाई प्रबंधन अवसंरचना और सामुदायिक कृषि परिसंपत्तियों के लिए है कुछ अहम भूमिका निभाएगा प्रधानमंत्री ने किसानों से कम मात्रा में उर्वरकों का इस्तेमाल करने की अपील की
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कोष में ग्रामीण क्षेत्रों में भंडारण सुविधा उत्पन्न होगी और रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे इससे पहले प्रधानमंत्री ने किसानों की मदद के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चौथी किस्त के लिए 17000 करोड रुपए की राशि जारी की श्री मोदी ने इस अवसर पर अन्य राज्यों के साथ ही मध्य प्रदेश के किसानों से भी बातचीत की
कोविड- परीक्षण देश
देश ने आज एक ही दिन में कोरोना महामारी के सात लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्यों को संक्रमित व्यक्तियों का व्यापक रूप से पता लगा ने उन्हें तत्काल दूसरों से अलग रखने और उन्हें कारगर उपचार की व्यवस्था करने को कहा गया है
उल्लेखनीय है कि देश में एक ही दिन में सबसे अधिक संख्या में स्वस्थ होने का भी नया रिकॉर्ड बना है और 53879 रोगियों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है इसके साथ ही आज देश में अब तक बीमारी से स्वस्थ हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1480000 से अधिक हो गई है यह संख्या इस समय इलाज करा रहे रोगियों की तुलना में दोगुने से अधिक है आज स्वास्थ्य होने की दर बढ़कर 68.87% हो गई
कोरोना प्रदेश
आज संपूर्ण प्रदेश में लोक डाउन है अति आवश्यक सेवाओं की दुकान खुली हैं और पुलिसकर्मी लॉकडाउन में घर से निकलने वालों से कड़ी पूछताछ कर रहे हैं प्रदेश में कोरोना संक्रमित ओं की संख्या साडे 38000 के करीब हो गई है वहीं दूसरी ओर स्वस्थ होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है अब तक 28000 से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं भोपाल जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या लगभग 8000 हो गई है इंदौर जिले में कल कोरोना संक्रमण के 170 से अधिक मामले सामने आए हैं उज्जैन में कल 20 व्यक्ति स्वस्थ होकर अस्पताल से अपने घर लौटे जिले में अब तक 1000 से अधिक लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं उमरिया जिले में दो नीमच में चार नए संकेत मिले हैं देवास जिले में 7 लोगों के स्वस्थ हो जाने पर अब तक स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 413 हो गई है ग्वालियर में 132 नए मरीज मिलने के बाद संतों की कुल संख्या 3000 के पार पहुंच गई है जबकि 2000 से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं मंडला में 18 छिंदवाड़ा में 10 ओवर में 7 नए मरीज मिले हैं शाजापुर जिले में आज शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कोरोना प्रबंधन समिति की बैठक में भाग लिया उन्होंने जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव और जागरूकता के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी ली श्री परमार ने बताया कि अब प्रदेश में आने वाले त्यौहार घर में ही मनाए जाएंगे
राज्यपाल सराहना
पुदुचेरी के उपराज्यपाल सुश्री किरण बेदी ने आकाशवाणी से प्रसारित समाचारों की सराहना की है उन्होंने खास तौर पर लोगों से अपील की है कि वह सुबह प्रसारित होने वाले समाचार सुनने को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं अपने फेसबुक पेज पर उन्होंने लिखा है कि आकाशवाणी के समाचारों के जरिए सरकार के नीतिगत फैसलों नई सूचनाओं और कोर्णाक मन की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों सहित कई नवीनतम जानकारियां मिलती हैं
विश्व आदिवासी दिवस
विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आज प्रदेश के विभिन्न जिलों में विविध आयोजन हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी भाई बहन की मध्य प्रदेश की संस्कृति के संवाहक और गौरव हैं झाबुआ जिले में आज जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से दी गई इसके साथ ही पेंशन प्रकरण सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को राशि स्वीकृत की गई खंडवा जिले के ग्राम बड़ोद अजीज में टंट्या भील की समाधि पर पहुंचकर लोगों ने नमन किया डिंडोरी में कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया बड़वानी में कलेक्टर परिसर स्थित भीमा नायक पार्क में वृक्षारोपण किया गया धार और मंडला जिलों में भी इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए
आत्मनिर्भर भारत कृषि
कोविड-19 महामारी के कठिन काल के दौरान भी देश ने विश्व खाद्य आपूर्ति श्रंखला का संचालन और निर्यात जारी रखा इस साल मार्च से जून के दौरान कृषि निर्यात में पिछले वर्ष की तुलना में 23.24% की वृद्धि हुई कृषि क्षेत्र में वर्ष 2019-20 में 2.9% वृद्धि दर्ज की गई जबकि वर्ष 2018-19 यह वृद्धि 2.74% थी पिछले वर्ष की तुलना में इस साल अप्रैल से जून के बीच जिन वस्तुओं के निर्यात में सकारात्मक वृद्धि हुई उनमें तुवर दाल गेहूं बंगाली चना और मूंगफली का तेल शामिल है
मौसम
बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा का चक्रवात बनने और इसके कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो जाने से प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश हो रही है मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है इस बारे में अलर्ट जारी कर दिया गया है राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए हुए हैं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई है जबलपुर उमरिया भिंड नीमच होशंगाबाद जिलों में आज तेज बारिश हुई विदिशा रायसेन सीहोर बैतूल अशोकनगर गुना शिवपुरी श्योपुर कला अनूपपुर शहडोल उमरिया डिंडोरी सिवनी मंडला बालाघाट सागर छतरपुर कटनी नरसिंहपुर और टीकमगढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है चंबल ग्वालियर बस शहडोल संभाग और सिवनी मंडला बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है इसके अलावा रीवा उज्जैन और इंदौर संभाग में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है
अब कुछ समाचार संक्षेप में
1. उज्जैन स्थित भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब प्रदेश के बाहर रहने वाले श्रद्धालुओं को भी दर्शन की अनुमति मिलेगी इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग करवाना होगा
2. रेल विभाग कल से देश भर में सप्ताह सप्ताह मनाएगा इस दौरान स्वच्छता संबंधी अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे
3. आदिम जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह ने उमरिया जिले के परासी मझौली गड़वार सहित अनेक गांव का भ्रमण कर ग्रामीण जनों से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी जानकारी ली
4. भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के मौके पर सागर में कलेक्टर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन के निवास पर पहुंचकर उनका सम्मान किया इस मौके पर भोपाल विदिशा और खंडवा जिलों में भी आयोजन हुए
5. गुना जिले के कलेक्टर ने निजी चिकित्सालय के संचालकों को पूर्ण संक्रमण से बचाव और उपचार के लिए शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का गंभीरता से पालन के निर्देश दिए हैं
6. पन्ना जिले में आज बलदेव मंदिर में भगवान बलराम का जन्मोत्सव सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मनाया गया
7. भिंड जिले में आज मोटरसाइकिल सवार होकर जा रहे तीन युवकों की ट्रक से टक्कर हो जाने से मौत हो गई
इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें