09 अगस्त, 2020

मध्य प्रदेश समाचार | आज के समाचार | दिनांक 09.08.2020

Leave a Comment


भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार


नमस्कार समाचारों के साथ में जितेंद्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार


1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किसानों के लिए 1 लाख करोड रुपए की वित्तीय पोषण सुविधा का शुभारंभ करेंगे ।

2. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा सुशासन से आम आदमी की जिंदगी को सरल बनाना ही उनकी सरकार का लक्ष्य है ।

3. प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38000 से ज्यादा हुई वहीं 28 हजार से ज्यादा लोग स्वास्थ्य हुए ।

4. अगले 24 घंटों में शहडोल सागर होशंगाबाद सहित 19 जिलों में भारी बारिश की संभावना ।


अब समाचार विस्तार से


मोदी/कृषि कोष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'कृषि अवसंरचना कोष' के तहत किसानों को एक लाख करोड़ रूपए की वित्त पोषण सुविधा शुरू करेंगे । इसके साथ ही वे 'प्रधानमंत्री किसान योजना' के तहत आठ करोड़, पचास हजार किसानों को 17000 करोड रुपए की धनराशि की छठी क़िस्त भी जारी करेंगे । इस कार्यक्रम में देश भर के लाखों किसान, सहकारी समितियां और आम नागरिक वीडियो कांफ्रेंस के जरिए शामिल होंगे । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे । केंद्रीय कैबिनेट ने पिछले महीने एक लाख करोड रुपए का कृषि अवसंरचना कोष बनाने को मंजूरी दी थी । इस कोष से कृषि संबंधी बुनियादी संरचना के लिए सस्ते कर्ज दिए जाएंगे, जिससे ग्रामीण इलाकों में निजी निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा तथा रोजगार के अवसरों का सृजन होगा । कृषि अवसंरचना को प्रधानमंत्री के 20 लाख करोड रुपए के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज का एक हिस्सा है ।


पीएम/ओएफसी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर को जोड़ने वाले समुद्र तल पर बिछे ऑप्टिकल फाइबर केबल का लोकार्पण करेंगे । इस ऑप्टिकल केवल से भारत के अन्य हिस्से की तरह ही अंडमान और निकोबार दीप समूह में तेज और विश्वसनीय मोबाइल और लैंडलाइन दूरसंचार सेवा पहुंच सकेगी । इस योजना से अंडमान में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और टूर ऑपरेटर्स कहीं से भी बुकिंग कर सकेंगे ।


सीएम/सुशासन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आम आदमी की जिंदगी सरल हो, उसे किसी कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें, यही सुशासन है और इसे लागू करने के लिए मध्यप्रदेश में जो पूर्व में कार्य हुआ है, उसे तकनीकी सहयोग से अधिक बेहतर तरीके से क्रियान्वित किया जायेगा । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गुड-गवर्नेंस से ई-गवर्नेंस और अब हम एम-गवर्नेंस की ओर जा रहे हैं । मुख्यमंत्री कल आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश का रोड मैप तैयार करने की दृष्टि से श्रंखला बंद हो रहे वेबीनार के दूसरे दिन सुशासन पर केंद्रित विचार विमर्श का शुभारंभ करते हुए संबोधित कर रहे थे । श्री चौहान ने कहा कि आम आदमी के लिए एज ऑफ लाइफ सरकार का ध्येय रहेगा । इन प्रयासों को बेहतर ढंग से करते हुए प्रदेश के नागरिकों के जीवन में संतुष्टि और जीवन के आनंद का स्तर बढ़ाने का कार्य किया जाएगा ।


मीना सिंह

 प्रदेश की आदिम-जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह ने कहा है कि प्राचीन-काल से आदिवासियों का जंगल एवं वन्य-प्राणियों से गहरा लगाव रहा है । वनाधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन की कल समीक्षा के दौरान श्री सिंह ने कहा कि आदिवासियों ने वन क्षेत्रों में निवास करते हुए जल, जंगल, जमीन और वन्य प्राणियों की रक्षा की है । इस वजह से ही आदिवासी क्षेत्रों में वन एवं वन्य-प्राणियों की भरमार है । इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में राज्य सरकार ने आदिवासियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है ।


कोरोना प्रदेश

प्रदेश में कल 859 नए संक्रमित मिलने से कोरोनावायरस से कुल पीड़ितों की संख्या बढ़कर 38157 हो गई है । वही कोरोना को मात देकर 732 लोग स्वस्थ हुए । इसके साथ ही प्रदेश में कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 28353 हो गई है । भोपाल जिले में कोरोना संक्रमण के 152 नए मामले सामने आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 7691 हो गई है । भोपाल में कोरोना से अब तक 211 लोग जान गवा चुके हैं और 5402 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं । इंदौर जिले में कल 173 नए मरीज मिलने से कोरोना संक्रमितों की संख्या 8516 तक पहुंच गई है । उज्जैन में कल 20 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गए, वहीं 27 नए मरीज मिलने से कुल पीड़ित 1310 हो गए हैं । जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने पर 35 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 65 नए पॉजिटिव मरीज मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 1814 पहुंच गई है । ग्वालियर में 78 कोरोना के मरीज मिले हैं । शहडोल पुलिस अधीक्षक कार्यालय के 8 कर्मचारी को रोना पॉजिटिव पाए गए हैं । जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है । वहीं 59 लोग स्वस्थ हो गए हैं । मुरैना जिले में 19 नए मरीज मिलने से यहां मरीजों की संख्या 1769 हो गई है । सागर में पूर्व मंत्री हर्ष यादव के बेटे सहित 14 मरीज पॉजिटिव मिलने से पीड़ित 782 हो गए हैं । वहीं 9 स्वस्थ होकर अपने घर गए । सिंगरौली में 35 और कोरोना मरीज मिले हैं । दमोह में कोरोना मरीजों की संख्या 317 हो गई है । इनमें से 178 ठीक हो चुके हैं । शिवपुरी जिले में कल 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं । जिले में अभी तक 366 लोग पॉजिटिव निकल चुके हैं, जिसमें 292 लोग स्वस्थ हो चुके हैं । खरगोन में 15 नए मरीजों की पुष्टि की गई है । कटनी में कल 7 मरीज स्वस्थ हुए, इसके साथ ही अब तक 143 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं । शिवपुर जिले में कोरोना के 12 मरीज स्वस्थ हुए ।


मौसम

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है । विदिशा, रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद, बैतूल, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, श्योपुरकला, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश हो सकती है । जबकि भोपाल, होशंगाबाद, चंबल, ग्वालियर, व शहडोल संभागों और सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है । इसके अलावा जबलपुर, रीवा, उज्जैन और इंदौर संभाग में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है । वहीं बीते चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश के नरसिंहपुर, जबलपुर, पचमढ़ी और खंडवा में तेज वर्षा हुई । नरसिंहपुर में 69, खंडवा में 42 एवं पचमढ़ी में 30 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि सतना, बेतूल, मंडला, सिवनी, उज्जैन, होशंगाबाद, सागर, रायसेन, भोपाल, खजुराहो, इंदौर, छिंदवाड़ा, गुना, उज्जैन में हल्की वर्षा हुई । राजधानी भोपाल तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए हुए हैं । कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा भी हुई है ।


अब कुछ समाचार संक्षेप में

1. भारत सरकार के संयुक्त सचिव डॉ ओपी चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल निवाड़ी जिले में गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत चलाए जा रहे आजीविका मिशन के कार्यों का निरीक्षण प्रवास पर है ।

2. शिवपुर में आज आदिम जाति कल्याण विभाग के निर्देश के तहत वन निवासियों को भू अधिकार पत्र वितरित किए जाएंगे ।

3. दमोह जिले में 71750 हेक्टेयर रकबे में धान की रोपाई की गई है ।


इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार

If You Enjoyed This, Take 5 Seconds To Share It

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें