भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार
नमस्कार समाचारों के साथ में जितेंद्र रघुवंशी पहले मुख्य समाचार
1. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा मध्यप्रदेश में फिर से लागू होगी भामाशाह योजना ।
2. पन्ना में मजदूर को मिले जैन क्वालिटी के तीन हीरे, तीनों का वजन 7.54 कैरेट, बाजार में कीमत ₹20 लाख ।
3. मध्य प्रदेश और पंजाब आमने-सामने, शिवराज ने कहा उनकी मध्य प्रदेश के किसानों से क्या दुश्मनी है ।
4. 71 खाद बीज विक्रेताओं के लाइसेंस सस्पेंड, 50 निरस्त, 22 के खिलाफ एफ आई आर ।
अब समाचार विस्तार से
शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए राजस्व प्राप्तियां आवश्यक हैं इन में वृद्धि होना चाहिए राजस्व प्राप्तिओं की वर्तमान स्थिति में सुधार के लिए मंत्री गण विभागीय अधिकारियों से प्रति सप्ताह समीक्षा करें आज एक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राजस्व प्राप्ति ओं की जानकारी प्राप्त की कोविड-19 के हालातों में अर्थ व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से विभिन्न मदों में राजस्व बढ़ाना आवश्यक है इसके लिए रणनीति बनाकर कार्य किया जाए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि ईमानदार टैक्सपेयर्स को सम्मानित करने की भामाशाह योजना पुनः प्रारंभ की जाए इमानदारी से कर चुकाने वाले लोगों को प्रोत्साहन देना भी जरूरी है गत वर्ष इस योजना पर ध्यान न दिए जाने से अनेक करदाता निरूत्साहित हो गए हैं जायदा टैक्स जमा करने वालों का सम्मान होने से टैक्स जमा करने के लिए सभी वर्ग प्रेरित होते हैं मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस वर्ष से इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए प्रदेश में राजस्व प्राप्तियों के संबंध में समीक्षा के लिए एक पखवाड़े के बाद पुनः बैठक होगी ।
हीरा
पन्ना में एक बार फिर से मजदूर की किस्मत चमकी है उसे जेएम क्वालिटी के तीन हीरे मिले हैं इन तीनों का वजन 7.54 कैरेट है जिसकी बाजार में 2000000 रुपए कीमत आंकी जा रही है पन्ना में जरुआपुर की उथली खदान में मिले इन हीरा के 6 पार्टनर है मजदूरों ने हीरे डायमंड कार्यालय पन्ना में जमा करा दिए हैं अब इन्हें नीलामी में रखा जाएगा इसमें जो राशि मिलेगी उसमें रॉयल्टी काटकर शेष पूरी राशि मजदूरों को दे दी जाएगी
बासमती चावल
मध्य प्रदेश के बासमती चावल को जीआई टैगिंग दिलाने को लेकर पंजाब ने आपत्ति जताई है मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखे जाने पर विवाद बढ़ता जा रहा है इसको लेकर बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निंदा की और कैप्टन का यह कदम राजनीति से प्रेरित बताया शिवराज ने कहा मैं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से पूछना चाहता हूं की आखिर उनकी मध्य प्रदेश के किसान बंधुओं से क्या दुश्मनी है यह मध्य प्रदेश या पंजाब का मामला नहीं पूरे देश के किसान और उनकी आजीविका का विषय है पंजाब के मुख्यमंत्री ने कल प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मध्य प्रदेश के निर्यात होने वाले प्रसिद्ध बासमती चावल को जीआई टैग दिलाने के मामले में हस्तक्षेप की मांग की है पत्र में दावा किया गया है कि ऐसा हो जाने पर पंजाब और अन्य राज्यों के हित प्रभावित होंगे जिनके बासमती चावल को पहले से ही जीआई टैग हासिल है पत्र में यह भी कहा गया है कि ऐसा होने पर पाकिस्तान को भी लाभ मिल सकता है
खाद बीज
प्रदेश में खाद बीज के मिलावटखोरों और मुनाफाखोरी पर सख्त कार्रवाई जारी है कृषि मंत्री कमल पटेल के निर्देश पर जारी अभियान में गड़बड़ी का पता लगते ही लाइसेंस निरस्त किए जा रहे हैं अब तक 50 लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं वहीं 71 लाइसेंस निलंबित हैं अब तक 22 विक्रेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है वहीं एक मामले में विवेचना की जा रही है कृषि मंत्री कमल पटेल ने खरीफ फसलों के सीजन में उर्वरक की बढ़ती मांग को देखते हुए नकली खाद और बीज बेचने पर कार्रवाई के लिए पूरे अमले को मैदान में उतार दिया है खाद के अवैध भंडारण और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है कृषि अमले की सक्रियता से सकारात्मक नतीजे आ रहे हैं किसानों को ना खाद की उपलब्धता में दिक्कत आ रही है और ना ही महंगे दाम पर खाद खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है कृषि मंत्री कमल पटेल ने पहले ही हिदायत दी थी कि खाद और बीज में गड़बड़ी करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा इस सख्त कार्रवाई से मना ठाकुरों में हड़कंप है वही किसानों को राहत मिली है वहीं मध्य प्रदेश को केंद्र से एक लाख मीट्रिक टन से अधिक यूरिया उपलब्ध कराया जा चुका है खाद समय पर और वाजिब कीमत पर किसानों को मिलती रहे इसके लिए कृषि विभाग का अमला स्टॉक लिमिट निर्धारित दर से ज्यादा बेचने मिलावटखोरों सहित अवैध रूप से खाद का विक्रय करने वालों के खिलाफ अभियान चलाए हुए हैं कृषि मंत्री कमल पटेल ने दोहराया है कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे ऐसे तत्वों के खिलाफ रासुका के तहत भी कार्यवाही की जाएगी
कोरोना प्रदेश
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को 142 कुल पॉजिटिव मरीज मिले हैं इसके साथ ही यहां संक्रमित ओं की संख्या 7375 हो गई है वही 55 कोरोना वॉरियर्स ने कोरोना पर विजय पाई है उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है राजधानी में अब मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ कर दो सौ पार कर गई है बुधवार को एक होम्योपैथी डॉक्टर और एक एएसआई समेत 11 लोगों ने जान गवाई है यह बीते साडे 4 महीने में 1 दिन में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है इसके पहले बीते शनिवार को 6 लोगों की मौत हुई थी हालांकि हमीदिया की डीन डॉ अरुण कुमार ने बताया कि हमारे यहां गुरुवार सुबह तक तीन मौतें हुई है
अब बात मौसम की
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से पानी भरकर आई बादलों की बटालियन मध्यप्रदेश के आसमान में पहुंच चुकी है रीवा से लेकर भोपाल तक बादल दिखाई दे रहे हैं और रीवा में गुरुवार सुबह से तेज बारिश जारी है भोपाल में भी थोड़ा पानी गिरा है मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के 32 जिलों में भारी बारिश हो सकती है यात्रा पर जाने वाले लोग सावधान रहें नदी नालों में जल स्तर बढ़ सकता है मौसम विभाग के अनुसार मानसून के दोनों बंगाल की खाड़ी और अरब सागर ब्रांच सक्रिय हैं इसी कारण से राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश हो रही है बंगाल की खाड़ी में बना मानसूनी सिस्टम आज मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगा जिस कारण प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हो सकती है मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के लिए सिवनी देवास और धार जिलों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है वही सतना अनूपपुर शहडोल छिंदवाड़ा मंडला बालाघाट दमोह सागर छतरपुर विदिशा रायसेन बैतूल खंडवा खरगोन अलीराजपुर बड़वानी झाबुआ इंदौर उज्जैन गुना दतिया राजगढ़ नीमच मंदसौर उमरिया रतलाम ग्वालियर अशोकनगर शिवपुरी शिवपुर कला जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है
अब कुछ समाचार संक्षेप में
1. पूर्व मंत्री हर्ष यादव कोरोना पॉजिटिव ट्वीट कर कहा 7 दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोग जांच करा लें ।
2. भोपाल में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर श्री राम का पोस्टर लगा गृहमंत्री मिश्रा ने कहा इससे अच्छा और अब क्या हो सकता है ।
3. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात के अहमदाबाद में एक कोविड-19 ताल में आग लगने से हुई लोगों की मौत पर जताया दुख ।
4. राजधानी में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर 15 दुकानों से ₹20000 की अर्थ दंड वसूली की गई ।
इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें