31 दिसंबर, 2020

मध्य प्रदेश समाचार | आज के समाचार | दिनांक 31.12.2020

Leave a Comment
भोपाल से प्रस्तुत हैं प्रादेशिक समाचार ।

नमस्कार समाचारों के साथ में सीमा रघुवंशी पहले मुख्य समाचार ।

1.  प्रदेश में कोरोना से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा दो लाख छब्बीस हज़ार के पार
2. ग्वालियर में तानसेन संगीत समारोह का समापन
3. प्रदेश के ज्यादातर जिले शीतलहर की चपेट में 17 जिलों में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

विद्युत उपभोक्ता
            केंद्र ने देश में बिजली की पहुंच बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वैश्विक महामारी के बावजूद करीब 18 महीने की अवधि में ही लगभग 28 हजार नए बिजली उपभोक्ता बने आकाशवाणी के साथ विशेष साक्षात्कार केंद्रीय विद्युत मंत्री और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार हर घर तक 24 घंटे बिजली पहुंचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी ।उन्होंने कहा है कि पिछले साढे 6 साल में एनडीए सरकार में देश में अतिरिक्त बिजली वाले राष्ट्र का दर्जा हासिल किया है जो ना केवल घरेलू मांग पूरी करने में सक्षम है बल्कि बांग्लादेश सहित पड़ोसी देशों को भी बिजली की आपूर्ति कर रहा है।

आकाश मिसाइल
           सरकार ने जमीन से हवा में मार करने वाली स्वदेश निर्मित आकाश मिसाइल के निर्यात को मंजूरी दे दी है ।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया इसके साथ ही रक्षा निर्यात प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए एक समिति गठित करने का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि इससे देश को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत अभियान के तहत बड़ी तादाद में कई तरह की रक्षा उपकरण और मिसाईलें देश में बनाई जा रही है।रक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने उन्नत किस्मों के रक्षा उपकरणों के निर्यात पर जोर देते हुए  पांच अरब के रक्षा निर्यात का लक्ष्य रखा है उन्होंने कहा कि आकाश मिसाइल के निर्यात को मंजूरी मिलने से कई अन्य रक्षा उपकरणों के निर्यात का रास्ता भी खुलेगा।

कोरोना प्रदेश
          राज्य में अब तक 2 लाख 26 हजार 904 मरीज को रोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं इनमें 1 हज़ार 122मरीज मंगलवार को स्वस्थ हुए अपने देश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 9 हज़ार  595है सीहोर जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान पांच व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त आई है। वर्तमान में 17 जिले में देवास जिले में 09 नए मामले सामने आए हैं वही 08 हुए है।

जन आंदोलन
          खंडवा से समाजसेवी अनीता सिंह ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे जन आंदोलन का समर्थन करते हुए लोगों से जारी गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की है।

उड़ान प्रतिबंध
सरकार ने ब्रिटेन से आने और जाने वाली उड़ानों पर लगी अस्थाई रोक 7 जनवरी तक बढ़ा दी है नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इस अवधि के बाद उड़ाने फिर शुरू होने पर कड़े नियमों का पालन किया। जाएगा इस बारे में विस्तृत जानकारी की घोषणा शीघ्र की जाएगी इससे पहले ब्रिटेन से भारत आने वाली सभी उड़ानों पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी गई थी ।स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से सिफारिश की थी कि ब्रिटेन से भारत आने वाली उड़ानों पर रोक की अवधि 7 जनवरी तक बढ़ा दी जाए।प्रतिष्ठित तानसेन समारोह की आखिरी सभा संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली बेहट में सजी।इसके साथ ही प्रतिष्ठा पूर्ण संगीत समारोह संपन्न हो गया ।बेहट में सजी तानसेन समारोह की सभा का शुभारंभ पारंपरिक रूप से स्थानीय संगीत संस्थाओं के ध्रुपद गायन से हुआ ।अष्टम संगीत सभा में पहले कलाकार के रूप में पंडित जगत नारायण शर्मा का पखवाज वादन हुआ। देश की जानी मानी ध्रुपद गायिका सोमबाला सातले कुमार ने राग मदमादी सारंग में ध्रुपद गायन कर रासिकों  को मंत्रमुग्ध कर दिया इसके अलावा ग्वालियर घराने के उदीयमान ख्याल गायक हेमांग कोल्हटकर ने गायन प्रस्तुत किया।

मौसम
        उत्तर भारत में शीतलहर के असर से प्रदेश में कड़ाके की सर्दी इन दिनों पड़ रही है।मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर दतिया और धार जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा। कई जिलों में पाला भी पड़ा है। जिलों में प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित 17 जिलों में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।प्रदेश में सबसे कम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दतिया में दर्ज किया गया ।मौसम विभाग ने कहा है कि हिमाचल कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद अब वहां बर्फ पिघलने लगी है।बर्फीली हवा सीधे पहुंच रही है। जिसके कारण मौसम बेहद सर्द हो रहा है आज भोपाल, ग्वालियर, चंबल ,संभाग, उज्जैन और धार जिले में शीत लहर चलने का अनुमान है।सीहोर जिले में बीते 24 घंटे से कड़ाके की सर्दी और चल रही सर्द हवाओं ने लोगों की जनजीवन को प्रभावित किया है।
          जिले में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र से मिले आंकड़े के अनुसार आज सुबह दिन का तापमान गिरकर 20 डिग्री से नीचे आ गया वहीं रात का तापमान भी 2 डिग्री गिरकर 4.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। सतना से मिले समाचार के मुताबिक जिले में उत्तर भारत की तरफ से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण दिन रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। जिले में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया वहीं जिले में ठंड के साथ-साथ कोहरे का कहर बढ़ता दिखाई दे रहा है।

अब कुछ समाचार संक्षेप में
1.आयकर रिटर्न भरने की तारीख 10 दिन के लिए 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई है पहले का 30 दिसंबर की तारीख तय थी।
2.देवास जिले में 11 जनवरी से 13 फरवरी के बीच दस्तक अभियान के अंतर्गत 5 वर्ष तक के बच्चों में गंभीर कुपोषण ,गंभीर एनीमिया, निमोनिया, दस्त, जन्मजात विकृतियों तथा अन्य बीमारियों की पहचान का इलाज का प्रबंध किया जाएगा।
3.बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बुरहानपुर में उत्कृष्ट सुभाष हायर सेकंडरी विद्यालय में छात्र-छात्राओं का संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।
4. श्योपुर पुर में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण महा अभियान के तहत आज विश्व हिंदू परिषद द्वारा शोभायात्रा निकाली गई और राम निर्माण के लिए निधि संग्रहण किया गया।
5. खंडवा जिले में निषेधाज्ञा लागू करते हुए मैं बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन व जुलूस कार्यक्रमों के आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। खंडवा के अलावा हरसूद, पंधाना, मूंदी और ओमकारेश्वर नगरों में भी निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगी।
6.सीहोर जिले के नसरुल्लागंज के 15 किसानों ने एक अनाज व्यापारी द्वारा फर्जी चेक देकर 73 लाख रुपए की इगी के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
7.शिवपुरी जिले में नए साल की तैयारियों को लेकर यहां पर्यटन निगम के द्वारा संचालित होटल में का 30 दिसंबर को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
8.पन्ना जिले में पुलिस ने छतरपुर जिले की तरफ से नदी पार करके ट्रैक्टर ट्रॉली से अजयगढ़ की और लाई जा रही अवैध शराब जप्त की है।
9.राजगढ़ जिले के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग की सेवाओं का जायजा लिया।

इस बुलेटिन में इतना ही घर पर रहिए सुरक्षित रहिए और पढ़ते रहिए प्रादेशिक समाचार नमस्कार ।
If You Enjoyed This, Take 5 Seconds To Share It

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें